देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

फिरोजाबाद में डेंगू का कहर, पहुंचे मुख्यमंत्री।  

योगी आदित्यनाथ सोमवार को दोपहर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वहां पहुंचने के बाद स्वशासी राजकीय महाविद्यालय के सौ शैय्या स्थित वार्ड में डेंगू से प्रभावित बच्चों से मिलने गये।

हे.जा.स.
August 30 2021
0 21638
फिरोजाबाद में डेंगू का कहर, पहुंचे मुख्यमंत्री।   प्रतीकात्मक

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने डेंगू बुखार के कहर से जूझ रहे फिरोजाबाद का सोमवार को दौरा किया और अधिकारियों को समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दी है।

योगी आदित्यनाथ सोमवार को दोपहर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वहां पहुंचने के बाद स्वशासी राजकीय महाविद्यालय के सौ शैय्या स्थित वार्ड में डेंगू से प्रभावित बच्चों से मिलने गये। फिरोजाबाद जिले में डेंगू बुखार का कहर लगातार जारी है और पिछले करीब एक सप्ताह के दौरान रविवार तक इस बुखार से 41 लोगों की मौत की सूचना थी।

सदर विधायक मनीष असीजा ने रविवार को बताया कि उनके पास अब तक 41 लोगों की डेंगू से मौत की सूचना आ चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर स्थिति में हैं। उनका कहना था कि मौत का आंकड़ा 50 तक भी पहुंच सकता है तथा मरने वालों में से ज्यादातर एक से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चे हैं।

सोमवार को सौ शय्या अस्पताल में पहुंचने के बाद मुख्‍यमंत्री ने डेंगू से प्रभावित बच्चों का हाल जाना और चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में भी गहनता से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सभागार में जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अपर निदेशक स्वास्थ्य व जनप्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श कर डेंगू से प्रभावित बच्चों की समुचित व्यवस्था एवं उसके बचाव के बारे में आवश्यक निर्देश दिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये: उपराष्ट्रपति

टीकाकरण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिये: उपराष्ट्रपति

एस. के. राणा July 02 2021 36135

चिकित्सक दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ देश की आबादी के कुछ वर्गों, खासतौर से ग्रामीण क्षेत

उत्तर प्रदेश में फार्मा उद्योग को आकर्षित करने पर हुआ मंथन

उत्तर प्रदेश में फार्मा उद्योग को आकर्षित करने पर हुआ मंथन

रंजीव ठाकुर May 01 2022 38067

उत्तर प्रदेश में विश्व के फार्मा उद्योग को आकर्षित करने और उनके लिए बेहतर माहौल बनाने पर शनिवार को ड

सहारा हॉस्पिटल में तीमारदारों के लिए विश्रामालय की सुविधा शुरू

सहारा हॉस्पिटल में तीमारदारों के लिए विश्रामालय की सुविधा शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार June 29 2022 32124

हॉस्पिटल में तीमारदारों (मरीज के परिजनों) के ठहरने की पहले से व्यवस्था है। इस नये तरह के विश्रामालय

जिम में एक्सरसाइज के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल को आया कार्डियक अटैक, हुई मौत

जिम में एक्सरसाइज के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल को आया कार्डियक अटैक, हुई मौत

विशेष संवाददाता February 25 2023 33418

पुलिस कॉन्स्टेबल जिम में बेहोश हो गया जिसके बाद आनन-फानन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों

कैंसर का जड़ से होगा खात्मा, साल 2030 से पहले मिल जाएगी वैक्सीन

कैंसर का जड़ से होगा खात्मा, साल 2030 से पहले मिल जाएगी वैक्सीन

एस. के. राणा October 22 2022 25029

कैंसर की बीमारी का बहुत जल्दी खात्मा होने वाला है। जिस वैज्ञानिक दंपति ने कोविड-19 का टीका विकसित कि

भारत ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान में फिर रचा इतिहास, 200 करोड़ खुराक टीकों का आंकड़ा पार   

भारत ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान में फिर रचा इतिहास, 200 करोड़ खुराक टीकों का आंकड़ा पार   

एस. के. राणा July 17 2022 39595

प्रधानमंत्री मोदी ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर देशवासियों को बधाई दी। केन्‍द्रीय स्वास्थ्य मंत्री इसे

बीपी की समस्या से 60% लोग बेखबर, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

बीपी की समस्या से 60% लोग बेखबर, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

लेख विभाग May 20 2023 33075

अगर आपकी नाक से खून आ रहा है तो, इसे अनदेखा न करें। ये हाई बीपी की वजह से हो सकता है। दरअसल, जब ब्लड

जीएसवीएम में स्पीच थेरेपी सेंटर बंद

जीएसवीएम में स्पीच थेरेपी सेंटर बंद

श्वेता सिंह October 23 2022 40206

जीएसवीएएम मेडिकल कॉलेज में 1982 में स्पीच थेरेपी सेंटर खोला गया था। 40 साल से ये संस्था हकलाने वाले

राज्यों में स्वास्थ्य सुधार के लिए डेटा का रियल टाइम विश्लेषण करने की आवश्यकता: राजेश भूषण

राज्यों में स्वास्थ्य सुधार के लिए डेटा का रियल टाइम विश्लेषण करने की आवश्यकता: राजेश भूषण

एस. के. राणा January 13 2023 24941

दो दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली पोर्टल तथा प्रजनन बाल स्वास्थ्य पोर्

यूनीसेफ़ ने वैश्विक भुखमरी के शिकार बच्चों की मदद के लिए जी-7 से की अपील 

यूनीसेफ़ ने वैश्विक भुखमरी के शिकार बच्चों की मदद के लिए जी-7 से की अपील 

हे.जा.स. June 24 2022 27781

वैश्विक स्तर पर खाद्य पदार्थों की क़ीमतों में इज़ाफा हुआ है। इस कारण अतिरिक्त 15 देशों के दो लाख, 60

Login Panel