देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

युवाओं को डिप्रेशन में धकेल रही हैं ऑनलाइन डेटिंग साइट्स और सोशल मीडिया।

ऑनलाइन डेटिंग में मिले पार्टनर आपके लिए कई बार सिर दर्द बन जाते हैं। वहीं कई बार इसके चलते लोग धोखे का शिकार हो जाते हैं। ये आपके लिए इमोशनल डिसबैलेंस और दुख का कारण बन सकता है

लेख विभाग
January 05 2021 Updated: July 07 2022 01:38
0 30808
युवाओं को डिप्रेशन में धकेल रही हैं ऑनलाइन डेटिंग साइट्स और सोशल मीडिया। प्रतीकात्मक फोटो

इबरस्पायोलॉजी, बिहेवियर और सोशल नेटवर्किंग जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने युवाओं के पीयर ग्रुप की समीक्षा की और पाया कि ऑनलाइन डेटिंग (online dating) से युवाओं के कॉन्फिडेंस पर गहरा असर पड़ता है। इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने लगभग 1,300 कॉलेज के छात्रों से उनके टिंडर उपयोग, शरीर की छवि और आत्म-सम्मान के बारे में सवाल पूछा। अध्ययन में पाया गया कि ऐप (app) का उपयोग करने वाले युवा लड़के और लड़कियां अपने बॉडी (body shape) शेप और सेल्फ कॉन्फिडेंस को लेकर ज्यादा चिंतित रहा करते थे। वहीं जो लोग ऑनलाइन डेटिंग साइट्स का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे वो अपने आप को लेकर किसी भी एंग्जायटी में नहीं थे। ये खासकर टिंडर (Tinder) जैसे ऑनलाइन डेटिंग साइट्स इस्तेमाल करने वाले युवाओं में पाया गया।


शोध में बताया गया कि , टिंडर उपयोगकर्ताओं ने अपने शरीर को लेकर ज्यादा चिंता और असंतुष्टि की भावना व्यक्त की। शोध की लेखिका जेसिका स्ट्रबेल इस बारे में कहती हैं कि डेटिंग साइट्स इस्तेमाल करने वाले युवाओं में एंग्जायटी (anxiety) का लेवल ज्यादा है। कुछ युवा तो इस तरीके से मानसिक असंतुलन के शिकार हैं कि उनमें अब अवसाद के लक्षण नजर आ रहे हैं। ऐसे युवा बाकी लोगों से खुद की तुलना कर काफी दुखी हैं।


जर्नल ऑफ बॉडी इमेज (Journal of Body Image) में प्रकाशित 2017 के एक अध्ययन के अनुसार, सोशल साइट्स युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रहा है। उन्हें इसके कारण एंग्जायटी और स्ट्रेस का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी लाइफस्टाइल प्रभावित हो रही है। लाइफस्टाइल (lifestyle) के प्रभावित होने से उनके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर हो रहा है। इसस उनमें इटिंग डिसऑर्डर और मोटापा भी तेजी से बढ़ रहा है। वहीं कुछ युवा इस बात की शिकायत करते हैं कि उन्हें बिना किसी कारण के एंग्जायटी होती है और ये उन्हें परेशान करता है। कुछ युवाओं में ये इमोशनल डिसबैलेंस का भी कारण है, जो कि उनके लोकप्रियता से जुड़ा हुआ था।


ऑनलाइन डेटिंग में मिले पार्टनर आपके लिए कई बार सिर दर्द बन जाते हैं। वहीं कई बार इसके चलते लोग धोखे का शिकार हो जाते हैं। ये आपके लिए इमोशनल डिसबैलेंस और दुख का कारण बन सकता है। साथ ही ये एंग्जायटी पैदा करता है और लगातार मोबाइल (mobile) में रहना आपके वास्तविक जीवन को भी प्रभावित कर सकता है। इससे न सिर्फ आपको खुद से असंतोष की भावना पैदा होगी, बल्कि आप अपने फैमिली और दोस्तों से भी दूर हो सकते हैं। इस दौरान लगातार मोबाइल पर रहना आपके आंखों और मस्तिष्क को एक्टिवेट रखता है, जो कि इसे थका देता है और इसका आपके पढ़ाई या काम को नुकसान हो सकता है।


