देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

पद्म पुरस्कारों से सम्मानित चिकित्सकों ने डायबिटीज नियंत्रण के लिए 10 वर्षीय आयोग का सुझाया तरीका

फोर्टिस मधुमेह, मोटापा और कॉलेस्ट्रॉल केंद्र (सी-डॉक) के अध्यक्ष डॉ. अनूप मिश्रा ने कहा कि 10 साल के लिए पूरी तरह समर्पित एक मिशन की जरूरत है जो मधुमेह के बढ़ते मामलों से निपटे, क्योंकि इस दिशा में की जा रही कोशिशों पर फिर से गौर करने की जरूरत है।

विशेष संवाददाता
September 04 2022 Updated: September 04 2022 21:01
0 50191
पद्म पुरस्कारों से सम्मानित चिकित्सकों ने डायबिटीज नियंत्रण के लिए 10 वर्षीय आयोग का सुझाया तरीका प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। पद्म सम्मान से सम्मानित चिकित्सकों का एक समूह भारत को वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य क्षेत्र का अग्रणी देश बनाने के तरीकों, आबादी को प्रभावित करने वाले गैर-संचारी रोगों पर ध्यान केंद्रित करने और आजादी के 75 साल के बाद इस क्षेत्र में मिली उपलब्धियों पर मंथन करने के लिए एकजुट हुआ है। देश भर में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित डॉक्टरों ने एक मंच पर आकर भारत को स्वास्थ्य सेवाओं में लीडर बनाने के रास्ते सुझाए हैं। 

 

डॉक्टरों ने कहा है कि डायबिटीज नियंत्रण के लिए देश में 10 वर्षीय आयोग (10-year commission) की जरूरत है। डायबिटीज, हृदय और नेत्र रोग आदि से जुड़े विशेषज्ञ (Specialist) डॉक्टरों ने बड़ी तादाद में आबादी पर असर डाल रहे गैर संक्रामक रोगों पर ध्यान देने और आजादी के 75 साल में हासिल हुई स्वास्थ्य उपलब्धियों को आगे ले जाने पर जोर दिया है।

स्वास्थ्य की मौजूदा स्थिति और मधुमेह (diabetes) के मामलों में वृद्धि पर मंथन करते हुए फोर्टिस मधुमेह, मोटापा और कॉलेस्ट्रॉल केंद्र (सी-डॉक) के अध्यक्ष डॉ. अनूप मिश्रा ने कहा कि 10 साल के लिए पूरी तरह समर्पित एक मिशन की जरूरत है जो मधुमेह के बढ़ते मामलों से निपटे, क्योंकि इस दिशा में की जा रही कोशिशों पर फिर से गौर करने की जरूरत है।

 

हील संगठन (HEAL organization) के ऑनलाइन शो में फोर्टिस सेंटर फॉर डायबिटीज, ओबेसिटी एंड कोलेस्ट्रॉल (सी-डीओसी) के डॉ. अनूप मिश्रा ने बढ़ती डायबिटीज से निपटने के लिए कटिबद्ध मिशन के तहत एक 10 वर्षीय आयोग की जरूरत बताई।

 

नेत्र रोग विशेषज्ञ (Ophthalmologist) और सेंटर फॉर साइट के चेयरमैन डॉ. महिपाल एस सचदेव ने कहा, भारत ने आंखों की देखभाल में सार्थक तरक्की की है। नेत्र रोगों का काफी प्रभावी इलाज हो रहा है। मैक्स अस्पताल (Max Hospital) में कार्डियोलॉजी (Cardiology) के चेयरमैन डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, आज भारत हृदय रोगों को लेकर हो रहे शोधों में अग्रणी है। 

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

टीबी उन्मूलन के लिए टीबी मरीजों को चिन्हित कर उनका पूरा उपचार करे: उप मुख्यमंत्री

टीबी उन्मूलन के लिए टीबी मरीजों को चिन्हित कर उनका पूरा उपचार करे: उप मुख्यमंत्री

हुज़ैफ़ा अबरार November 12 2026 476

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा प्रधानमंत्री के टीबी (क्षय) उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के ल

क्या टीबी भी कोरोना वायरस जितना ही संक्रामक है ?

