देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

राजभवन में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन का तीसरा कैम्प आयोजित

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु राजभवन में किशोरियों के वैक्सीनेशन का तीसरा कैम्प आयोजित हुआ। प्रमुख सचिव राज्यपाल ने इस कैम्प का उद्घाटन किया।

रंजीव ठाकुर
September 08 2022 Updated: September 08 2022 00:25
0 23647
राजभवन में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन का तीसरा कैम्प आयोजित राजभवन में किशोरियों के वैक्सीनेशन का तीसरा कैम्प आयोजित

लखनऊ। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु राजभवन में किशोरियों के वैक्सीनेशन का तीसरा कैम्प आयोजित हुआ। प्रमुख सचिव राज्यपाल कल्पना अवस्थी ने बालिकाओं को वैक्सीनेशन की अंतिम डोज के लिए लगाए गए इस कैम्प का उद्घाटन किया।

 

प्रमुख सचिव राज्यपाल कल्पना अवस्थी ने कहा कि प्रदेश की राज्यपाल (Anandiben Patel) द्वारा महिलाओं को ब्रेस्ट (breast Cancer) एवं सर्वाइकल कैंसर से बचाने के अभियान के लिए समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। महिलाओं में सर्वाइकल (Cervical Cancer) कैंसर के आंकड़ों के प्रति संवेदनशील होकर राज्यपाल इसकी रोकथाम के लिए बालिकाओं को वैक्सीनेशन (vaccination Camp) कराने हेतु जागरूकता प्रसार के लिए निरन्तर प्रेरणा दे रही हैं।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल (UP Governor) आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से गत् 07 एवं 25 मार्च, 2022 को राजभवन में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तथा डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) के संयोजन से स्कूली 9 से 18 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन (HPV vaccination) की निःशुल्क प्रथम डोज लगायी गयी, जिसके क्रम में आज उन बालिकाओं को वैक्सीन की दूसरी डोज निःशुल्क दी जा रही है।

 

प्रमुख सचिव (Principal Secretary) कल्पना अवस्थी ने कैम्प की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और वैक्सीनेशन के लिए आयी सभी बालिकाओं (adolescent girls) को वैक्सीनेशन उपरान्त जूस एवं चाय उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया।

कैम्प में आयी आरएमएल संस्थान की निदेशक प्रो सोनिया नित्यानंद (Prof. Sonia Nityanand) ने जानकारी दी कि आज के कैम्प में बालिकाओं को वैक्सीनेशन के साथ-साथ उनका ब्लड सैंपल (blood samples) भी लिया गया। इससे बालिकाओं का एनीमिया लेबल (anemia label) चेक किया जायेगा। इस जांच में जो बालिकाएं एनीमिक पायी जायेंगी उन्हें डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान से निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध करायी जायेंगी।

 

राज्यपाल द्वारा इस बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने, अधिक से अधिक महिलाओं की स्क्रीनिंग करवाने, एचपीवी टीकाकरण के महत्व को समझाने हेतु सिविल सोसाइटी आर्गेनाइजेशन, महिला समूहों और सामुदायिक जन-प्रतिनिधियों को प्रेरित किया गया है।

 

राजभवन में कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ गीता चौधरी ने जानकारी दी कि कैम्प में 200 बालिकाओं का वैक्सीनेशन किया गया। इस अवसर पर वैक्सीनेशन कार्य हेतु राजभवन में डॉ अनिल निर्माण, डॉ गीता चौधरी, डॉ वीनम यादव, डॉ मनीराम तथा आरएमएल संस्थान से डॉ नीतू सिंह, डॉ अनिल, डॉ मोना एवं डॉ वंदना सहित पैरामेडिकल स्टाफ (Paramedical staff) ने कैम्प आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

वजन घटाना हो तो खाली पेट पिएं अदरक का रस

वजन घटाना हो तो खाली पेट पिएं अदरक का रस

लेख विभाग November 05 2022 29857

अदरक के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो न केवल त्वचा को कई समस्याओं से दूर कर सकते हैं बल्क

सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को मिलेगा दूसरा मौका, ये चिकित्सक भी कर सकते हैं आवेदन

सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को मिलेगा दूसरा मौका, ये चिकित्सक भी कर सकते हैं आवेदन

श्वेता सिंह October 21 2022 27380

इसमें 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने वाले चिकित्सक भी आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश में पुनर्नियुक्ति से भ

चीन में पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

चीन में पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

हे.जा.स. February 10 2022 31106

चीन के निंगबो विश्वविद्यालय में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले 147 याचिकाकर्ता छात्रों ने अदालत को बताया

केजीएमयू नैक में अपनी ग्रेडिंग सुधारने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय से लेगा मदद

केजीएमयू नैक में अपनी ग्रेडिंग सुधारने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय से लेगा मदद

हुज़ैफ़ा अबरार January 11 2023 40737

केजीएमयू में शिक्षकों के पद विज्ञापित हो चुके हैं। आर्थिक संसाधन के मामले भी केजीएमयू लविवि से संपन

डेल्टा स्वरूप बहुत खतरनाक है और लगातार बदल रहा है : डब्ल्यूएचओ प्रमुख

डेल्टा स्वरूप बहुत खतरनाक है और लगातार बदल रहा है : डब्ल्यूएचओ प्रमुख

हे.जा.स. July 04 2021 31676

‘डेल्टा जैसे स्वरूप अधिक संक्रामक है और कई देशों में यह फैल रहा है। इसी के साथ ही हम इस महामारी के ब

कोरोना महामारी में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा भावना प्रेरणास्पद: सीएम योगी

कोरोना महामारी में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा भावना प्रेरणास्पद: सीएम योगी

रंजीव ठाकुर April 26 2022 31196

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों में कार्य करने वाले कर्मियों की सेवाभावना

नाक और होंठ के बीच फुंसी से हैं परेशान तो फॉलो करें ये 4 टिप्स

नाक और होंठ के बीच फुंसी से हैं परेशान तो फॉलो करें ये 4 टिप्स

श्वेता सिंह October 13 2022 75913

फुंसी को खत्म करने के लिए सबसे पहले तुलती के पत्तों को पीसकर लेप तैयार कर लें और फिर इसे फोड़े-फुंसी

फाइलेरिया संक्रमण चेक करने को होगी हर भर्ती रोगी की जांच 

फाइलेरिया संक्रमण चेक करने को होगी हर भर्ती रोगी की जांच 

हुज़ैफ़ा अबरार September 01 2026 644

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ पवन कुमार अरुण ने सभी मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को अपने संस्थान में भर्ती प्रत

प्रेगनेंसी में कोरोना वैक्सीन लेने वाली महिलाओं के नवजात शिशुओं में दीर्घकालिक एंटीबॉडीज पाई गई: शोध

प्रेगनेंसी में कोरोना वैक्सीन लेने वाली महिलाओं के नवजात शिशुओं में दीर्घकालिक एंटीबॉडीज पाई गई: शोध

हे.जा.स. February 09 2022 27116

गर्भावस्था के दौरोना कोरोना वैक्सीन लेने वाली महिलाओं के नवजात शिशुओं में काफी लंबे समय तक रहने वाली

जनवरी में बढ़ सकते है कोविड-19 के मामले, अगले 40 दिन मुश्किल

जनवरी में बढ़ सकते है कोविड-19 के मामले, अगले 40 दिन मुश्किल

विशेष संवाददाता December 29 2022 24691

स्वास्थ्य मंत्रालय का आकलन है कि भारत में चीन जैसी कोरोना की लहर आने की स्थिति में संक्रमितों की ताद

Login Panel