देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अधोमानक दवा सप्लाई को लेकर उपमुख्यमंत्री संजीदा, जांच के साथ विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की नकेल कसते हुए सख्त सन्देश दिया है। प्रदेश के 11 जिलों में दर्द की अधोमानक दवा सप्लाई को लेकर इस बार वह संजीदा है और घटिया दवा की जांच का आदेश दे दिया है। साथ ही एक हफ्ते में इसकी विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है।

रंजीव ठाकुर
August 28 2022 Updated: August 28 2022 16:04
0 22380
अधोमानक दवा सप्लाई को लेकर उपमुख्यमंत्री संजीदा, जांच के साथ विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की नकेल कसते हुए सख्त सन्देश दिया है। प्रदेश के 11 जिलों में दर्द की अधोमानक दवा सप्लाई को लेकर इस बार वह संजीदा है और घटिया दवा की जांच का आदेश दे दिया है। साथ ही एक हफ्ते में इसकी विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है।

उत्तराखंड (Uttarakhand) की कंपनी रिलीफ बायोटेक (Relief Biotech) ने उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन लिमिटेड (UP Medical Supplies Corporation Limited) को दर्द की दवा की सप्लाई की थी जिसे लिमिटेड द्वारा 11 जिलों में सप्लाई कर दिया गया था। अधोमानक (substandard drug supply) पाए जाने के बावजूद रायबरेली, अयोध्या, बाराबंकी, गोंडा, अंबेडकर नगर सहित 11 जिलों में लिमिटेड ने यह सप्लाई की थी। समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस पर कठोर रुख दिखाया है। 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ मुथुकुमार स्वामी बी (Dr Muthukumar Swami B) को निर्देश देते हुए कहा कि एक हफ्ते में मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट दें और दोषियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। 

उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों (UP government hospitals) में अधोमानक दवा सप्लाई का मामला वाकई बहुत गम्भीर है। भले ही जनता को ये दवाएं मुफ्त बांटी जाती है लेकिन यह मामला सीधे जनता के स्वास्थ्य (public health) से जुड़ा हुआ है। फिलहाल अब इन जिलों में आपूर्ति की गई घटिया दवा को वापस मंगवाया जा रहा है। लेकिन सरकारी धन के दुरपयोग पर अब उपमुख्यमंत्री ने नज़रें टेढ़ी कर दी है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मोटापा बन सकता है कैंसर का कारण।

मोटापा बन सकता है कैंसर का कारण।

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2021 29239

नए अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि वजन बढ़ने से पाचन तंत्र की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बॉडी मास

बहराइच में लंपी की दस्तक, चार गायों में हुई वायरस की पुष्टि

बहराइच में लंपी की दस्तक, चार गायों में हुई वायरस की पुष्टि

श्वेता सिंह September 29 2022 34616

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने मौके का निरीक्षण कर लंपी से ग्रसित गायों को अलग रखन

50 वर्ष से कम उम्र वालों की क्यों हो रही हार्ट अटैक से मृत्यु: डॉ सुमित्रा अग्रवाल

50 वर्ष से कम उम्र वालों की क्यों हो रही हार्ट अटैक से मृत्यु: डॉ सुमित्रा अग्रवाल

लेख विभाग December 08 2022 27411

आधे से ज्यादा बीमारी नियमित प्राणायाम से दूर होती है। रोजाना 50 मिनट कसरत करनी चाहिए, इसे ज्यादा नही

कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए वृहद स्तर पर तैयारी के निर्देश।

कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए वृहद स्तर पर तैयारी के निर्देश।

हुज़ैफ़ा अबरार December 14 2021 29192

प्रदेश की 3011 पीएचसी और 855 सीएचसी पर सुविधाएं दुरुस्त रखने, 73000 निगरानी समितियों को सक्रिय रहने

कोविड-19 का टीका स्वैच्छिक ,बीमा का कोई प्रावधान नहीं : केंद्र सरकार। 

कोविड-19 का टीका स्वैच्छिक ,बीमा का कोई प्रावधान नहीं : केंद्र सरकार। 

हे.जा.स. February 10 2021 33812

कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव के संबंध में उन्होंने कहा कि चार फरवरी तक कुल 8

परिवार सीमित रखने के लिए बास्केट ऑफ चॉइस की मदद लें: डा. अभिलाषा मिश्रा

परिवार सीमित रखने के लिए बास्केट ऑफ चॉइस की मदद लें: डा. अभिलाषा मिश्रा

हुज़ैफ़ा अबरार June 22 2022 37965

अब परिवार नियोजन के लिए नौ साधनों में बास्केट ऑफ़ च्वाइस को भी शामिल किया गया है।पुरुष और महिला नसबं

जम्मू के इस अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

जम्मू के इस अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

विशेष संवाददाता March 06 2023 28523

जीएमसी की इमरजेंसी अल्ट्रासाउंड पर 24 घंटे में 250 से 300 अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। दिन में रेडिय

गर्मी में भी दिखें खिलीखिली सी, जानिये कैसे 

गर्मी में भी दिखें खिलीखिली सी, जानिये कैसे 

सौंदर्या राय June 12 2022 30047

सुबह के समय पार्क या घर में व्यायाम करें। व्यायाम करने से आपका शरीर सुडौल बना रहता है और रक्तसंचार अ

स्वास्थ्य केंद्र में बेची जा रही बाहर की दवाइयां, एसडीएम ने मारा छापा

स्वास्थ्य केंद्र में बेची जा रही बाहर की दवाइयां, एसडीएम ने मारा छापा

विशेष संवाददाता June 10 2023 38016

स्वास्थ्य केंद्र इग्लास में बाहर की दवाइयां बरामद होने की शिकायत जैसे ही उपजिलाधिकारी इगलास को हुई त

अमित मोहन प्रसाद के ट्रांसफर पर पीएमएस एसोसिएशन की प्रतिक्रिया, उठाए भ्रष्टाचार के अन्य मामले

रंजीव ठाकुर September 02 2022 35307

उत्तर प्रदेश में डॉक्टर्स के ट्रांसफर्स और उसके बाद हुए निलम्बन को लेकर अपर एसीएस अमित मोहन प्रसाद क

Login Panel