











































प्रतीकात्मक चित्र
मुंबई। मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं विश्व में लगातार बढ़ रही और ये तेजी से वैश्विक महामारी का रूप ले रही हैं। वैश्विक स्वास्थ्य प्रबंधन कंपनी मेडिक्स ने आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट की पहल एवं भारत में मानसिक स्वास्थ्य क्षेत्र की एमपावर के साथ साझेदारी की है।
मेडिक्स (Medix) 300 से अधिक इन हाउस चिकित्सकों (physicians) की टीम और दुनिया के 4,500 से अधिक अग्रणी स्पेशलिस्ट्स के वैश्विक गुणवत्ता मान्यता प्राप्त नेटवर्क के साथ लाखों ग्राहकों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं ( healthcare needs) को प्रभावी तरीके से पूरा करता है।
एमपावर (mPower) के पास 600 से अधिक अनुभवी मानसिक स्वास्थ्य प्रोफेशनल्स (mental health professionals) की मजबूत क्षमता है जिसने वैज्ञानिक दृष्टि से प्रामाणिक, विश्वस्तरीय हस्तक्षेप तकनीकें उपलब्ध कराकर 121 मिलियन से अधिक लोगों की जिंदगी को सकारात्मक रूप में प्रभावित किया है।

इस साझेदारी के जरिए एमपावर और मेडिक्स भारत में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए एकीकृत और उन्नत तकनीकी समाधान पेश करेंगे। एमपावर और मेडिक्स साथ मिलकर भारत में मानसिक स्वास्थ्य ( mental health) संबंधी संवाद में बदलाव लाने हेतु काम करेंगे और इस हेतु सहायता पाने के नए तरीकों को बढ़ावा देंगे।
यह साझेदारी मानसिक और भावनात्मक परामर्श ( mental and emotional counseling) और सलाह के लिए नया समग्र दृष्टिकोण प्रदान करती है, जिसे विशेष रूप से देश के युवाओं तक पहुंचने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस साझेदारी के अंतर्गत मेडिक्स इंडिया, एमपॉवर की मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को अपने विभिन्न देखभाल कार्यक्रमों में शामिल करेगा। अपने ग्राहकों और भागीदारों को उपलब्ध कराएगा जिनमें प्रमुख बीमाकर्ता, कॉर्पोरेट नियोक्ता और अन्य हितधारक शामिल हैं।
एमपावर क्लीनिक (clinics) एवं वर्चुअल मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ कराएगा। एमपावर की संस्थापक और चेयरपर्सन डॉ नीरजा बिड़ला ने कहा एमपावर हमेशा से भारत में मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी रहा है और यह साझेदारी इस क्षेत्र में एक बार फिर से भारत में एक चेंज मेकर के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करने के लिए बढ़ाया गया एक और कदम है।
मनोवैज्ञानिक, शारीरिक और सामाजिक कारकों के बीच जटिल परस्पर क्रिया के कारण विभिन्न चिकित्सीय स्थितियों वाले लोगों में मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं (Mental health problems) आम हैं, इस प्रकार मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य (physical health) दोनों ही संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण घटक हैं। इस सहयोग के जरिए एक ही मंच पर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का विकल्प चुनने की सुविधा प्रदान कर रोगियों को समग्र समाधान उपलब्ध कराया जा रहा है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9744
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5929
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36113
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
‘अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ की पूर्व संध्या पर साझा किया गया यह निष्कर्ष 2023 के लिए नमूना पंजीकरण
जो बाइडन सरकार ने अभी भारत को 10 करोड़ डालर की सहायता देने की घोषणा की है। उम्मीद है कि समीक्षा के ब
क़रीब 70 देशों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है और यह ऐसे समय में हो रहा है जब परीक्षण दरो
केलराई में एक सुअर में स्वाइन फ्लू का पता चलने के बाद, कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने संक्
फाइबर शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। ये पाचन संबंधित समस्या से बचाने का काम करता ह
भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में स्वास्थ्य के प्रति सम्रग दृष्टिकोण अपनाया गया जो आज अधिक प्रा
मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्यकर्ता रवि द्विवेदी ने विधायक योगेश शुक्ला से कहा कि समस्त प्रधान ग्राम स्व
कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के साथ ही मौके पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। जहां इंटरनेट की सुविधा नह
आरटीआइ एक्टीविस्ट मनीष ने पैथोलॉजी में जाकर भी टेस्ट कराने पर 900 रुपये वसूलने की शिकायत की।

COMMENTS