देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

नींबू पानी पीने के फायदे जानिये डाइटिशियन आयशा से

प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-सी और मिनरल्स से भरपूर नींबू सेहत और सौंदर्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इन गर्मियों में नींबू के रस को साफ़ सुथरे पानी में मिलाकर पीना चाहिए।

आयशा खातून
May 20 2022 Updated: May 20 2022 17:42
0 44981
नींबू पानी पीने के फायदे जानिये डाइटिशियन आयशा से प्रतीकात्मक चित्र

नीबू एक फल है। जो विटामिन सी से भरपूर होता है। इसका रंग पीला या हरा तथा स्वाद खट्टा होता है। इसके रस में साइट्रिक एसिड (Citric acid) पाया जाता है, जिसका pH 2 से 3 तक होता है। इसके फल, बीज, छिलके, पत्ते इत्यादि सभी का प्रयोग होता है। इसकी रोग निवारक क्षमता बहुत अधिक है।

इसमें प्रोटीन और वसा के साथ-साथ पोटेशियम, आयरन, सोडियम, मैगनेशियम, कॉपर, फास्फोरस और क्लोरीन जैसे माइक्रो मिनरल्स (micro minerals) भी पाए जातें हैं। नीबू विटामिन सी से भरपूर होता है इसलिए यह एंटी आक्सीडेंट का काम भी करता है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। विश्व में सबसे अधिक नीबू का उत्पादन भारत में होता है।

प्रोटीन (protein), कार्बोहाइड्रेट (carbohydrates), विटामिन सी (vitamin C) और मिनरल्स से भरपूर नींबू  सेहत और सौंदर्य (beauty) के लिए बहुत फायदेमंद है। इन गर्मियों में नींबू के रस को साफ़ सुथरे पानी में मिलाकर पीना चाहिए। इससे होने वाले फायदे को हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएँगे।

 

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए - To increase immunity

आपके पूरे जीवनकाल की गतिविधियाँ आपकी इम्यूनिटी (immunity) पर निर्भर करतीं हैं। मज़बूत इम्यूनिटी से आप शारीरिक (immunity) और मानसिक (mentally) रूप से स्वस्थ्य रहतें हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिये नींबू पानी पीना बेहद फायदेमंद हो सकता है। नींबू जैसे खट्टे फलों में विटामिन-सी, बायोफ्लेवोनॉयड (bioflavonoids) और फाइटोन्यूट्रियंट्स (phytonutrients) पाये जातें हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होतें हैं। विटामिन-सी हृदय रोग (heart disease) और स्ट्रोक (stroke) के साथ, लो-ब्लड प्रेशर (low-blood pressure) के जोखिम को कम कर सकता है।

 

शरीर से विषाक्त पदार्थों बाहर करने के लिए – To flush out toxins from the body

ऐसा माना जाता है कि खाली पेट नींबू पानी सेवन करने से अधिकतम लाभ मिलता है। यह एंजाइम फ़ंक्शन (enzyme function) को बढ़ाकर, लिवर (liver) को उत्तेजित करता है। जिससे शरीर में  पित्त प्रवाह सक्रिय होता है। ऐसे में शरीर से तमाम तरह के विषाक्त पदार्थों (toxins) को निकालना आसान हो जाता है।

 

वजन कम करने के लिए - To lose weight

अनुसंधानों से पता चलता है कि नींबू में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट (polyphenol antioxidants) मोटापे को बढ़ाने वाले कारकों को कम करने में सहायक हो सकते हैं। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने यह भी पाया कि नींबू में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट (antioxidants) यौगिक रक्त शर्करा (blood sugar) के स्तर को कम करने और इंसुलिन प्रतिरोध (insulin resistance) में सुधार करने में भी सहायक हैं, जिससे टाइप-2 डायबिटीज (type 2 diabetes) का खतरा भी कम हो सकता है।

 

