देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए बरतें सतर्कता|

डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है जो दिन के समय सक्रिय रहता है और घर के भीतर साफ़ पानी में पनपता है | डेंगू में तेज बुखार के साथ सिर , पीठ और जोड़ों में दर्द होता है |

हुज़ैफ़ा अबरार
September 05 2021 Updated: September 05 2021 04:39
0 27885
मौसमी बीमारियों से बचने के लिए बरतें सतर्कता| प्रतीकात्मक

लखनऊ | बारिश में मौसमी बीमारियाँ पाँव पसारने लगती हैं | खांसी, जुकाम, बुखार और सर्दी का भी प्रकोप बढ़ जाता है | ऐसे में इन बीमारियों से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है |

बलरामपुर जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. देवेन्द्र सिंह बताते हैं कि अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन बुखार के 50 से 60 मरीज आ रहे हैं | सामान्य दिनों की अपेक्षा आज कल खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है |

डा. देवेन्द्र सिंहने बताया कि डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है जो दिन के समय सक्रिय रहता है और घर के भीतर साफ़ पानी में पनपता है | डेंगू में तेज बुखार के साथ सिर , पीठ और जोड़ों में दर्द होता है | आँखें लाल हो जाती हैं | हथेली और पैर लाल होने लगते हैं | गंभीर स्थिति में नाक और मसूड़ों से खून भी आने लगता है |

डेंगू से बचने के लिए घर व आस-पास पानी न इकठ्ठा होने दें | पूरी बांह के कपड़े पहनें | मच्छररोधी क्रीम लगायें | फ्रिज और ग़मलों की ट्रे, पुराने टायर, बर्तन और कूलर की नियमित रूप से सफाई करें | कूलर सप्ताह में एक बार साफ़ कर सुखाएं और उसके बाद ही प्रयोग करें | खिड़की - दरवाजों में जाली का प्रयोग करें | 

वायरल बुखार मुख्यतः बदलते मौसम के कारण होता है | शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर हम इससे बच सकते हैं | वायरल बुखार के मुख्य लक्षण हैं- खांसी, जुकाम, गले में दर्द, बुखार, जोड़ों में दर्द, उल्टी तथा दस्त, जबकि मलेरिया में सर्दी और कंपकपी के साथ में बुखार आता है | तेज बुखार और सिर दर्द होता है | बुखार उतरने पर पसीना आता है | कमजोरी महसूस होने के साथ उल्टी आ सकती है |

बुखार होने पर सिर्फ और सिर्फ पैरासिटामोल का प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन कोशिश यही रहे कि चिकित्सक की सलाह पर ही किसी दवा का सेवन करें | स्वयं कोई इलाज न करें, किसी प्रशिक्षित चिकित्सक से ही इलाज कराएं | मरीज को पास के स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर जाएँ |

डा. सिंह बताते हैं कि बच्चों को बारिश में न भीगने दें और यह सुनिश्चित करें कि वह गीले कपड़े न पहने | ठंडा पानी, आइसक्रीम या अन्य ठन्डे खाद्य पदार्थ बच्चे को न खाने दें | घर का ताजा व अच्छे से पका हुआ खाना खिलाएं | रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले फल व सब्जियों का सेवन करें | बाहर के खाने से परहेज करें | 

इन सबके साथ इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि बेवजह घर से बाहर न निकलें | अगर घर से निकलते हैं तो मास्क अवश्य लगायें | सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की दूरी बनाकर रखें | बार-बार चेहरे को न छुएं | हाथों को साबुन और पानी से धोते रहें , बच्चे को फुल आस्तीन के कपड़े पहनाएं | बच्चे में कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन करना सुनिश्चित कराएं |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण , लोगों ने गले में खुजली और आंखों में पानी आने शिकायत की।

दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण , लोगों ने गले में खुजली और आंखों में पानी आने शिकायत की।

एस. के. राणा November 06 2021 26628

आज सुबह मथुरा रोड पर पीएम 10 का स्तर 430 पर रहा। दिल्ली में धुंध की मोटी चादर के कारण यहां कई लोगों

चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की राष्ट्रीय और वैश्विक मांग को पूरा करने के प्रयास देश में किये जाएँ, राज्य सरकारें सहयोग करें

चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की राष्ट्रीय और वैश्विक मांग को पूरा करने के प्रयास देश में किये जाएँ, राज्य सरकारें सहयोग करें

एस. के. राणा February 27 2022 29081

चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारें जमीन आवंटन अच्छी नीतियों का निर्माण कर सकती हैं

एक ही सिरिंज से कई मरीजों को लगाया इंजेक्शन, डिप्टी सीएम ने मांगी रिपोर्ट

एक ही सिरिंज से कई मरीजों को लगाया इंजेक्शन, डिप्टी सीएम ने मांगी रिपोर्ट

विशेष संवाददाता March 07 2023 24383

एटा के मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक द्वारा एक ही सिरिंज से कई मरीजों को इंजेक्शन लगाए जाने के मामले को

निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

विशेष संवाददाता May 20 2023 39096

जांच के दौरान अस्पतालों पर अनियमितता स्वास्थ्य टीम को मिली। मानक के विपरीत चल रहे इन अस्पतालों का रज

लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ 9 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर

लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ 9 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर

रंजीव ठाकुर June 13 2022 41842

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के एकेडमिक ब्लॉक भवन के दसवें तल के हॉल में दस दिवसीय योग प

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल का निरीक्षण

आरती तिवारी September 16 2022 31619

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल का जायजा लिया। औचक निरीक्षण के दौ

तम्बाकू की जगह इत्र की खेती हो, डॉ सूर्यकांत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

तम्बाकू की जगह इत्र की खेती हो, डॉ सूर्यकांत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

रंजीव ठाकुर June 01 2022 47513

उन्होंने बताया आज प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र भी भेजा है जिसमे इस बात का उनसे अनुरोध किया है कि तम्

आंखों का सूखापन है हर उम्र की समस्या- डॉ. प्रत्युष रंजन

आंखों का सूखापन है हर उम्र की समस्या- डॉ. प्रत्युष रंजन

हुज़ैफ़ा अबरार February 15 2021 34219

बड़ी स्क्रीन पर काम करते समय आंखें 30 से 40 प्रतिशत तक कम झपकती हैं और मोबाइल पर पलकें झपकने की दर 6

पंजाब सरकार ने दी 80 नए मोहल्ला क्लीनिक की सौगात

पंजाब सरकार ने दी 80 नए मोहल्ला क्लीनिक की सौगात

हे.जा.स. May 06 2023 38028

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लुधियाना की जनता को आज 80 नए आम आदमी क्

लखनऊ में बढ़ा डेंगू और डायरिया का प्रकोप

लखनऊ में बढ़ा डेंगू और डायरिया का प्रकोप

अबुज़र शेख़ October 01 2022 26204

लखनऊ शहर के लगभग सभी इलाकों में डेंगू और डायरिया के मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल के

Login Panel