क्या टीबी भी कोरोना वायरस जितना ही संक्रामक है ?

लेख विभाग March 19 2021 33382

डब्ल्यूएचओ सभी को टीबी से पीड़ित लोगों के प्रति सहानुभूति व मदद का भाव रखने के साथ ही, बीमारी को समझ

हिमाचल में बढ़ते कोरोना संक्रमण से सरकार चिंतित, बढ़ेगी सैम्पलिंग, ट्रैकिंग और ट्रेसिंग 

हिमाचल में बढ़ते कोरोना संक्रमण से सरकार चिंतित, बढ़ेगी सैम्पलिंग, ट्रैकिंग और ट्रेसिंग 

विशेष संवाददाता July 07 2022 25915

बुधवार शाम तक हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 144 नए मामले सामने आए और लगभग 108 लोग कोविड संक्रमण से उबर

उत्तर प्रदेश में मंकी पॉक्स संक्रमण को लेकर दिशा-निर्देश जारी

उत्तर प्रदेश में मंकी पॉक्स संक्रमण को लेकर दिशा-निर्देश जारी

रंजीव ठाकुर July 31 2022 29930

प्रदेश में मंकीपाक्स की जांच के लिए केजीएमयू में व्यवस्था की गई है। प्रदेश भर से संदिग्ध रोगियों के

केजीएमयू और एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल एक साथ करेंगे कैंसर पर अध्ययन

केजीएमयू और एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल एक साथ करेंगे कैंसर पर अध्ययन

रंजीव ठाकुर May 26 2022 36426

कैंसर के इलाज को सुदृढ़ बनाने के बारे में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन किया जाएगा। अध्ययन के परिणाम कैंसर के

कोविड-19 टीका: फाइजर ने सौपें बच्चों के टीके के ट्रायल रिपोर्ट, नवंबर के बाद आ सकेगी बाज़ार  में 

कोविड-19 टीका: फाइजर ने सौपें बच्चों के टीके के ट्रायल रिपोर्ट, नवंबर के बाद आ सकेगी बाज़ार  में 

हे.जा.स. September 29 2021 25779

कंपनी ने मंगलवार को बताया कि उसने पांच से 11 साल तक के बच्चों को टीका लगाए जाने को लेकर हाल में किए

आगरा पर मंडरा रहा चौथी लहर का खतरा, 10 लाख लोग फैला सकते हैं कोरोना संक्रमण

आगरा पर मंडरा रहा चौथी लहर का खतरा, 10 लाख लोग फैला सकते हैं कोरोना संक्रमण

रंजीव ठाकुर April 27 2022 28531

आगरा सीएमओ ने कहा कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली, उनके परिजन उन्हें जबरन टीका ल

जम्मू में टोमैटो फ्लू ने दी दस्तक

जम्मू में टोमैटो फ्लू ने दी दस्तक

विशेष संवाददाता September 01 2022 32741

जम्मू संभाग में भी बड़ी संख्या में टोमैटो फ्लू के मामले देखे जा रहे हैं जिनमें इस बीमारी ने सबसे ज्य

कोविड वैक्सीन: केंद्र सरकार ने ज़ारी किये असली वैक्सीन के पहचान के मानक

कोविड वैक्सीन: केंद्र सरकार ने ज़ारी किये असली वैक्सीन के पहचान के मानक

हे.जा.स. September 08 2021 36686

राज्यों को कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पूतनिक-वी टीकों से जुड़ी हर जानकारी बताई है ताकि यह पता लगाया ज

प्रदेश तेजी से घट रहा है कोरोना संक्रमण।  

प्रदेश तेजी से घट रहा है कोरोना संक्रमण।  

हुज़ैफ़ा अबरार May 19 2021 32003

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य में

Login Panel