देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

ओमिक्रॉन का बढ़ता मामला एक नए और बेहद खतरनाक वैरिएंट को जन्म दे सकता है: डब्ल्यूएचओ

जिस रफ्तार से ओमिक्रॉन बढ़ रहा है, उतना ही यह प्रसारित हो रहा है। इसलिए इस बात की संभावना भी बहुत ज्यादा है कि यह कोरोना के एक नए और बेहद खतरनाक वैरिएंट को जन्म भी दे सकता है।

हे.जा.स.
January 06 2022 Updated: January 06 2022 04:31
0 30146
ओमिक्रॉन का बढ़ता मामला एक नए और बेहद खतरनाक वैरिएंट को जन्म दे सकता है: डब्ल्यूएचओ प्रतीकात्मक

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि दुनिया भर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले एक नए और अधिक खतरनाक वैरिएंट को जन्म दे सकता है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ओमिक्रॉन दुनियाभर में आग की तरह फैल चुका है, हालांकि इससे पहले ओमिक्रॉन को कम गंभीर माना जा रहा था और यह भी कहा जा रहा था कि इस नए वैरिएंट से जीवन सामान्य की ओर बढ़ रहा है। लेकिन डब्ल्यूएचओ के वरिष्ठ आपात अधिकारी कैथरीन स्मॉलवुड ने चेतावनी दी कि अगर सावधानी नहीं बरती गई तो संक्रमण की बढ़ती दर दुनिया में विपरीत प्रभाव डाल सकती है।

डब्ल्यूएचओ के वरिष्ठ आपात अधिकारी कैथरीन स्मॉलवुड ने एएफपी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि जिस रफ्तार से ओमिक्रॉन बढ़ रहा है, उतना ही यह प्रसारित हो रहा है। इसलिए इस बात की संभावना भी बहुत ज्यादा है कि यह कोरोना के एक नए और बेहद खतरनाक वैरिएंट को जन्म भी दे सकता है। हालांकि अब तक ये सामने आया है कि डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले ओमिक्रॉन मरीज की मौत का कारण कम बन रहा है लेकिन कौन कह सकता है कि अगला वेरिएंट क्या करे?

स्मॉलवुड ने कहा कि महामारी की शुरुआत के बाद से यूरोप में अब तक 10 करोड़ से अधिक कोविड-19 के मामले दर्ज हो चुके हैं और डराने वाली बात ये है कि 2021 के अंतिम सप्ताह में ही 50 लाख से अधिक नए मामले दर्ज हुए। उन्होंने कहा "हम एक बहुत ही खतरनाक चरण में हैं, हम पश्चिमी यूरोप में संक्रमण दर में काफी वृद्धि देख रहे हैं और इसका पूरा प्रभाव अभी तक स्पष्ट नहीं है।"

स्मॉलवुड ने इस बात पर भी जोर दिया कि डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन संस्करण के साथ अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम शायद है लेकिन इससे उलट संक्रमण की रफ्तार में ये डेल्टा वैरिएंट से कहीं आगे है।  उन्होंने कहा कि जब आप देखते हैं कि मामलों में इतनी वृद्धि हो रही है तो गंभीर बीमारी वाले लोगों के इस संक्रमण की चपेट में आने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। इतना ही नहीं इससे मौत का आंकड़ा भी बढ़ सकता है, इससे अस्पतालों पर भी बोझ बढ़ेगा और महामारी जैसा संकट पैदा हो सकता है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पशुओं की सेहत का ख्याल रखने के लिए सरकार ने बनाया ये ‘एक्शन प्लान’

पशुओं की सेहत का ख्याल रखने के लिए सरकार ने बनाया ये ‘एक्शन प्लान’

आरती तिवारी July 05 2023 33892

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के मुताबिक यह सुविधा होम बेस्ड न्यूबार्न केयर कार्यक्रम के तहत शुरू किया ग

देश में खोले जाएंगे 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज

देश में खोले जाएंगे 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज

एस. के. राणा April 26 2023 27133

केंद्रीय कैबिनेट ने मौजूदा मेडिकल कॉलेजों के साथ सह-स्थान में 1570 करोड़ रुपये की लागत से 157 नए नर्

सरोजनी नगर सीएचसी व पीएचसी: उपमुख्यमंत्री के सक्रियता से सुधरी व्यवस्था, गाडी का पटरी पर आना बाकी

रंजीव ठाकुर May 24 2022 39920

सभी काउंटर समय से खुलते हैं और विजटिंग डॉक्टर्स भी समय से आते हैं। लेकिन शाम होते ही यहां आवारा पशु

कोविड-19 संक्रमण: देश में सबसे कम नए मामले आये। 

कोविड-19 संक्रमण: देश में सबसे कम नए मामले आये। 

एस. के. राणा June 15 2021 29367

पिछले एक दिन में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 3 हजार 921 तक पहुंच गई है। राहत की बात यह है क

राजस्थान में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर

राजस्थान में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर

जीतेंद्र कुमार February 05 2023 27822

जयपुर में सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर रोग तेजी से पैर पसार रहा है। कोटा के सांगोद इलाके (Sangod l

लंपी वायरस से बचाव के लिए लगे अब तक 3.87 लाख टीके

लंपी वायरस से बचाव के लिए लगे अब तक 3.87 लाख टीके

विशेष संवाददाता November 25 2022 27156

लंपी वायरस से बचाव के लिए ग्वालियर एवं चम्बल संभाग में गोवंश को अभी तक 3 लाख 87 हजार 193 टीके लगाए ज

क्षय रोगी के लिए दवाओं के साथ पौष्टिक भोजन बहुत ज़रूरी: सुनीता सक्सेना

क्षय रोगी के लिए दवाओं के साथ पौष्टिक भोजन बहुत ज़रूरी: सुनीता सक्सेना

हुज़ैफ़ा अबरार June 23 2022 26310

वरिष्ठ आहार परामर्शदाता सुनीता सक्सेना बताती हैं कि पल्मोनरी टीबी में यकृत भी प्रभावित होता है। इसल

अस्पतालों में मास्क लगाना अनिवार्य: ब्रजेश पाठक

अस्पतालों में मास्क लगाना अनिवार्य: ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी December 24 2022 34923

कोविड-19 को लेकर यूपी में अलर्ट में जारी कर दिया गया है। इसके तहत स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग

बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग अलर्ट

बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग अलर्ट

विशेष संवाददाता January 06 2023 31712

पशुपालन विभाग जिला सोलन के उपनिदेशक बीबी गुप्ता ने बताया कि जिले में अलर्ट कर दिया है।

नीट का रिजल्ट आज होगा जारी

नीट का रिजल्ट आज होगा जारी

विशेष संवाददाता September 07 2022 25272

परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, करीबन 18.72 लाख उम्मीदवारों ने प्रवे

Login Panel