देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

क्या आपकी त्वचा पर भी है सफेद धब्बे? न समझें इसे कोढ़, अपनाइए ये घरेलू उपाय

सफेद दाग को लेकर आसपास में कई तरह की बातें सुनने को मिलती है। आपके मन में भी कई सवाल उठते होंगे आखिर कैसे होता है ये सफेद दाग?, अचानक तो नहीं होती होगी ये बीमारी। इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं? सफेद दाग होने के बाद शरीर पर इसका क्या असर होता है? सफेद दाग हो जाए तो क्या करना चाहिए? ऐसे कई सारे सवालों के जवाब हम इस आर्टिकल के जरिए देने की कोशिश करेंगे।  

आरती तिवारी
October 28 2022 Updated: October 29 2022 00:35
0 27239
क्या आपकी त्वचा पर भी है सफेद धब्बे? न समझें इसे कोढ़, अपनाइए ये घरेलू उपाय सांकेतिक चित्र

आपने देखा कुछ लोगों के चेहरे और शरीर के कुछ हिस्सों में दाग होते है। हो सकता है कि आपके घर या आस-पास में भी किसी के ऐसा हो। कई जगह देखने को मिलता है कि लोग सफेद दाग वाले लोगों से इसलिए दूर रहते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ये फैलने वाली बीमारी है। इसके अलावा भी इसे लेकर कई तरह के झूठे और भ्रामक तथ्य लोगों के बीच व्याप्त हैं।

 

सफेद दाग (vitiligo leucoderma) को लेकर आसपास में कई तरह की बातें सुनने को मिलती है। आपके मन में भी कई सवाल उठते होंगे आखिर कैसे होता है ये सफेद दाग?, अचानक तो नहीं होती होगी ये बीमारी। इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं? सफेद दाग होने के बाद शरीर पर इसका क्या असर होता है? सफेद दाग (White spot) हो जाए तो क्या करना चाहिए? ऐसे कई सारे सवालों के जवाब हम इस आर्टिकल के जरिए देने की कोशिश करेंगे।

 

डॉक्टर्स के मुताबिक जब किसी भी व्यक्ति के शरीर में 'मेलेनोसाइट्स' (melanocytes) यानी स्किन का रंग बनाने वाली कोशिकाएं नष्ट हो जाती है तो उसे 'ल्यूकोडर्मा' या 'विटिलिगो' या सफेद दाग की बीमारी हो जाती है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह बीमारी जेनेटिक भी हो सकती है। स्किन स्पेशलिस्ट के मुताबिक जिन व्यक्तियों को थायराइड (thyroid) की प्रॉब्लम होती है। उन्हें भी इस बीमारी होने का खतरा रहता है। मेडिकल साइंस के मुताबिक इसका इलाज करके इसे बिल्कुल ठीक नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसे कुछ हद तक कम किया जा सकता है। हालांकि यह पूरी तरह से ठीक नहीं होता।

 

सफेद दाग या विटिलिगो के शुरुआती लक्षण

  • सफेद दाग के शुरुआती लक्षणों में है स्किन का रंग जगह- जगह फीका पड़ जाना या सफेद पड़ना।
  • इसकी शुरुआत सबसे पहले होती है हाथ, पैर, चेहरा, होंठ. यह ऐसी जगह है जहां डायरेक्ट सूरज की रोशनी पड़ती है।
  • बाल का रूखा होना, दाढ़ी और आईब्रो का रंग उड़ जाना या सफेद हो जाना।
  • आंख के रेटिना की परत का रंग फीका पड़ जाना।
  • मेडिकल साइंस की भाषा में बोले तो यह बताना मुश्किल है कि सफेद दाग का रोग एक बार हो जाने के बाद कितना बढ़ सकता है। कई बार सही इलाज से नई दाग बनने बंद हो जाते हैं। ज्यादातर मामलों में सफेद दाग धीरे- धीरे बढ़ने लगते हैं और शरीर के सभी हिस्सों में फैल जाते हैं।

 

सफेद दाग का इलाज - White spots treatment


सनस्क्रीन - Sunscreen

 त्‍वचा को स्किन कैंसर से बचाने के लिए सनस्‍क्रीन जरूर लगाएं। सफेद दाग में मेलानिन नहीं होता है, इसलिए ये दाग धूप से टैन नहीं हो सकते हैं लेकिन धूप से ये जल सकते हैं और दाग पड़सकता है।


कॉस्मेटिक्स - Cosmetic

 मार्केट में कई तरह के कंसीलर मौजूद हैं जो सफेद दाग को छिपाने में मदद करते हैं। आप डॉक्‍टर की सलाह पर इनका इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

 


कोर्टिकोस्टेरॉइड क्रीम- Corticosteroid cream

 यह एक प्रकार की दवा है जिसे बीमारी की शुरुआत में ही सफेद दाग पर लगाया जाता है। इससे त्‍वचा की असली रंगत लाने में मदद मिल सकती है।


 