भले ही आज कल ऑनलाइन डेटिंग काफी आम बात हो चुकी है, लेकिन ये आपकी जिंदगी से खिलवाड़ कर सकता है। इसलिए आप वास्तविक दोस्त बनाएं और उनके साथ समय बिताएं, ना कि इन सोशल साइट्स (social sites) पर। तो एक स्वस्थ और हेल्दी माइंड के साथ खुश रहने के लिए, आज से ही अपने आपको ऑनलाइन डेटिंग साइट्स पर सीमित करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

हैलट अस्पताल में कोविड के 100 बेडों का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन

हैलट अस्पताल में कोविड के 100 बेडों का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन

विशेष संवाददाता December 27 2022 24560

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अब मेडिकल कॉलेज में एप पर ही डॉक्टर से अप्वॉइंटमेंट और फीस भरी जा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण

अनिल सिंह November 07 2022 33019

मंडलीय प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अरविंद पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली की टीम में

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आसान घरेलू उपाय

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आसान घरेलू उपाय

आरती तिवारी September 18 2022 33753

चेहरे की रंगत निखारने के लिए हम सभी कई तरह के क्रीम, लोशन और मास्क का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या

डेंगू मरीजों को अब नहीं होगी प्लेटलेट्स की दिक्कत

डेंगू मरीजों को अब नहीं होगी प्लेटलेट्स की दिक्कत

हुज़ैफ़ा अबरार May 23 2022 36486

स्वास्थ्य विभाग महानिदेशक डॉ. वेदव्रत सिंह के मुताबिक 43 जिलों में भी ब्लड सेपरेटर यूनिट बनेगी। ये य

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए खाने वाली गोलियां वैक्सीन का विकल्प नहीं: विशेषज्ञ

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए खाने वाली गोलियां वैक्सीन का विकल्प नहीं: विशेषज्ञ

हे.जा.स. November 11 2021 28214

शुरुआती परीक्षणों में देखा गया है कि इन गोलियों को खाने से कोरोना संक्रमण के गंभीर लक्षणों को नियंत्

नामी कम्पनी की नकली पेन किलर बेचते हुए दो गिरफ्तार

नामी कम्पनी की नकली पेन किलर बेचते हुए दो गिरफ्तार

रंजीव ठाकुर September 03 2022 49211

जहाँ एक ओर योगी सरकार ड्रग माफिया के खिलाफ जोरदार अभियान चला रही है वहीँ दूसरी ओर मेरठ में नकली दवा

कोविड-19 के सफल उपचार में विश्व की पहली एंटीवायरल गोली मोल्नुपिराविर को ब्रिटेन में मिली मंजूरी।

कोविड-19 के सफल उपचार में विश्व की पहली एंटीवायरल गोली मोल्नुपिराविर को ब्रिटेन में मिली मंजूरी।

हे.जा.स. November 05 2021 32155

ब्रिटेन की औषधि एवं स्वास्थ्य सेवा उत्पाद नियामक एजेंसी (एमएचआरए) ने कहा कि यह एंटीवायरल गोली ‘लैगेव

डायबिटीज के रोगियों के लिए परामर्श के विकल्प के रूप में उभर रहा, टेलीकंसल्टेशन

डायबिटीज के रोगियों के लिए परामर्श के विकल्प के रूप में उभर रहा, टेलीकंसल्टेशन

एस. के. राणा March 05 2022 32836

क्रॉनिक बीमारियों में शामिल डायबिटीज की नियमित जांच जरूरी है, क्योंकि इससे ब्लड ग्लूकोज के उतार-चढ़ा

वायरल वीडियो: सिविल अस्पताल में कर्मचारियों ने की पार्टी, केक काट कर चली बेल्टें

वायरल वीडियो: सिविल अस्पताल में कर्मचारियों ने की पार्टी, केक काट कर चली बेल्टें

रंजीव ठाकुर August 08 2022 29609

सिविल अस्पताल का एक वीडियो सोशल मिड़िया पर बहुत वायरल है जिसमे रात में कर्मचारी जन्मदिन की पार्टी मना

महिलाओं के लिए मिसाल बनीं अनुराधा, कोरोना काल में पेश की सेवाधर्म की मिसाल। 

महिलाओं के लिए मिसाल बनीं अनुराधा, कोरोना काल में पेश की सेवाधर्म की मिसाल। 

February 21 2021 30430

पढ़ाई काल से ही लोगों की सेवाभाव को अपना धर्म बना लिया था। उन्होंने सेवा पेशे को चुना। जीएनएम का कोर

Login Panel