देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

डैंड्रफ की समस्या के प्राकृतिक उपाय।

आप भी ड्राई स्कैल्प और डैंड्रफ से परेशान हैं तो हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर हेयर प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं। इन प्राकृतिक उपायों से किसी तरह का कोई साइ़ड इफेक्ट नहीं होगा।

0 31717
डैंड्रफ की समस्या के प्राकृतिक उपाय। प्रतीकात्मक

मानसून में स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स बढ़ जाती है। इस मौसम में नमी की वजह से स्कैल्प ड्राई हो जाती है। इसकी वजह से स्कैल्प रूखी और बेजान नजर आती है। इससे डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। एक बार डैंड्रफ हो जाए तो इससे छुटकारा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

अगर आप भी ड्राई स्कैल्प और डैंड्रफ से परेशान हैं तो हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर हेयर प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं। इन प्राकृतिक उपायों को अपनाने से किसी तरह का कोई साइ़ड इफेक्ट नहीं होगा। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आपको नारियल तेल में 2 से 3 बूंदे टी ट्री ऑयल की डालनी होगी। इसके बाद इस तेल को अपने स्कैल्प पर लगाएं।

नारियल तेल
नारियल तेल त्वचा की हाइड्रेशन को बेहतर करता है और स्कैल्प रूखी नहीं होगी जो डैंड्रफ का मुख्य कारण है। रात को सोने से पहले नारियल तेल लगाएं और सुबह शैंपू से बाल धोएं।

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आपको एलोवेरा प्लांट से जेल निकालना है। अब एलोवेरा जेल को स्कैल्प पर लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। बेहतर परिणाम पाने के लिए हफ्ते में 2 दो दिन एलोवेरा जेल लगाएं।

एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर त्वचा के डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। इसके लिए पानी में 3 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और एक बोतल में रख लें। स्प्रे बोतल से बालों में छिड़के और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में माइल्ड शैंपू से धो लें।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में एंटी फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। आपको गीले बालों में बैकिंग सोडा लगाकर स्कैल्प पर 2 से 3 मिनट के लिए मसाज करना हैं और बाद में माइल्ड शैंपू से धो लें।

नींबू का रस
नींबू का रस एसिडिक होता है। ये फंगस को कम कर डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है। इसके लिए आपको एक कटोरी में पानी और नींबू का रस मिलाना हैं और बालों के स्कैल्प को धोना है और बाद में माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मेदांता अस्पताल ने की ओ-आर्म स्पाइन सुइट की शुरुआत

मेदांता अस्पताल ने की ओ-आर्म स्पाइन सुइट की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 5572

मेडिकल डायरेक्टर एवं यूरोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने कहा कि ओ-आर्म

मलेरिया के खिलाफ जंग में कारगार है ये वैक्सीन

मलेरिया के खिलाफ जंग में कारगार है ये वैक्सीन

हे.जा.स. September 09 2022 31107

मलेरिया के टीके की 3 प्रारंभिक खुराक के एक साल बाद लगाई गई बूस्टर खुराक आर 21/मैट्रिक्स-एम मलेरिया स

लापरवाही पर डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का एक्शन जारी

लापरवाही पर डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का एक्शन जारी

आरती तिवारी April 22 2023 32168

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दो टूक कहा है कि नियमों के खिलाफ काम करने वाले किसी भी डॉक्टर-कर्मचारी को

बदलते मौसम में बरतें सावधानियां।

बदलते मौसम में बरतें सावधानियां।

लेख विभाग March 16 2021 54873

इस बदलते मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में सर्दी जुकाम और बुखार आदि की परेशानी आम बा

घटते हुए कोरोना संक्रमण से प्रदेश में राहत।

घटते हुए कोरोना संक्रमण से प्रदेश में राहत।

रंजीव ठाकुर July 15 2021 23244

राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22,704 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों क

शर्मनाक: ठेले पर मरीज को लेकर अस्पताल जा रही महिला का वीडियो वायरल

विशेष संवाददाता April 06 2023 28726

माधौगढ़ इलाके में एम्बुलेंस न मिलने के कारण एक महिला को मजबूरी में अपने पति को ठेले पर लादकर अस्पताल

झारखंड में घर-घर पहुंचेगा पशु चिकित्सा वाहन

झारखंड में घर-घर पहुंचेगा पशु चिकित्सा वाहन

विशेष संवाददाता September 25 2022 30791

एम्बुलेंस में प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं, जांच की सुविधा, पशु चिकित्सक और पैरा मेडिकल कर्मचारी उपलब्ध

कैंसर पीड़ित आनरेरी लेफ्टिनेंट को सेना कोर्ट ने दिव्यांगता पेंशन देने का फैसला सुनाया

कैंसर पीड़ित आनरेरी लेफ्टिनेंट को सेना कोर्ट ने दिव्यांगता पेंशन देने का फैसला सुनाया

रंजीव ठाकुर September 24 2022 68451

कैंसर पीड़ित आनरेरी लेफ्टिनेंट के अधिवक्ता विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि सेना कोर्ट लखनऊ ने किडनी के

एमपॉक्स: मंकीपॉक्स का डब्ल्यूएचओ ने किया नया नामकरण

एमपॉक्स: मंकीपॉक्स का डब्ल्यूएचओ ने किया नया नामकरण

हे.जा.स. November 29 2022 38289

दुनिया भर के विशेषज्ञों के साथ विचार करके विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को 'एमपॉक्स' नाम दिया ह

स्टेट रिव्यू मिशन से स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहा सुधार बढ़ा जनता का भरोसा:अमित घोष

स्टेट रिव्यू मिशन से स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहा सुधार बढ़ा जनता का भरोसा:अमित घोष

हुज़ैफ़ा अबरार June 02 2026 1603

योगी सरकार द्वारा संचालित स्टेट रिव्यू मिशन के तहत प्रदेश भर में स्वास्थ्य संस्थानों का बड़े पैमाने

Login Panel