देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

आंखें फड़फड़ाना अपशगुन नहीं, इलाज ज़रूरी।

आंख फड़फड़ाने का सीधा संबंध उसकी मांसपेशियों से है। अगर लंबे समय से ऐसा हो रहा है, तो एक बार आंखों की जांच जरूर करवा लें।

लेख विभाग
January 04 2021 Updated: June 12 2021 16:34
0 33615
आंखें फड़फड़ाना अपशगुन नहीं, इलाज ज़रूरी। प्रतीकात्मक फोटो

भारत में आंखों का फड़फड़ना अक्सर अपशुगन माना जाता है, लेकिन वास्तव में इसका वैज्ञानिक कारण है और सेहत से संबंध है। यूं तो आंख का फड़कना आम बात है, लेकिन यदि ऐसा बार-बार होता है तो यह बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। यह आंख संबंधी किसी बड़ी बीमारी का कारण हो सकता है। यदि आंख ज्यादा समय तक बार-बार फड़फड़ाती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के अध्ययन के अनुसार, अधिकांश मामलों में आंखों का फड़फड़ाना कुछ सेकंड, या कुछ मिनट या एक से दो घंटों तक होता है और यह अपने आप भी ठीक हो जाता है। जानिए आंख क्यों फड़फड़ाती है और इसे रोकने के क्या उपाय हैं-  

आंख फड़फड़ाने का सीधा संबंध उसकी मांसपेशियों से है। अगर लंबे समय से ऐसा हो रहा है, तो एक बार आंखों की जांच जरूर करवा लें। हो सकता है चश्मा लगाने की जरूरत हो या चश्मे का नंबर बदलने वाला हो। आंख फड़फड़ाने का दूसरा कारण तनाव होता है। तनाव का सीधा असर नींद पर पड़ता है और आंख फड़फड़ाने लगती है। अप्रैल 2019 में हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, 'थकान में भी ऐसा ही होता है। जो लोग लंबे समय तक कम्प्युटर या लैपटॉप पर काम करते हैं, उनकी भी आंख फड़फड़ाती हैं।'

 जो लोग कैफीन का बहुत ज्यादा सेवन करते हैं, उन्हें भी यही परेशानी होती है। शराब का ज्यादा नशा करने वालों की आँखे इस बीमारी से अछूती नहीं रहती हैं। जिनकी आँखे शुष्क होती हैं, उन्हें भी इस बीमारी से जूझना पड़ता है। वहीं कई मामलों में आंख का फड़फड़ाना कुपोषण का संकेत होता है। खासतौर पर बच्चो में आंख फड़फड़ाने का यही प्रमुख कारण होती है। न्यूरोलॉजी इंडिया के अनुसार, आंखों का फड़फड़ाना बी-12 की कमी का भी संकेत है।

आंख का फड़फड़ाना कैसे रोकें?

जॉन्स हॉकिंग स्कूल ऑफ मेडिसिन में न्यूरोसर्जरी के प्रोफेसर नील मिलर के मुताबिक, आंखे फड़फ़ड़ाने का इलाज उसके कारण पर निर्भर करता है। मसलन यदि मांसपेशियों से जुड़ी समस्या है तो तुरंत डॉक्टरी इलाज लेना चाहिए। वहीं ज्यादा चाय या कॉफी या शराब के सेवन से ऐसा हो रहा है, इनका सेवन कम करके देख लें। फायदा न हो, तो डॉक्टर से मिलें। शुष्क होने के कारण आंखें फड़फड़ा रही हैं तो उसके लिए डॉक्टर से संपर्क करें और आई ड्रॉप लें। लंबे समय से लैपटॉप या कम्प्युटर पर काम कर रहे हैं तो बीच-बीच में ब्रेक लें। डिजिटल आई स्ट्रेन को राहत देने के लिए अपने नेत्र चिकित्सक से कम्प्युटर आई ग्लासेस/ आईवियर के प्रयोग के बारे में सलाह लें  । तनाव दूर करने की कोशिश करें। गर्मी के मौसम में आंखों पर गिले पानी की पट्टी बांधे। शरीर में मैग्नीशियम की कमी के कारण आंख फड़फड़ाती है, इसे दूर करने के लिए डॉक्टर से मिले और जरूरी पोषण लें।

द हफिंगटन पोस्ट के अनुसार, इस स्थिति में आँसू फायदा पहुंचा  सकते हैं। आंसू में लाइसोजाइम होता है, जो जीवाणुरोधी और एंटीवायरल होता है। यह आंख की सतह पर कोशिकाओं को पोषण देता है और आंखों का फड़फड़ाना रोकता है।

