देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

गोंडा में नवजात शिशु की मौत पर, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सख़्त

गोंडा के एक सरकारी अस्पताल में नवजात की मौत के मामले को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है. उप मुख्यमंत्री ने सीएमओ से 24 घंटे में जांच रिपोर्ट देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

आरती तिवारी
August 29 2022 Updated: August 29 2022 17:03
0 32728
गोंडा में नवजात शिशु की मौत पर, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सख़्त प्रतीकात्मक चित्र डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

गोंडा। जिले के एक सरकारी अस्पताल में नवजात की मौत के मामले को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है. उप मुख्यमंत्री ने सीएमओ से 24 घंटे में जांच रिपोर्ट देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।  उप मुख्यमंत्री ने घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि पूरे प्रकारण में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके बख्शा नहीं जाएगा।

 

जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने सीडीओ और सीएमओ के अगुवाई में टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया। सुबह ही सीडीओ गौरव कुमार, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा सहित आधा दर्जन अधिकारियों ने सीएचसी पर पहुंचकर छानबीन करनी शुरू कर दी। डिप्टी सीएमओ डॉ. टीपी जायसवाल, एसीएमओ आदित्य वर्मा, डीसी मनरेगा संतकुमार, कार्यक्रम अधिकारी ओपी यादव सीएचसी पर पहुंचकर अधीक्षक, स्वास्थ्यकर्मियों व अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों व तीमारदारों के बयान लिए।

 

बता दें कि धानेपुर के बछईपुर गांव निवासी सायरा बानो को शनिवार प्रसव पीड़ा हुई थी। परिवारीजन सायरा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने गर्भवती को भर्ती कर लिया। रात को तकरीबन 3 बजे प्रसव हुआ। आरोप हैं कि नवजात शिशु का मुंह कोई जानवर खा गया है। जिससे उसकी मौत हो गई। प्रसूता के भाई की शिकायत पर धानेपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुजेहना, सीएचसी पर नवजात के जंगली जानवर काटे जाने की घटना को निंदा की। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं को शर्मनाक व असुरक्षित बताया। सपा प्रमुख ने निर्देश पर एक प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर सहायता राशि सौंपी। सपा के पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू व सपा नेता सूरज सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर दुख जताया, तथा परिजनों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि सौंपी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आज लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सर्वाइकल कैंसर और एच.पी.वी. टीकाकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आज लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सर्वाइकल कैंसर और एच.पी.वी. टीकाकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रंजीव ठाकुर May 09 2022 26714

जागरूकता कार्यक्रम के शुरुआत में संस्थान की निदेशक प्रो (डॉ ) सोनिया नित्यानन्द सर्वाइकल कैंसर और एच

टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है- डा. राजीव

टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है- डा. राजीव

हुज़ैफ़ा अबरार March 10 2021 38558

वा जारी रखने की जरूरत होती है जब तक कि आपका डॉक्टर इसे बंद करने के लिए न कहे। इसलिए टीबी से डरें नही

कोरोना वायरस: देश में संक्रमण घटा मौतें बढ़ी।  

कोरोना वायरस: देश में संक्रमण घटा मौतें बढ़ी।  

एस. के. राणा May 13 2021 31870

एक दिन में सर्वाधिक 4,205 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,54,197 हो गई, जबकि संक्रम

ब्रिटेन में किशोरों को लगेंगे, कोविड टीके की बूस्टर खुराक

ब्रिटेन में किशोरों को लगेंगे, कोविड टीके की बूस्टर खुराक

हे.जा.स. January 17 2022 34796

16 और 17 साल आयुवर्ग के प्रत्येक किशोर को आने वाले दिनों में टीके की तीसरी खुराक दी जाएगी। ऐसे किशोर

डब्ल्यूएचओ ने कोविड से इतर गरीब देशों को प्रभावित करने वाले 20 रोगों को ख़तम करने की योजना बनायी। 

डब्ल्यूएचओ ने कोविड से इतर गरीब देशों को प्रभावित करने वाले 20 रोगों को ख़तम करने की योजना बनायी। 

हे.जा.स. January 29 2021 32048

ऐसा माना जाता है कि ये बीमारियां विकसित देशों में समाप्त हो गयीं हैं लेकिन गरीब देशों के 170 करोड़ लो

बच्चों में स्वाइन फ्लू एच1एन1 और 4.इन.1 फ्लू टीकाकरण प्रभावी  

बच्चों में स्वाइन फ्लू एच1एन1 और 4.इन.1 फ्लू टीकाकरण प्रभावी  

हुज़ैफ़ा अबरार December 29 2022 27224

फ्लू का संक्रमण 5 साल से कम उम्र के बच्चों में मुश्किल पैदाकर सकता है। उन्हें फ्लू से बचाने का सबसे

बच्चों के लिए बनेगा स्पेशल कैंसर अस्पताल

बच्चों के लिए बनेगा स्पेशल कैंसर अस्पताल

विशेष संवाददाता December 09 2022 35329

महावीर कैंसर संस्थान ने कैंसर के मरीजों के लिए बड़ा फैसला लिया है। संस्थान ने बच्चों के लिए एक सभी स

कोरोना का असर अब किडनी पर दिखा, 20 फीसद बढ़ गए किडनी मरीज

कोरोना का असर अब किडनी पर दिखा, 20 फीसद बढ़ गए किडनी मरीज

आनंद सिंह March 27 2022 35008

एक अध्ययन में सामने आया है कि कोरोना बीमारी से अब किडनी भी डैमेज होने लगी है। अर्थात, कोरोना का सीधी

कहीं आपकी भी नसों में तो नहीं जम रहा खून, इन लक्षणों पर रखें नजर

कहीं आपकी भी नसों में तो नहीं जम रहा खून, इन लक्षणों पर रखें नजर

श्वेता सिंह September 20 2022 30077

धूम्रपान, हाई ब्लड प्रेशर और कुछ दवाएं जैसे एस्ट्रोजन खून के जमने की जोखिम को कई गुना बढ़ा देते हैं।

ओमिक्रोन अपडेट: देश में 220 पहुँचा संक्रमण मामला

ओमिक्रोन अपडेट: देश में 220 पहुँचा संक्रमण मामला

एस. के. राणा December 22 2021 30256

ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 65  मरीज महाराष्ट्र व 54 मरीज दिल्ली में मिले हैं। ओडिशा के दो व जम्मू-कश्मी

Login Panel