देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

योग पर अनुकरणीय योगदान के लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय देगा पुरस्कार 

वर्ष 2023 के पुरस्कारों के लिए आवेदन या नामांकन प्रक्रिया वर्तमान में  (https://innovateindia.mygov.in/pm-yoga-awards-2023/) पर होस्ट की गई है। इसके लिए लिंक आयुष मंत्रालय की वेबसाइट और राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर भी उपलब्ध है। इस वर्ष के पुरस्कारों के लिए आवेदन या नामांकन प्रक्रिया 31 मार्च 2023 तक खुली रहेगी।

विशेष संवाददाता
March 07 2023 Updated: March 07 2023 03:43
0 34059
योग पर अनुकरणीय योगदान के लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय देगा पुरस्कार  प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। आयुष मंत्रालय ने योग 2023 के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये पुरस्कार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर योग (Yoga) के विकास और प्रोत्‍साहन के लिए किए गए अनुकरणीय योगदान को मान्यता देते हैं। दो राष्ट्रीय पुरस्कार भारतीय मूल की संस्थाओं को और दो अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भारतीय या विदेशी मूल की संस्थाओं को दिए जाएंगे। विजेताओं की घोषणा 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2023) के अवसर पर की जाएगी।


वर्ष 2023 के पुरस्कारों के लिए आवेदन (application) या नामांकन प्रक्रिया वर्तमान में  (https://innovateindia.mygov.in/pm-yoga-awards-2023/) पर होस्ट की गई है। इसके लिए लिंक आयुष मंत्रालय (Ministry of AYUSH) की वेबसाइट और राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर भी उपलब्ध है। इस वर्ष के पुरस्कारों के लिए आवेदन या नामांकन प्रक्रिया 31 मार्च 2023 तक खुली रहेगी।


पुरस्‍कारों की चयन प्रक्रिया दो स्तरीय प्रणाली का अनुपालन करती है, जिसके लिए आयुष मंत्रालय द्वारा दो समितियों अर्थात् स्क्रीनिंग समिति (Screening Committee) और मूल्यांकन समिति (Jury) का गठन किया जाएगा। मूल्यांकन समिति (जूरी) की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव द्वारा की जाती है और इसके सदस्यों में प्रधानमंत्री (Prime Minister) के सलाहकार, विदेश सचिव ( Foreign Secretary), आयुष मंत्रालय के सचिव सहित अन्य व्‍यक्ति शामिल होते हैं। यह पुरस्कारों के प्राप्तकर्ताओं को अंतिम रूप देने के लिए चयन और मूल्यांकन मानदंड तय करता है।


आयुष मंत्रालय वैश्विक रूप से बड़े पैमाने पर सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करके इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ( International Day of Yoga) को आयोजित करने की योजना बना रहा है। मंत्रालय डब्‍ल्‍यूएचओ (WHO) एमयोगा ऐप, नमस्ते ऐप, वाई-ब्रेक एप्लिकेशन और विभिन्न जन-केंद्रित गतिविधियों और कार्यक्रमों का उपयोग करके योग के लाभों का व्‍यापक प्रचार करेगा। MYGOV  प्लेटफॉर्म पर आईडीवाई प्‍लेज, मतदान/सर्वेक्षण, आईडीवाई जिंगल, आईडीवाई क्विज़ और "योग माई प्राइड" फोटोग्राफी प्रतियोगिता आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों को शुरू करने का प्रस्ताव है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

30 फीसदी मौतें का कारण समय पर इलाज नहीं मिलना: नीति आयोग

30 फीसदी मौतें का कारण समय पर इलाज नहीं मिलना: नीति आयोग

एस. के. राणा December 19 2021 32068

रिपोर्ट में कहा गया कि सिर्फ 91% अस्पतालों में ही इमरजेंसी के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध है जबकि सिर्फ 34%

यूपी में विचित्र बुखार से 24 घंटे में फिर हुईं 11 मौतें

यूपी में विचित्र बुखार से 24 घंटे में फिर हुईं 11 मौतें

आरती तिवारी January 15 2023 28608

उन्नाव जिलें में विचित्र बुखार से एक और बच्चे की मौत हो गई है। पुरवा तहसील के दलीगढ़ी मोहल्ले में वि

डेंगू से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार तैयार

डेंगू से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार तैयार

आरती तिवारी September 26 2022 38009

राजधानी में बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार एक बार फिर से लोगों के साथ मिलकर रोकथाम

कोरोना का नया वैरिएंट फेफड़ों में ना जा कर सीधे पेट मे पहुंच रहा: विषाणु वैज्ञानिक

कोरोना का नया वैरिएंट फेफड़ों में ना जा कर सीधे पेट मे पहुंच रहा: विषाणु वैज्ञानिक

रंजीव ठाकुर April 27 2022 32525

मेरठ मेडिकल कालेज के विषाणु वैज्ञानिक डॉक्टर अमित गर्ग ने कोरोना की चौथी लहर को लेकर स्थिति साफ़ की ह

वैज्ञानिकों ने कोरोना महामारी की उत्पत्ति की जांच के लिए बनी संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी पर उठाये सवाल।   

वैज्ञानिकों ने कोरोना महामारी की उत्पत्ति की जांच के लिए बनी संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी पर उठाये सवाल।   

हे.जा.स. July 03 2021 23625

कोविड-19 की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए डब्ल्यूएचओ-चीन के संयुक्त अध्ययन के पहले हिस्से का मार्च मे

गंभीर हार्ट फेलियर  77-वर्षीय महिला का मैक्स लखनऊ में उन्नत कार्डियक प्रक्रिया से सफल इलाज 

गंभीर हार्ट फेलियर 77-वर्षीय महिला का मैक्स लखनऊ में उन्नत कार्डियक प्रक्रिया से सफल इलाज 

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2026 1806

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के डॉक्टरों ने गंभीर हार्ट फेलियर और शरीर में ख़ून‌ के बहाव की

आगरा जिला अस्पताल का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया औचक निरीक्षण

विशेष संवाददाता March 21 2023 26941

आगरा दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

योग में है शानदार करियर, विदेशी छात्रों में बढ़ी जागरूकता

योग में है शानदार करियर, विदेशी छात्रों में बढ़ी जागरूकता

विशेष संवाददाता November 02 2022 32483

जर्मनी और चीन समेत कई देशों के छात्र संस्कृत और योग में करियर की संभावनाएं तलाश रहे हैं। योग और संस्

मीनोपॉज और हृदय रोग के सम्बन्ध को जानिये डॉ. हेमंत मदान से

मीनोपॉज और हृदय रोग के सम्बन्ध को जानिये डॉ. हेमंत मदान से

लेख विभाग May 12 2022 33905

हृदय रोग महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम प्रभावित करता है लेकिन जैसे हीं महिलाएं मीनोपॉज की अवस्थ

होम्योपैथिक डाक्टर भी देख सकेंगे कोरोना मरीज़।

होम्योपैथिक डाक्टर भी देख सकेंगे कोरोना मरीज़।

हुज़ैफ़ा अबरार May 26 2021 29529

आयुष मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन। इसके मुताबिक लक्षणविहीन व हल्के लक्षण वाले मरीज़ों को देख सकेंगे

Login Panel