देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में कोविड-19 के 3.62 लाख नये मामले, बीमारी से 4,120 मरीजों की मौत।

37,10,525 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 15.65 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर कुछ सुधरकर 83.26 प्रतिशत हो गई है।

0 26774
देश में कोविड-19 के 3.62 लाख नये मामले, बीमारी से 4,120 मरीजों की मौत। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। देश में एक दिन में कोविड-19 के 3,62,727 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 2,37,03,665 हो गए हैं जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से 4,120 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,58,317 पर पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 37,10,525 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 15.65 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर कुछ सुधरकर 83.26 प्रतिशत हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,97,34,823 हो गई है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.09 फीसदी दर्ज की गई है।

देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।

इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार हो गए थे। भारत ने चार मई को गंभीर स्थिति में पहुंचते हुए दो करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 12 मई तक 30,94,48,585 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 18,6,594 नमूनों की बुधवार को जांच की गई।

मौत के नये मामलों में से सर्वाधिक 816 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद कर्नाटक में 516, उत्तर प्रदेश में 326, दिल्ली में 300, तमिलनाडु में 293, पंजाब में 193, हरियाणा में 165, राजस्थान में 164, छत्तीसगढ़ में 153, पश्चिम बंगाल में 135, उत्तराखंड में 109 और गुजरात में 102 लोगों की मौत हुई।

देश में अब तक 2,58,317 लोगों की मौत हुई है जिसमें से 78,007 मरीजों की महाराष्ट्र में, कर्नाटक में 20,368, दिल्ली में 20,310, तमिलनाडु में 16,471, उत्तर प्रदेश में 16,369, पश्चिम बंगाल में 12,728, पंजाब में 11,111 और छत्तीसगढ़ में 11,094 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना टीके से मिलने वाली प्रतिरक्षा समय के साथ कम हुई: शोध

कोरोना टीके से मिलने वाली प्रतिरक्षा समय के साथ कम हुई: शोध

हे.जा.स. November 26 2021 19312

वैज्ञानिकों का मानना है कि उच्च टीकाकरण दर वाले देशों में भी, संक्रमण अधिक फैल सकता है, क्योंकि समय

वैज्ञानिकों ने कोबरा सर्प के विष की विषैली क्रियाविधि के तंत्र का पता लगाया 

वैज्ञानिकों ने कोबरा सर्प के विष की विषैली क्रियाविधि के तंत्र का पता लगाया 

एस. के. राणा February 03 2023 47795

अन्य विषधर सर्पों के विष की तरह कोबरा सर्प विष भी प्रकृति में तंत्रिकातन्त्र पर विषाक्त प्रभावकारी

भारत बायोटेक ने वैक्‍सीन ट्रायल के बाद वालंटियर की मौत से पल्ला झाड़ा ।

भारत बायोटेक ने वैक्‍सीन ट्रायल के बाद वालंटियर की मौत से पल्ला झाड़ा ।

हे.जा.स. January 10 2021 24869

हैदराबाद स्थित कंपनी ने शनिवार को सफाई दी कहा कि वालंटियर की मौत का संबंध कोवैक्सीन के ट्रायल से नही

COVID-19 के 28,903 नए मामले आए सामने।  

COVID-19 के 28,903 नए मामले आए सामने।  

रंजीव ठाकुर March 18 2021 21788

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 22,92,49,784

दोबारा थायरॉयड कैंसर में आयोडीन थेरेपी नई आस

दोबारा थायरॉयड कैंसर में आयोडीन थेरेपी नई आस

आरती तिवारी September 03 2023 28609

थायरॉयड कैंसर के मामले में सर्जरी के बावजूद बार-बार कैंसर उभरने की प्रवृत्ति देखी जाती है। वहीं इसे

कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर सरकार ने दिया जवाब

कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर सरकार ने दिया जवाब

विशेष संवाददाता January 19 2023 25878

स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन लेने वाले रोगियों की बहुत कम संख्या है।

केरल के प्राइवेट स्कूल में मिले नोरोवायरस के मामले

केरल के प्राइवेट स्कूल में मिले नोरोवायरस के मामले

विशेष संवाददाता January 25 2023 25101

निजी स्‍कूल में प्राथमिक कक्षा के बच्‍चों में उल्टी और दस्त जैसे लक्षण दिखने के बाद इस बीमारी की पुष

भारत में कोविड-19 के 35,342 नए मामले, 483 और लोगों की मौत।

भारत में कोविड-19 के 35,342 नए मामले, 483 और लोगों की मौत।

एस. के. राणा July 23 2021 27664

आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 45,29,39,545 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 16,68,

केरल हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न की शिकार एक 10 वर्षीय गर्भवती बच्ची के चिकित्सकीय गर्भपात कराने की मंजूरी दी

केरल हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न की शिकार एक 10 वर्षीय गर्भवती बच्ची के चिकित्सकीय गर्भपात कराने की मंजूरी दी

एस. के. राणा March 11 2022 31089

केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को यौन उत्पीड़न का शिकार हुई एक 10 वर्षीय गर्भवती बच्ची के लिए चिकित्सकीय ग

लापरवाही ! ग्वालियर के एक अस्पताल से मिले अज़िथ्रोमिसिन सिरप में कीड़े ?

लापरवाही ! ग्वालियर के एक अस्पताल से मिले अज़िथ्रोमिसिन सिरप में कीड़े ?

हे.जा.स. October 16 2025 5153

ग्वालियर के मुरार के प्रसूति गृह अस्पताल में एक महिला अपने बीमार बच्चे को डॉक्टर को दिखाने आई थी। डॉ

Login Panel