देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए सभी से दवा खाने की अपील की 

दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को फाइलेरिया की दवा नहीं खानी है। इसके अलावा सभी लोगों को एक ही दिन इस दवा का सेवन आशा या स्वास्थ्य कार्यकर्ता के सामने ही करना है। यह दवा कुछ खाकर ही पानी से खानी है।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 16 2023 Updated: January 16 2023 18:56
0 30801

लखनऊ। जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने 10 फरवरी से शुरू होने फाइलेरिया अभियान में सभी से दवा खाने की अपील की है। इसके लिए उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में उनके साथ बिल एंड मिलेंडा गेट्स फाउंडेशन के नेगलेगटेड ट्रापिकल डीजीज (एनटीडी) के कंट्री लीड डॉ भूपेन्द्र त्रिपाठी भी मौजूद हैं।

डीएम (District Magistrate) ने अपनी अपील में कहा कि फाइलेरिया (Filariasis) एक कभी न ठीक होने वाली बीमारी है। जनपद और प्रदेश से इस बीमारी को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान (Filaria eradication campaign) चलाया जाएगा। इसके तहत आशा और स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर इसकी तीन दवा (डीईसी, आइवरमेकटिन और एलबेनडजोल)  खिलाएंगे। यह दवा (medicine) उम्र और वजन के हिसाब से दी जाएगी लेकिन एलबेनडजोल चबाकर ही खानी है। 

वीडियो में डीएम बता रहे हैं कि फाइलेरिया मच्छर (mosquitoes) से फैलने वाली बीमारी (disease) है। इसके लक्षण (symptoms) पांच-10 वर्ष बाद दिखते हैं। इस बीमारी में हाथीपांव (elephantiasis) और हाइड्रोसील ( hydrocele) जैसी समस्या पैदा होती है। अभियान के दौरान स्कूल में भी शत प्रतिशत दवा सेवन की जिम्मेदारी प्रबंधन को सुनिश्चित करनी होगी। 

यह दवा किसको-किसको नहीं खानी है इसके लिए डॉ भूपेन्द्र त्रिपाठी, एनटीडी के कंट्री लीड, बीएमजीएफ (BMGF) ने वीडियो में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं (pregnant women) और गंभीर बीमारी से ग्रस्त (suffering from serious illness) लोगों को फाइलेरिया की दवा नहीं खानी है। इसके अलावा सभी लोगों को एक ही दिन इस दवा का सेवन आशा या स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ASHA or health worker) के सामने ही करना है। यह दवा कुछ खाकर ही पानी से खानी है। दोनों अधिकारियों ने वीडियो में अपील किया कि फाइलेरिया को जड़ से खत्म करना है इसलिए हम सभी को 10 फरवरी के फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में पूरा सहयोग करना है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बलरामपुर अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों की लगाई क्लास

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बलरामपुर अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों की लगाई क्लास

आरती तिवारी March 31 2023 30060

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को बलरामपुर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान व अस्पताल में

डेंगू मरीजों को अब नहीं होगी प्लेटलेट्स की दिक्कत

डेंगू मरीजों को अब नहीं होगी प्लेटलेट्स की दिक्कत

हुज़ैफ़ा अबरार May 23 2022 36479

स्वास्थ्य विभाग महानिदेशक डॉ. वेदव्रत सिंह के मुताबिक 43 जिलों में भी ब्लड सेपरेटर यूनिट बनेगी। ये य

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालयः पंचकर्म केंद्र में 11 कॉटेज में हो रहा इलाज, संतुष्ट होकर जा रहे लोग

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालयः पंचकर्म केंद्र में 11 कॉटेज में हो रहा इलाज, संतुष्ट होकर जा रहे लोग

आनंद सिंह June 25 2025 18962

आकांक्षा देश मे कई डॉक्टरों को दिखा चुकी थीं लेकिन दर्द से राहत नहीं मिल रही थी। नौबत सर्जरी कराने क

स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन और योग स्वस्थ रहने की उत्तम विधा: स्वामी चिदानन्द 

स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन और योग स्वस्थ रहने की उत्तम विधा: स्वामी चिदानन्द 

विशेष संवाददाता April 07 2022 47703

स्वामी चिदानन्द ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सृदढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भ

तनाव: बीसवीं सदी की सबसे खराब स्वास्थ्य महामारी

तनाव: बीसवीं सदी की सबसे खराब स्वास्थ्य महामारी

लेख विभाग October 31 2021 39480

तनाव अंततः शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक समस्याओं को जन्म देता है। यह आपके खाने और आपकी नींद, साथ ही

अपोलोमेडिक्स अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे ऑर्थोपेडिक्स सर्जन डॉ संजय श्रीवास्तव

अपोलोमेडिक्स अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे ऑर्थोपेडिक्स सर्जन डॉ संजय श्रीवास्तव

हुज़ैफ़ा अबरार December 22 2022 60126

महिलाओं में कूल्हे की हडडी टटने के सवाल पर डा. संजय श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी जीवन शैली में बदलाव

आयुष चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें - दयाशंकर मिश्र ”दयालु”

आयुष चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें - दयाशंकर मिश्र ”दयालु”

रंजीव ठाकुर April 15 2022 44719

डॉ दयाशंकर मिश्र ”दयालु” ने आज जनपद अमेठी के बेनीपुर में स्थित 50 शैय्या के एकीकृत आयुष चिकित्सालय क

40 रुपये का इंजेक्शन बचाएगा ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीजों की जान

40 रुपये का इंजेक्शन बचाएगा ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीजों की जान

विशेष संवाददाता September 15 2022 24979

दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महिलाओं में सबसे ज्यादा केस इसी कैंसर के आते

 स्क्रब टाइफस का खतरा, सरकारी अस्पतालों में नहीं है जांच की सुविधा

स्क्रब टाइफस का खतरा, सरकारी अस्पतालों में नहीं है जांच की सुविधा

आरती तिवारी September 03 2023 30519

शहर के सरकारी में स्क्रब टाइफस की जांच की सुविधा ही नहीं है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस साल

लंबे समय तक काम करने से मौत की संभावना बढ़ती है: WHO, ILO

लंबे समय तक काम करने से मौत की संभावना बढ़ती है: WHO, ILO

एस. के. राणा May 18 2021 26584

लंबे समय तक काम करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है, और वर्तमान में वैश्विक स्तर पर कुल आबादी का 9%

Login Panel