 घरेलू उपायआंख का फड़फड़ाना रोकने के कुछ प्रचलित घरेलू उपाय भी हैं। जैसे पलक झपकाने से आंख का फड़फड़ाना कुछ देर के लिए दूर हो सकता है। पलकों को 30 सेकेण्ड्स तक झपकाएं, अपनी आंखों को अर्ध-खुली अवस्था में लायें, यदि समस्या बनी हुई है तो आंख की मसाज करें। पर्याप्त नींद लें, आंखों का व्यायाम करें, एक्यूप्रेशर मसाज दें, आंखों के हाइड्रोथिरेपी टेक्निक को आजमायें। यदि आंखों का फड़कना एक सप्ताह से अधिक तक रहे या ऐंठन से चेहरे की अन्य मांसपेशियों को भी असर हो रहा हो तो आंखों के डॉक्टर से मिलें।

वैधानिक सलाह - इलाज केवल प्रक्षिक्षित चिकित्सक से ही कराएं 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लखनऊ में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, एक ही परिवार के सात सदस्य पॉजटिव

लखनऊ में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, एक ही परिवार के सात सदस्य पॉजटिव

हुज़ैफ़ा अबरार January 02 2022 32935

अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश मरीज विदेश या फिर दूसरे राज्यों की यात्रा से लौटने के बाद संक्रमित

पल्स पोलियो महाअभियान के तहत 7.33 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो

पल्स पोलियो महाअभियान के तहत 7.33 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो

आरती तिवारी May 27 2023 42602

प्रदेश के चिह्नित सभी जिलों में पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में शून्य से पांच साल तक

एम्स गोरखपुर में शुरू हुआ मालीक्यूलर बायोलाजी लैब

एम्स गोरखपुर में शुरू हुआ मालीक्यूलर बायोलाजी लैब

आनंद सिंह March 31 2022 32536

इस लैब के जरिये रोग शुरू होने के दो साल पहले ही पता चल सकेगा। जैसे किसी को दो साल बाद कैंसर होने वाल

चीन में फिर कोरोना की दस्तक

चीन में फिर कोरोना की दस्तक

हे.जा.स. August 30 2022 31843

चीन में एक बार फिर से कोरोना ने कोहराम मचा दिया है। यहां पर संक्रमण की दरों में काफी इजाफा देखा गया

इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीमार, गंदगी का है अम्बार।  

इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीमार, गंदगी का है अम्बार।  

हुज़ैफ़ा अबरार March 02 2021 45461

यह सच है हमारे यहां डाक्टर की कमी है। इसको लेकर हमने सीएमओ साहब को सूचित कर दिया है देखिए कब तक यहां

केजीएमयू के डॉ. शैलेन्द्र ने सांस की नली कटे मरीज़ को दी नयी जिंदगी

केजीएमयू के डॉ. शैलेन्द्र ने सांस की नली कटे मरीज़ को दी नयी जिंदगी

हुज़ैफ़ा अबरार August 07 2022 81218

एक पशु को बचाने के चक्कर में 28 वर्षीय युवक तारों की रेलिंग से रगड़ गया था। इससे युवक की खाने और सां

सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों को बहरेपन से बचाने के लिए बीएमसी की मुहिम

सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों को बहरेपन से बचाने के लिए बीएमसी की मुहिम

विशेष संवाददाता August 26 2022 28588

बीएमसी के एक अधिकारी का कहना है कि कारपोरेशन बच्चे के पैदा होने के 24 से 48 घंटे में इन बच्चों की जा

समस्या से निजात पाने के चक्कर में नशा अपनाना घातक: सीएमओ

समस्या से निजात पाने के चक्कर में नशा अपनाना घातक: सीएमओ

हुज़ैफ़ा अबरार June 27 2021 28203

कोरोना काल में लोग चिंता और अवसाद से भी ग्रसित हुए हैं | इन समस्याओं से निजात पाने के चक्कर में वह अ

कोरोना संक्रमण का संकट अंतिम दौर में, बीते दिन 6,561 नए मरीज मिले

कोरोना संक्रमण का संकट अंतिम दौर में, बीते दिन 6,561 नए मरीज मिले

एस. के. राणा March 03 2022 24580

ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,23,53,620 हो गई। फिलहाल 77,152 एक्टिव केस हैं, जिसकी दर 0.18% है। 

केंद्र सरकार ने फार्मा क्लस्टर और एमएसएमई सेक्टर के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया

केंद्र सरकार ने फार्मा क्लस्टर और एमएसएमई सेक्टर के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया

एस. के. राणा March 12 2022 35188

सरकार ने देशभर में मौजूदा फार्मा क्लस्टर और एमएसएमई सेक्टर के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया ह

Login Panel