देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी के आयुष्मान लाभार्थियों से रूबरू हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के चार साल पूरे होने पर शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में वर्चुवल माध्यम से आयुष्मान भारत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

admin
September 24 2022
0 29514
यूपी के आयुष्मान लाभार्थियों से रूबरू हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया

लखनऊ। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के चार साल पूरे होने पर शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में वर्चुवल माध्यम से आयुष्मान भारत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के आयुष्मान लाभार्थियों (Ayushman Bharat) से केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री (Union Health Minister) डॉ मनसुख मांडविया (Dr Mansukh Mandaviya) ने बात की और उनसे जानना चाहा कि योजना का लाभ उठाने में उन्हें कहीं कोई दिक्कत तो नहीं हुई। इसी मौके पर स्टेट हेल्थ एजेंसी साचीज के कार्यालय में 20 लाभार्थियों के साथ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (Principal Secretary Health) पार्थ सारथी सेन शर्मा (Partha Sarathi Sen Sharma) और एजेंसी की सीईओ संगीता सिंह भी कार्यक्रम से जुड़े।

 

इस मौके पर गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित चन्द्रलोक कुष्ठ आश्रम के शफीक ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि उनके 36 वर्षीय भाई नसीब के मुंह के कैंसर का इलाज आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) के तहत मुफ्त चल रहा है। उनके माता-पिता कुष्ठ रोगी हैं जो कि कुष्ठ आश्रम में रहते हैं। उनके परिवार की आमदनी का कोई जरिया नहीं है। यदि यह योजना न होती तो उनके भाई का इलाज संभव नहीं था। गोरखपुर के पोद्दार हास्पिटल में कीमोथेरेपी और रेडिएशन का मुफ्त इलाज चल रहा है, जिस पर अभी तक करीब 1.28  लाख रुपये खर्च हुए हैं, जिसमें उनको एक पैसा भी नहीं देना पड़ा है।

 

शफीक की ही तरह अन्य राज्यों के लाभार्थियों (Ayushman beneficiaries) ने भी अपनी बात बताई, जिस पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमन्त्री के इस तोहफे को सराहा और कमजोर वर्ग के लोगों से अपील की कि जिनका भी नाम इस योजना की सूची में है वह जल्दी से जल्दी अपना आयुष्मान कार्ड (Ayushman card) बनवा लें ताकि उन्हें सालाना पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा हासिल हो सके। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 23 सितम्बर 2018 को थी। चार साल के दौरान देश के करीब चार करोड़ लोगों को योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ मिल चुका है। 

 

साचीज कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि प्रदेश में चार साल के दौरान 2.15 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाये गए हैं। योजना के तहत 15 लाख से अधिक लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ मिला है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रदेश में 15 सितम्बर से आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पखवाड़े के तहत अब तक प्रदेश में 5.45 लाख आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं, जिन लोगों ने अब तक कार्ड नहीं बनवाया है वह क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ता (ASHA worker) से मिलकर कार्ड बनवा लें । 

 

इस मौके पर साचीज की सीईओ संगीता सिंह ने लाभार्थियों से बात करके उन्हें सम्मानित भी किया और लाभार्थियों से अपील की कि वह योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करें ताकि उनकी तरह दूसरे जरूरतमंदों को भी योजना के तहत मुफ्त इलाज (free treatment) की सुविधा मिल सके। वह योजना के चैम्पियन बनकर प्रेरक की भूमिका निभाएं ताकि कोई भी चिकित्सीय सुविधा से वंचित न रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

रूट कैनाल और दांत लगवाने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर

रूट कैनाल और दांत लगवाने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर

आरती तिवारी September 07 2023 43496

दांत का कीड़ा लगने के बाद लगने के बाद रूट कैनाल ट्रीटमेंट करवाने, दांत के ऊपर कैप लगवाने तथा नए दांत

