देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की गुर्दे के कैंसर की सफल सर्जरी

गुरुवार को पहली बार ऐसी सर्जरी की गई। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में छोटे चीरे के जरिए कैंसर के गुच्छे को निकाला गया। इस दौरान मरीज की जान बचाने के लिए कैंसर प्रभावित गुर्दा भी निकालना पड़ा। डॉ. पवन ने बताया कि मरीज का लैप्रोस्कोपिक विधि से छोटा चीरा लगाकर ऑपरेशन किया गया।

0 41306
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की गुर्दे के कैंसर की सफल सर्जरी गुर्दे (किडनी) के कैंसर की सर्जरी करते डॉक्टर्स (फाइल फोटो)

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज (BRD Medical College) के डॉक्टरों ने गुर्दे (किडनी) के कैंसर की सर्जरी कर एक नयी सफलता अर्जित कि है। इससे आसपास के लोगों को इस बीमारी का इलाज कराने शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। गुरुवार को पहली बार ऐसी सर्जरी की गई। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में छोटे चीरे के जरिए कैंसर के गुच्छे को निकाला गया। इस दौरान मरीज की जान बचाने के लिए कैंसर प्रभावित गुर्दा भी निकालना पड़ा।

 

पिपराइच (Pipraich) के रहने वाले रामभवन (Ram Bhavan) एक हफ्ते पहले मेडिकल कॉलेज की ओपीडी (OPD) में इलाज कराने पहुंचे थे। उनके मूत्र मार्ग (urinary tract) से खून आ रहा था। यूरोलॉजिस्ट (Urologist) डॉ. पवन कुमार एसके को लक्षण देखकर कैंसर (cancer) का संदेह हुआ, उन्होंने जांच कराई। जांच में पता चला कि कैंसर का गुच्छा किडनी (kidney) और आसपास के मूत्र मार्ग में फैला हुआ है। इसके बाद मरीज़ की सर्जरी (surgery) की गई। सर्जरी के बाद से मरीज की सेहत में सुधार है।

 

डॉ. पवन ने बताया कि मरीज का लैप्रोस्कोपिक विधि (laparoscopic method) से छोटा चीरा लगाकर ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन में किडनी को कैंसर के गुच्छे समेत निकाल दिया गया। इसके अलावा भी आसपास फैले गुच्छे को भी निकाला गया। ऑपरेशन के बाद मरीज स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि इसे मेजर सर्जरी माना जाता है। आमतौर पर इसे बड़े चीरे से सर्जरी की जाती है। मेडिकल कॉलेज में नई तकनीक के उपकरण मौजूद हैं। सर्जरी में डॉ. अमित, एनेस्थीसिया के डॉ. सुहास, डॉ. सुभाष मौजूद रहे। ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है। यह ऑपरेशन पहली बार मेडिकल कॉलेज (medical college) में किया गया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अमेरिका में 20 वर्ष से अधिक आयु की लगभग आधी अश्वेत महिला हृदय रोग से पीड़ित

अमेरिका में 20 वर्ष से अधिक आयु की लगभग आधी अश्वेत महिला हृदय रोग से पीड़ित

हे.जा.स. February 25 2022 26019

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक अमेरिका में हृदय रोग मृत्यु का प्रमुख कारण है जबकि देश की अश्वेत म

निरोगी रहना जरुरी लेकिन वेलनेस ही अंतिम लक्ष्य: पीएम मोदी

निरोगी रहना जरुरी लेकिन वेलनेस ही अंतिम लक्ष्य: पीएम मोदी

रंजीव ठाकुर April 20 2022 34584

पीएम नरेन्द्र मोदी ने डब्ल्यूएचओ के ग्लोबल सेंटर फार ट्रेडिशनल मेडिसिन का उद्घाटन किया। इस दौरान डब्

सर्दियों में फिजिकली फिट रहने के लिए करें योग

सर्दियों में फिजिकली फिट रहने के लिए करें योग

admin January 15 2022 35687

फिजिकली फिट रहने के लिए योगासन बहुत ही वैज्ञानिक तरीका है। योगासन शरीर में मेटाबॉलिक एनर्जी बढ़ाने म

नशे के लिए उपयोग में ली जाने वाली दवाओं के दुरुपयोग पर लगा अंकुश, खरीद और विक्रय सीमा निर्धारित

नशे के लिए उपयोग में ली जाने वाली दवाओं के दुरुपयोग पर लगा अंकुश, खरीद और विक्रय सीमा निर्धारित

रंजीव ठाकुर August 17 2022 52218

कफ़ सीरप का प्रयोग खांसी को दूर भगाने के लिए किया जाता है लेकिन इसमें नशे की मात्रा होने से बहुत से ल

भारत में कोविड-19 के 6,594 नए मामले, छह मरीजों की मौत

भारत में कोविड-19 के 6,594 नए मामले, छह मरीजों की मौत

एस. के. राणा June 14 2022 31241

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण छह औ

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्कूली बच्चों को मिली ये छूट

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्कूली बच्चों को मिली ये छूट

विशेष संवाददाता October 12 2022 28973

अपने आदेश में डीएम ने कहा है कि सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी विद्यालय, शिक्षण संस्थान के सभी शिक्षक

ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित युवा बैंक अधिकारी को हाईटेक इंटरवेंशन से बचाया गया।

ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित युवा बैंक अधिकारी को हाईटेक इंटरवेंशन से बचाया गया।

हुज़ैफ़ा अबरार January 19 2021 20239

मैं लोगों को सलाह देना चाहूंगा कि किसी अच्छे न्यूरोसर्जिकल सेंटर में ब्रेन ट्यूमर निकालने की सर्जरी

प्रोटीन जागरूकता सप्ताह 24 से 31 जुलाई को मनाया जायेगा। 

प्रोटीन जागरूकता सप्ताह 24 से 31 जुलाई को मनाया जायेगा। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 23 2021 23856

शहरों में रहने वाले 73 प्रतिशत धनी लोगों में प्रोटीन की कमी है और उनमें से 93 प्रतिशत लोगों को यह जा

वायसा मेंटल हेल्थ ऐप का हिंदी वर्जन विकसित करेगा

वायसा मेंटल हेल्थ ऐप का हिंदी वर्जन विकसित करेगा

हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2022 32575

वायसा अपनी स्केलेबिलिटी और कम लागत के कारण नियोक्ताओं तथा स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के बीच लोकप्रिय ह

हाईकोर्ट ने ड्रग इंस्पेक्टरों की भर्ती को रद्द किया।

हाईकोर्ट ने ड्रग इंस्पेक्टरों की भर्ती को रद्द किया।

हे.जा.स. January 19 2021 21084

कोर्ट ने इस विज्ञापन के जरिए हुए चयन को भी निरस्त करते हुए प्रदेश सरकार को संबंधित कानून के तहत नया

Login Panel