देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड वैक्सीन: केंद्र सरकार ने ज़ारी किये असली वैक्सीन के पहचान के मानक

राज्यों को कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पूतनिक-वी टीकों से जुड़ी हर जानकारी बताई है ताकि यह पता लगाया जाए कि ये टीके नकली तो नहीं हैं।

हे.जा.स.
September 08 2021
0 36336
कोविड वैक्सीन: केंद्र सरकार ने ज़ारी किये असली वैक्सीन के पहचान के मानक प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। काला बाज़ारी के बाद अब कोरोनारोधी टीके नक्कालों के निशाने पर हैं। देश के कई जगहों से नकली टीके जब्त किये गएँ हैं। देश की जनता को इस समस्या से बचाने के लिए हाल ही में केंद्र सरकार ने राज्यों को ऐसे कई मानक बताएं हैं, जिनके आधार पर यह पता लगाया जा सकता है कि आपको दी जा रही वैक्सीन असली है या फिर नकली।

केंद्र सरकार ने इस संबंध में सभी राज्यों को शनिवार को पत्र लिखा है। जानकारी के मुताबिक, इस चिट्ठी में राज्यों को कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पूतनिक-वी टीकों से जुड़ी हर जानकारी बताई है ताकि यह पता लगाया जाए कि ये टीके नकली तो नहीं हैं। फिलहाल देश में इन्हीं तीन टीकों से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

कैसे करें वैक्सीन की असली पहचान
केंद्र ने राज्यों को एक असली वैक्सीन की पहचान के लिए सभी जरूरी जानकारी दी है, जिसे देखकर पहचान की जा सकती है कि वैक्सीन असली है या नकली। इसमें अंतर पहचानने के लिए कोविशील्ड, कोवैक्सिन और स्पूतनिक-वी तीनों वैक्सीन पर लेबल, उसके कलर, ब्रांड का नाम क्या होता है, इन सब की जानकारी साझा की गई है।

कोविशील्ड
इस टीके पर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी SII का प्रोडक्ट लेबल लगा है।। लेबल का रंग गहरे हरे रंग में होगा। ब्रांड का नाम ट्रेड मार्क के साथ (COVISHIELD) लिखा है। जेनेरिक नाम का टेक्स्ट फॉन्ट बोल्ड अक्षरों में नहीं होगा। इसके ऊपर CGS NOT FOR SALE ओवरप्रिंट होगा। 

कोवैक्सीन
लेबल पर इनविजिबल यानी अदृश्य UV हेलिक्स, जिसे सिर्फ यूवी लाइट में ही देखा जा सकता है। लेबल क्लेम डॉट्स के बीच छोटे अक्षरों में छिपा टेक्स्ट, जिसमें COVAXIN लिखा है।को वैक्सिन में ‘X’ का दो रंगों में होना, इसे ग्रीन फॉयल इफेक्ट कहा जाता है।

स्पूतनिक-वी
स्पूतनिक-वी वैक्सीन रूस की दो अलग प्लांटों से आयात की गई है, इसलिए इन दोनों के लेबल भी कुछ अलग-अलग हैं। हालांकि, सभी जानकारी और डिजाइन एक सा ही है, बस मैन्युफेक्चरर का नाम अलग है। अभी तक जितनी भी वैक्सीन आयात की गई हैं, उनमें से सिर्फ 5 एमपूल के पैकेट पर ही इंग्लिश में लेबल लिखा है। इसके अलावा बाकी पैकेटों में यह रूसी में लिखा है। रूसी की स्पुतनिक वी वैक्सीन 94 फीसदी तक कारगर है। इस वैक्सीन को भारत के साथ-साथ 60 से अधिक देशों में मंज़ूरी दी हुई है। कोवैक्सीन टीका 81 फ़ीसद तक प्रभावी है। कोवैक्सीन के टीके 123 देशों में भेजे जाते है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोविड-19 संक्रमित राज्यों से आने वालों की होगी कोरोना जांच।

कोविड-19 संक्रमित राज्यों से आने वालों की होगी कोरोना जांच।

हे.जा.स. March 18 2021 32481

संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों से हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों की प्रदेश के एयरपोर्ट पर एं