त्वचा की सुंदरता बनाये रखने के लिए - To maintain the beauty of the skin

क्लिनिकल, कॉस्मेटिक एंड इंवेस्टिगेशनल डर्मेटोलॉजी जर्नल के एक अध्ययन के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी (प्रति दिन 13 कप से अधिक) पीने से त्वचा के जलयोजन (hydration) पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। नींबू पानी (lime water) पीने से शरीर में पानी का स्तर बना रहता है। नींबू में पाया जाने वाला विटामिन-सी त्वचा की झुर्रियों को कम करने और धूप से त्वचा को होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखने में सहायक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, यदि त्वचा की नमी कम हो जाए तो वह शुष्क होने लगती है और झुर्रियों का खतरा बढ़ जाता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

नीबू: इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए है फायदेमंद

नीबू: इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए है फायदेमंद

आयशा खातून July 23 2022 46771

नींबू एक बेहतरीन इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर और थकान दूर करने वाला है। यह साइट्रस फल त्वचा और मसूड़ों के

लोकबंधु अस्पताल के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे डीजी हेल्थ, सीएमओ और विधायक

रंजीव ठाकुर September 19 2022 40508

रविवार को लोकबंधु अस्पताल में पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत नि:शुल्क स्वास्

इन राज्यों में पैर पसार चुका H3N2 वायरस

इन राज्यों में पैर पसार चुका H3N2 वायरस

एस. के. राणा March 17 2023 27162

दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में H3N2 वायरस खतरा बढ़ गया है। वहीं अब इस वायरस

उत्तर प्रदेश: बारह करोड़ से अधिक लोगों का हुआ कोरोनरोधी टीकाकरण

उत्तर प्रदेश: बारह करोड़ से अधिक लोगों का हुआ कोरोनरोधी टीकाकरण

हुज़ैफ़ा अबरार October 20 2021 30442

नौ करोड़ 32 लाख 12 हजार छह सौ 73 को पहली और दो करोड़ 68 लाख 14 हजार तीन सौ 23 लोगों को दोनों डोज दी

टीबी मुक्त भारत अभियान  में 1.43 लाख मरीज खोजे 

टीबी मुक्त भारत अभियान  में 1.43 लाख मरीज खोजे 

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2026 1820

पहले 77 दिनों में 30 लाख 92 हजार 768 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें से एक लाख 42 हजार 661

सर्दियों में डायबिटीज रोगी किडनी की देखभाल करें।

सर्दियों में डायबिटीज रोगी किडनी की देखभाल करें।

लेख विभाग January 03 2021 22724

डा. दीपक ने कहा सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों के ब्लड में ग्लूकोज का लेवल हाई होता है। सर्दियों मे

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय रोगी कल्याण समिति की बैठक

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय रोगी कल्याण समिति की बैठक

हुज़ैफ़ा अबरार December 07 2022 21793

मंडलायुक्त ने अस्पतालों में रोगियों के लिए पीने के पानी की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। जिन चि

हकीम अजमल खान की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय यूनानी दिवस।

हकीम अजमल खान की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय यूनानी दिवस।

हुज़ैफ़ा अबरार February 12 2021 30362

एक मुफ्त यूनानी चिकित्सा कैंप का आयोजन अल हुदा मॉडल इंटर कालेज त्रिवेणी नगर, सीतापुर रोड, लखनऊ में क

हरियाणा सरकार ने कफ सिरप का रोका उत्पादन, WHO की चेतावनी के बाद फैसला

हरियाणा सरकार ने कफ सिरप का रोका उत्पादन, WHO की चेतावनी के बाद फैसला

विशेष संवाददाता October 12 2022 42178

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार ने कंपनी के कफ सिरप उत्पादन पर रोक लगा दी है। उन्हों

अमेरिका में डेल्टा वैरिएंट के बजाय ओमिक्रोन संक्रमण से हुई ज्यादा मौतें

अमेरिका में डेल्टा वैरिएंट के बजाय ओमिक्रोन संक्रमण से हुई ज्यादा मौतें

एस. के. राणा January 31 2022 30372

विश्व में कई जगह जहां कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप को यह बताकर हल्का किया जा रहा है कि यह डेल्टा स्वरूप

Login Panel