शहद के इस्तेमाल से - Using honey

शहद में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। शहद बहुत जल्दी त्वचा में अवशोषित हो जाता है। शहद को धब्बों पर लगाने से फायदा होगा लेकिन अगर आप इसे चंदन पाउडर, हल्दी, राइस पाउडर के साथ मिलाकर लगाते हैं तो ये और भी कारगर साबित होगा।

 

अदरक के इस्तेमाल से - Using ginger

प्रतिदिन खाने में अदरक का इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। अदरक त्वचा संबंधी कई बीमारियों में कारगर है। आप चाहे तो अदरक का एक छोटा टुकड़ा काट लें और उसे पीसकर रस निकाल लें। इस रस को लाल मिट्टी के साथ मिलाकर लगाने से बहुत फायदा होगा।

 

पत्तागोभी का रस भी है फायदेमंद - Cabbage juice is also beneficial

पत्तागोभी के रस को सफेद धब्बों पर लगाने से बहुत फायदा होता है। आप चाहें तो पत्तागोभी को पीसकर उसके रस का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर उसे 15 मिनट तक उबालकर उसके पानी को प्रयोग में ला सकते हैं।

 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लोहिया में क्लिनिकल ट्रांसफ्यूजन प्रक्टिसेज पर सीएमई का आयोजन     

लोहिया में क्लिनिकल ट्रांसफ्यूजन प्रक्टिसेज पर सीएमई का आयोजन     

हुज़ैफ़ा अबरार December 11 2022 22425

सीएमई का उद्देश्य प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी और ग्रैनुलोसाइट ट्रांसफ्यूजन जैसे नए विषयों पर ज्ञान

सोलन जिला लंपी वायरस से हुआ मुक्त

सोलन जिला लंपी वायरस से हुआ मुक्त

विशेष संवाददाता January 31 2023 33549

सोलन जिले में भी अगस्त माह में लंपी वायरस का मामला सामने आया था, लेकिन अब हिमाचल का सोलन जिला लंपी फ

केरल हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न की शिकार एक 10 वर्षीय गर्भवती बच्ची के चिकित्सकीय गर्भपात कराने की मंजूरी दी

केरल हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न की शिकार एक 10 वर्षीय गर्भवती बच्ची के चिकित्सकीय गर्भपात कराने की मंजूरी दी

एस. के. राणा March 11 2022 29962

केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को यौन उत्पीड़न का शिकार हुई एक 10 वर्षीय गर्भवती बच्ची के लिए चिकित्सकीय ग

कोविड-19 टीकाकरण एजेंसियों के पास 1.66 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध: केंद्र 

कोविड-19 टीकाकरण एजेंसियों के पास 1.66 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध: केंद्र 

एस. के. राणा July 07 2021 29989

मंत्रालय ने कहा कि अब तक सभी संसाधनों के जरिए राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को टीके की 37.07 करो

मौसम की मार, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की तादाद

मौसम की मार, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की तादाद

विशेष संवाददाता December 13 2022 28244

जिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 400 से 500 मरीज वायरल फीवर, बुखार, सर्दी, जुकाम से ग्रस्त मरीज इलाज

विश्व हेपेटाइटिस डे पर वेलसन मेडीसिटी हॉस्पिटल में कार्यशाला और नि:शुल्क जाँच शिविर का आयोजन

विश्व हेपेटाइटिस डे पर वेलसन मेडीसिटी हॉस्पिटल में कार्यशाला और नि:शुल्क जाँच शिविर का आयोजन

रंजीव ठाकुर July 28 2022 33456

विश्व हेपेटाइटिस डे के अवसर पर राजधानी के वेलसन मेडीसिटी हॉस्पिटल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

अगले 6 से 8 हफ्ते में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: डॉ गुलेरिया

अगले 6 से 8 हफ्ते में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: डॉ गुलेरिया

एस. के. राणा June 19 2021 31950

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने शनिवार को कहा है कि अगले 6 से 8 हफ्ते में कोरोना की तीसरी लहर आ सकत

टमाटर के फेसपैक से लायें त्वचा में निखार।

टमाटर के फेसपैक से लायें त्वचा में निखार।

लेख विभाग August 30 2021 37253

चेहरे पर ढीली स्किन की वजह से पड़ने वाली झुर्रियां आपकी सुंदरता को बिगाड़ देती हैं। यदि आप भी चेहरे पर

नामचीन गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय में गंदगी का अम्बार, बजबजा रहें नाले

नामचीन गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय में गंदगी का अम्बार, बजबजा रहें नाले

सनी माथुर April 05 2022 45091

भारत सरकार और यूपी सरकार, साफ-सफाई को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ है लेकिन कानपुर जैसे बड़े शहर में गणेश शंकर

बांझपन के 40% मामलों की वजह टीबी

बांझपन के 40% मामलों की वजह टीबी

आरती तिवारी August 10 2023 30395

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RML) की रिप्रोडक्टिव मेडिसिन यूनिट की इंचार्ज डॉ. मालविता

Login Panel