देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने मनाया प्रथम टीबी दिवस नि:क्षय दिवस

डा सूर्यकान्त ने लोगों को बताया कि दुनिया में प्रतिवर्ष एक करोड़ टीबी के नये रोगी होते है, जिनमें से 28 लाख भारत के होते है तथा इनमें ये उप्र में लगभग 5 लाख होते हैं। इस तरह दुनिया में टीबी का हर चौथा रोगी भारतीय और भारत का हर पांचवा टीबी रोगी उप्र का होता है। 

हुज़ैफ़ा अबरार
December 17 2022 Updated: December 17 2022 16:32
0 30199
केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने मनाया प्रथम टीबी दिवस नि:क्षय दिवस केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में प्रथम टीबी दिवस नि:क्षय दिवस मनाया गया

लखनऊ। केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डा सूर्यकान्त ने बताया कि वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करना है। उप्र के टीबी उन्मूलन की स्टेट टास्क फ़ोर्स के चेयरमेन डा सूर्यकान्त ने बताया कि टीबी रोगियों को गुणवत्तापरक उपचार देकर पूर्ण स्वस्थ्य करने के लिए प्रदेश के सभी जनपदों के जिला अस्पतालों, नगरीय एवं समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टरों पर हर माह 15 तारीख को नि:क्षय दिवस मनाने का आदेश मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया है। 


इसी क्रम में 15 दिसम्बर को केजीएमयू (KGMU) के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग (Department of Respiratory Medicine) में प्रथम टीबी दिवस (TB Day) नि:क्षय दिवस (Nikshay Divas) मनाया गया। टीबी दिवस पर विभाग की ओपीडी में आये एवं भर्ती मरीजों उनके तीमारदारों को टीबी के प्रति जागरूक किया गया।


डा सूर्यकान्त (Dr. Suryakant) ने लोगों को बताया कि दुनिया में प्रतिवर्ष एक करोड़ टीबी के नये रोगी ( new TB patients) होते है, जिनमें से 28 लाख भारत के होते है तथा इनमें ये उप्र में लगभग 5 लाख होते हैं। इस तरह दुनिया में टीबी का हर चौथा रोगी भारतीय और भारत का हर पांचवा टीबी रोगी उप्र का होता है। 


भारत से टीबी समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री (Prime Minister) ने 2025 का लक्ष्य रखा है। 9 सितम्बर को राष्ट्रपति (President) ने टीबी मुक्त भारत अभियान प्रारम्भ किया था। डा सूर्यकान्त ने बताया कि उप्र की राज्यपाल (UP Governor) आनन्दीबेन पटेल (Anandiben Patel) द्वारा टीबी रोगियों को गोद लेने का कार्यक्रम उप्र में पहली बार प्रारम्भ किया गया था, जो अब एक राष्ट्रीय कार्यक्रम बन चुका है। 


इस कार्यक्रम में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डा संतोष कुमार, डा अजय कुमार वर्मा, डा अंकित कुमार, डा ज्योति बाजपेई एरेजिडेंट डाक्टर्स (resident doctors), स्टॉफ नर्स डाट्स एवं डाट्स प्लस (DOTS) के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दिवाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग की खास तैयारी

दिवाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग की खास तैयारी

विशेष संवाददाता October 23 2022 29399

स्वास्थ्य विभाग ने भी सुरक्षित त्योहार मनाने के लिए पूरी व्यवस्था कर ली है। इसको लेकर सुरक्षित दिवाल

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का हुया शुभारंभ। 

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का हुया शुभारंभ। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 12 2021 39796

महिला नसबंदी करवाने पर लाभार्थी को 1400 रूपये की प्रतिपूर्ति धनराशि तथा पुरुष नसबंदी करवाने पर लाभार

कोरोना वारियर्स के लिए लागू बीमा योजना

कोरोना वारियर्स के लिए लागू बीमा योजना' की मियाद 180 दिनों के लिए बढ़ी

एस. के. राणा April 20 2022 27647

कोरोना वारियर्स के लिए 'बीमा योजना' को PMGKP के तहत  30 मार्च 2020 को शुरू किया गया था। इस योजना के

मैनपुरी में बुखार, अस्थमा और हार्ट अटैक का प्रकोप

मैनपुरी में बुखार, अस्थमा और हार्ट अटैक का प्रकोप

विशेष संवाददाता February 15 2023 32774

जिला अस्पताल में बीते दिन मरीजों की भारी भीड़ रही। जहां अस्पताल में बुखार, अस्थमा और हार्ट की दिक्कत

स्वस्थ्य और चमकदार बालों के लिए घरेलू हेयर मास्क बनायें।

स्वस्थ्य और चमकदार बालों के लिए घरेलू हेयर मास्क बनायें।

सौंदर्या राय September 05 2021 34488

न तो हम स्वस्थ खाना चाहते हैं और न ही हमारे पास उस एक्स्ट्रा केयर के लिए समय है। ये सब हमारे बालों क

लगातार कब्ज़ की समस्या रहने से हो सकती है बवासीर

लगातार कब्ज़ की समस्या रहने से हो सकती है बवासीर

लेख विभाग November 22 2022 25822

पाइल्स यानी बवासीर, जिसे हेमोरॉएड्स भी कहा जाता है। बवासीर होने पर मल द्वार या गुदा में व्यक्ति को स

प्रदूषण के कारण सांस लेने में हो रही समस्या, सात दिनों में दोगुने हुए मरीज

प्रदूषण के कारण सांस लेने में हो रही समस्या, सात दिनों में दोगुने हुए मरीज

श्वेता सिंह November 02 2022 29834

सड़क किनारे रहने वाले, दुकानदार और जिन क्षेत्रों में खोदाई-निर्माण कार्य चल रहा है, वहां के लोगों को

सहारा हास्पिटल में चौथे चरण का कोरोना वैक्सीनेशन सम्पन्न।

सहारा हास्पिटल में चौथे चरण का कोरोना वैक्सीनेशन सम्पन्न।

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2021 28248

टीकाकरण के पश्चात ऑब्जरवेशन रूम में टीकाकरण कराए हुए व्यक्तियों के लिए उनकी मेडिकल स्थिति को ऑब्जरवे

लोहिया संस्थान देश के 16 संस्थानों में तकनीकी संसाधन केंद्र  स्थापित करने हेतु चयनित

लोहिया संस्थान देश के 16 संस्थानों में तकनीकी संसाधन केंद्र स्थापित करने हेतु चयनित

हुज़ैफ़ा अबरार July 31 2026 819

देश के केवल 16 चयनित संस्थानों में डॉ. आरएमएलआईएमएस लखनऊ का चयन होना संस्थान के लिए अत्यंत गौरव एवं

जलजनित संक्रमणों से किडनी की सेहत पर बढ़ा खतरा:डॉ. डी.पी. सिंह

जलजनित संक्रमणों से किडनी की सेहत पर बढ़ा खतरा:डॉ. डी.पी. सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 504

दूषित भोजन और पानी के माध्यम से डायरिया गैस्ट्रोएंटेराइटिस टाइफाइड और हेपेटाइटिस A व E जैसे जलजनित र

Login Panel