देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

वायरल फीवर के उपचार एवं बचाव में कारगर है होम्योपैथिक दवाइयाँ। 

यदि आप या आपके घर में कोई वायरल से पीड़ित हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि होम्योपैथी में वायरल बुखार से लड़ने की कारगर दवाइयाँ उपलब्ध है।

0 46087
वायरल फीवर के उपचार एवं बचाव में कारगर है होम्योपैथिक दवाइयाँ।  प्रतीकात्मक

लखनऊ। इस समय वायरल बुखार का मौसम चल रहा है। चिकित्सालयों एवँ चिकित्सकों के यहाँ वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। यदि आप या आपके घर में कोई वायरल से पीड़ित हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि होम्योपैथी में वायरल बुखार से लड़ने की कारगर दवाइयाँ उपलब्ध है। यह जानकारी केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के पूर्व सदस्य वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ अनुरुद्ध वर्मा ने दी है। 

उन्होंने बताया कि इस मौसम में तापमान के तेजी से उतार चढ़ाव एवँ नमी के कारण यह विभिन्न तरह के वायरस के संक्रमण के लिए बहुत अनुकूल है इसलिए ज्यादा सावधानी एवं सतर्कता की जरूरत है। 

डॉ वर्मा ने बताया कि वायरल बुखार में ठंढक, पसीना आना, डिहाइड्रेशन, मांसपेशियों में दर्द, सिर दर्द, कमजोरी, थकान, भूख का कम लगना, मिचली महसूस होना, गले में खराश आदि लक्षण हो सकते है परंतु यदि स्वाद एवं गंध मेँ कमी, सांस लेने में दिक्कत हो तो निकट सतर्क हो जाना चाहिए। 

उन्होंने बताया कि वायरल फीवर संक्रामक है इसलिए इससे बचाव के लिए भीड़- भाड़ में जाने से बचें , बुखार से पीड़ित रोगी से दूरी बनाये रखें, रोगी के तौलिया, रुमाल आदि का प्रयोग न करें, गुनगुना पानी पिएं, ठंढ़ी चीजें जैसे आइस क्रीम , कोल्ड ड्रिंक , बाजार के भोजन से बचें। 

डॉ अनुरुद्ध ने बताया कि यदि आपके घर में कोई रोगी है तो उसे अलग, हवादार कमरे में रखें, पौष्टिक , सुपाच्य एवँ तरल भोजन दें, पर्याप्त पानी पिलायें, धोड़ी धूप दिखायें, गुनगुना पानी दे,ठंढ़ी चीजों से बचाव करें। 

उन्होंने बताया कि वायरल बुखार के उपचार में होम्योपैथिक दवाइयाँ अत्यंत प्रभावी हैं। इसके उपचार में प्रयोग होने वाली औषधियों में आर्सेनिक अल्ब , रस टॉक्स, बेलाडोना, जेल्सीमियम, एपिटोरिम पर्फ, डल्कामारा,चाइना आदि प्रमुख हैं।

होम्योपैथिक औषधियाँ सुरक्षित हैं और शरीर पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव भी नहीं डालती हैं परंतु यह औषधियाँ केवल प्रशिक्षित चिकित्सक की सलाह से ही लेनी चाहिए। 

उन्होंने बताया कि वायरल बुखार के बाद शरीर में आने वाली कमजोरी ,थकान आदि को दूर करने होम्योपैथिक दवाइयाँ भी कारगर है। उन्होंने बताया कि होम्योपैथिक सलाह के लिए हेल्प लाइन नंबर 6392090088 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बदलते मौसम में जरूरी है सावधानी

बदलते मौसम में जरूरी है सावधानी

विशेष संवाददाता February 01 2023 34326

डॉ. साहनी ने बताया कि ऐसे मौसम में वायरल बुखार के मामले सबसे अधिक आते हैं। इसलिए इस मौसम में बच्चों

गर्भपात के बाद बरतें ये सावधानियां

गर्भपात के बाद बरतें ये सावधानियां

लेख विभाग October 03 2022 47975

गर्भपात के बाद की सावधानियां जिनका एक महिला को पालन करना चाहिए, उन्हें तीन वर्गों में बांटा जा सकता

शुद्ध और नियमित खान-पान से किडनी रोग की समस्या नहीं होगीः डा. शाही

शुद्ध और नियमित खान-पान से किडनी रोग की समस्या नहीं होगीः डा. शाही

आनंद सिंह April 09 2022 25939

यूरोलाजिस्ट डा. शिव शंकर शाही का मानना है कि उच्च रक्तचाप, हाइपर टेंशन, असमय भोजन, अशुद्ध भोजन, अशु

ये 4 फल चेहरे की झुर्रियों को करते हैं दूर

ये 4 फल चेहरे की झुर्रियों को करते हैं दूर

श्वेता सिंह October 22 2022 31944

अगर आप झुर्रियों की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप इन फलों को अपने भोजन में शा

चीन में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जताई चिन्ता।

चीन में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जताई चिन्ता।

हे.जा.स. October 20 2021 27920

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन (China) से कहा है, बर्ड फ्लूके मामलों में बढ़ोतरी चिंता का विषय है, H5N

राजधानी के अस्पताल में खुला स्किन बैंक

राजधानी के अस्पताल में खुला स्किन बैंक

आरती तिवारी June 22 2023 42640

दिल्ली का सफदरगंज अस्पताल में स्किन बैंक उद्घाटन किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के रिपोर्ट के मुताब

यूपी में खुलेंगे 94 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ सेंटर

यूपी में खुलेंगे 94 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ सेंटर

आरती तिवारी October 08 2022 35076

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि नई रणनीति से सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में सामान्य बीमारी से पीड़ित

शर्मनाक: ठेले पर मरीज को लेकर अस्पताल जा रही महिला का वीडियो वायरल

विशेष संवाददाता April 06 2023 28719

माधौगढ़ इलाके में एम्बुलेंस न मिलने के कारण एक महिला को मजबूरी में अपने पति को ठेले पर लादकर अस्पताल

सोते समय क्या आपको भी है बड़बड़ाने की आदत?

सोते समय क्या आपको भी है बड़बड़ाने की आदत?

लेख विभाग September 01 2023 34285

सोते समय कुछ नींद में बात करते हैं। जब वे सोकर उठते हैं तो उन्हें कुछ याद नहीं रहता। यह परेशानी किस

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की तबियत बिगड़ी 

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की तबियत बिगड़ी 

यादवेंद्र सिंह February 24 2025 151260

पोप फ्रांसिस का 14 फरवरी से रोम के जेमेली अस्पताल में इलाज चल रहा है। अचानक उनकी श्वसन प्रणाली में स

Login Panel