सोशल मीडिया का जरूरत से ज्‍यादा इस्‍तेमाल कैंसर और कार्डियोवैस्कुलर रोगों कारण बन सकता है: शोध

सोशल मीडिया का जरूरत से ज्‍यादा इस्‍तेमाल कैंसर और कार्डियोवैस्कुलर रोगों कारण बन सकता है: शोध

लेख विभाग February 07 2022 32540

सोशल मीडिया के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले खतरों को लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिक आगाह कर रहे

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम चला रहा नगर सेवा पखवाड़ा

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम चला रहा नगर सेवा पखवाड़ा

आरती तिवारी November 17 2022 29860

अभियान में संयुक्त टीम द्वारा घर घर भ्रमण किया गया सफाई, फागिंग, एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया, ना

भारत सरकार की मुफ्त टेलीमेडिसिन सेवा

भारत सरकार की मुफ्त टेलीमेडिसिन सेवा 'ई संजीवनी' आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुडी 

विशेष संवाददाता June 03 2022 30200

एबीडीएम के साथ ई-संजीवनी का एकीकरण एक ऐसा उदाहरण है जहां 22 करोड़ एबीएचए धारक ई-संजीवनी के माध्यम से

कपल्स की ये गलतियां उन्हें बना सकती हैं मंकीपॉक्स का मरीज, रहें सावधान

कपल्स की ये गलतियां उन्हें बना सकती हैं मंकीपॉक्स का मरीज, रहें सावधान

श्वेता सिंह August 23 2022 36621

मंकीपॉक्स संक्रमण किसी को भी हो सकता है। अभी तक दुनिया में इसके जितने केस आए हैं, उनमें से अधिकतर पु

बदलते मौसम के साथ बीमार होने का कारण बता रहें हैं डॉ नीलांजन पटरानबिस

बदलते मौसम के साथ बीमार होने का कारण बता रहें हैं डॉ नीलांजन पटरानबिस

लेख विभाग March 04 2022 26831

मौसम में बदलाव के साथ एलर्जी पैदा करने वाले वायरस की गिनती लगभग 200 तक हो जाती है। मौसम की वजह से ज्

देश में पर्याप्त मात्रा में न्यूमोकोकल टीके उपलब्ध, टीके की कमी बताने वाला समाचार भ्रामक एवं असत्य

देश में पर्याप्त मात्रा में न्यूमोकोकल टीके उपलब्ध, टीके की कमी बताने वाला समाचार भ्रामक एवं असत्य

एस. के. राणा October 08 2022 32417

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, “टीके की कमी बताने वाला मीडिया समाचार भ्रामक एवं असत्य ह

डीएम मनीष बंसल की मानवीय पहल, दो बच्चों के फ्री इलाज कराने के लिए अपोलो मेडिकल भेजा

डीएम मनीष बंसल की मानवीय पहल, दो बच्चों के फ्री इलाज कराने के लिए अपोलो मेडिकल भेजा

विशेष संवाददाता March 25 2023 31797

डीएम मनीष बंसल की मानवीय पहल से दिल में छेद की गंभीर बीमारी से पीड़ित दो बच्चों रचित और हरीश को नई ज

बी फार्म प्रैक्टिस कोर्स तत्काल लागू किया जाये: फार्मेसिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश   

बी फार्म प्रैक्टिस कोर्स तत्काल लागू किया जाये: फार्मेसिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश   

हुज़ैफ़ा अबरार July 25 2021 34080

एकेटीयू ने अभी तक बी फार्म प्रैक्टिस कोर्स लागू नहीं किया है, जिसके कारण कई संस्थान इसे अपने स्थान प

वुहान के रिसर्चर का दावा, चीन ने जानबुझकर फैलाया कोविड-19

वुहान के रिसर्चर का दावा, चीन ने जानबुझकर फैलाया कोविड-19

आरती तिवारी June 28 2023 83687

दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस चीन में लैब में बनाए जाने का दावा किया।

Login Panel