सुडौल स्तन के लिए योगासन।

सुडौल स्तन के लिए योगासन।

सौंदर्या राय October 18 2021 44532

योग आपके स्तन को लूज होने से बचाता है। प्रभावी योग आसन निम्नलिखित है जिनकी मदद से आप सुडौल और मनचाहा

जलन के साथ बार-बार पेशाब होना, किडनी में इन्फ़ेक्शन का संकेत है: डा. शैलेश चंद्र सहाय

जलन के साथ बार-बार पेशाब होना, किडनी में इन्फ़ेक्शन का संकेत है: डा. शैलेश चंद्र सहाय

आनंद सिंह March 18 2022 40761

किडनी के मरीज़ों की संख्या बढ़ने का एक कारण लाइफ स्टाइल में बदलाव आना है। धूम्रपान और शराब से भी किड

सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य दिव्यांगजन बच्चों को समाज से जोड़ेगा: सीआरसी गोरखपुर

सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य दिव्यांगजन बच्चों को समाज से जोड़ेगा: सीआरसी गोरखपुर

रंजीव ठाकुर July 12 2022 27741

घर पर रहते हुए अभिभावक किस तरह से अपने और दिव्यांग बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को सदृढ़ रखे तथा पुनर्व

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल ने रोबोटिक सर्जरी से एंडोमेट्रियोसिस और फाइब्रॉइड से जूझ रही महिलाओं को दिया दर्द-मुक्त नया जीवन

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल ने रोबोटिक सर्जरी से एंडोमेट्रियोसिस और फाइब्रॉइड से जूझ रही महिलाओं को दिया दर्द-मुक्त नया जीवन

हुज़ैफ़ा अबरार October 07 2025 5575

मरीज के भविष्य की मातृत्व क्षमता को बचाने के लिए, डॉ. नेगी ने रोबोटिक मायोमेक्टोमी (फाइब्रॉइड हटाने

हार्ट अटैक के शुरूआती घंटो में समय से इलाज करने पर बहुत सारी जानें बच सकती हैं।

हार्ट अटैक के शुरूआती घंटो में समय से इलाज करने पर बहुत सारी जानें बच सकती हैं।

लेख विभाग October 01 2021 36092

गोल्डन ऑवर अक्सर एक ऐसा समय होता है जो यह तय करता है कि मरीज बच पाएगा या नहीं। ऐसा इसलिए है क्योंकि

बालों की सुंदरता के लिए खाने में जरूर शामिल करें ये चीजें

बालों की सुंदरता के लिए खाने में जरूर शामिल करें ये चीजें

श्वेता सिंह October 16 2022 101288

अंडों में बहुत सारा प्रोटीन पाया जाता है। अंडा खाने तथा लगाने दोनों में उपयोग कर सकते है। अंडा लगान

अमेरिका में बर्ड फ्लू ने बढ़ाई चिंता

अमेरिका में बर्ड फ्लू ने बढ़ाई चिंता

हे.जा.स. February 14 2023 32198

अमेरिका में फैली यह बीमारी बेहद घातक स्वरूप में सामने आई है। यहां पर करीब 60 मिलियन मुर्गियां इससे

कोविड-19  वैक्सीन पर केंद्र सरकार ने दी राहत, 31 मार्च तक कस्टम ड्यूटी माफ

कोविड-19 वैक्सीन पर केंद्र सरकार ने दी राहत, 31 मार्च तक कस्टम ड्यूटी माफ

एस. के. राणा January 17 2023 30076

विदेश से अपने देश आने वाली इंपोर्टेड कोविड-19 वैक्सीन की कीमते कम होने की उम्मीद है। कस्टम ड्यूटी मे

कोरोना काल में टीबी मरीज रखें खास ख्याल |

कोरोना काल में टीबी मरीज रखें खास ख्याल |

हुज़ैफ़ा अबरार June 04 2021 28692

टीबी मरीज जब भी घर के सदस्यों से मिलें तो कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें | दवाओं के साथ–साथ ही प

Login Panel