देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

अब इस देश में 18-25 साल के युवाओं को मिलेगा ‘फ्री कंडोम’

राष्ट्रपति मैक्रॉन के फैसले के मुताबिक, नए साल से यानी 1 जनवरी 2022 से 18 साल से 25 साल के बीच के युवाओं के लिए ‘कंडोम’ को फ्री कर दिया जाएगा। सरकार ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है जब देश में बड़ी संख्या में युवा यौन संबंधी बीमारियों से संक्रमित हो रहे हैं।

हे.जा.स.
December 10 2022 Updated: December 10 2022 20:05
0 59724
अब इस देश में 18-25 साल के युवाओं को मिलेगा ‘फ्री कंडोम’ सांकेतिक चित्र

पेरिस। यूरोप का एक देश युवाओं में यौन संबंधी बीमारियों के बढ़ने से परेशान है। इस देश के लिए अनचाही प्रेग्नेंसी भी इन दिनों बड़ी समस्या बनी हुई है। हम विश्व की महाशक्तियों में से एक फ्रांस की बात कर रहे हैं। राष्ट्रपति मैक्रॉन के फैसले के मुताबिक, नए साल से यानी 1 जनवरी 2022 से 18 साल से 25 साल के बीच के युवाओं के लिए ‘कंडोम’ को फ्री कर दिया जाएगा।

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है जब देश में बड़ी संख्या में युवा यौन संबंधी बीमारियों से संक्रमित हो रहे हैं और कई महिलाओं को ‘अनचाही प्रेग्नेंसी’ से जूझना पड़ रहा है। फ्रांस में पहले ही अत्यधिक महंगाई की वजह से गरीब लोगों की आर्थिक स्थिति खराब है और ऐसे में संक्रमित रोगो से जूझना और इसका इलाज करवाना उनके लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है।

 

दरअसल फ्रांस के युवाओं में एड्स (AIDS) और HIV (ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस) जैसी यौन बीमारियां (venereal diseases) बढ़ने लगी है। बड़ी संख्या में 25 साल तक के नागरिक इन यौन बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। लिहाजा फ्रांस की सरकार (french government) ने अब इससे निजात पाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने की पहल की है।

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने ‘अनचाही प्रेग्नेंसी’ और ‘सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन’ (sexually transmitted infection) से युवाओं के बचाव के लिए ‘कंडोम’ को फ्री करने का फैसला लिया है। फ्रांस में 25 साल से कम उम्र की लड़कियों को पहले से ही सरकार की ओर से फ्री बर्थ कंट्रोल (कॉन्ट्रासेप्टिव) मिल रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अनचाही प्रेग्नेंसी उनके लिए एक समस्या न बने।

हालांकि सरकार की ये नीति पुरुषों पर लागू नहीं होती। मैक्रॉन ने गुरुवार को कहा कि फार्मेसी या मेडिकल क्लिनिक (medical clinic) में 1 जनवरी से 18-25 एज ग्रुप के लोग कंडोम फ्री ले सकेंगे। राष्ट्रपति मैक्रॉन (President Macron) के इस फैसले के बाद अब इस बात पर बहस शुरू हो गई है कि ‘कंडोम फ्री’ करने के इस निर्णय में नाबालिगों को शामिल क्यों नहीं किया गया। हालांकि राष्ट्रपति ने आश्वासन दिया है कि नाबालिगों पर इस नीति को लागू करने पर भी विचार होगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लंपी वायरस: यूपी में टीम-9 का गठन व नोडल अधिकारी नामित, टोल फ्री नम्बर जारी

लंपी वायरस: यूपी में टीम-9 का गठन व नोडल अधिकारी नामित, टोल फ्री नम्बर जारी

रंजीव ठाकुर August 25 2022 31709

लंपी वायरस पर प्रभावी नियंत्रण व बचाव के लिए पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री ने टीम-9 का गठन करते हुए विश

नशे के लिए उपयोग में ली जाने वाली दवाओं के दुरुपयोग पर लगा अंकुश, खरीद और विक्रय सीमा निर्धारित

नशे के लिए उपयोग में ली जाने वाली दवाओं के दुरुपयोग पर लगा अंकुश, खरीद और विक्रय सीमा निर्धारित

रंजीव ठाकुर August 17 2022 52134

कफ़ सीरप का प्रयोग खांसी को दूर भगाने के लिए किया जाता है लेकिन इसमें नशे की मात्रा होने से बहुत से ल

चेहरे पर आती है सूजन तो करें ये उपाय

चेहरे पर आती है सूजन तो करें ये उपाय

आरती तिवारी September 22 2022 69688

चेहरे पर सूजन आना आम समस्या है। सूजन की ये समस्या समय के साथ खुद ही ठीक हो जाती है और अगर ये समस्या

COVID 19 वैक्सीन का नए सिरे से ग्‍लोबल ट्रायल चाहते हैं एस्‍ट्राजेनेका के सीईओ

COVID 19 वैक्सीन का नए सिरे से ग्‍लोबल ट्रायल चाहते हैं एस्‍ट्राजेनेका के सीईओ

हे.जा.स. November 28 2020 22494

स्‍ट्राजेनेका (AstraZeneca) द्वारा विकसित ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्‍सीन के ग्‍लोबल ट्रायल की शु

अपोलो हॉस्पिटल्स ने खर्चों में कटौती कर समाप्त तिमाही में अर्जित किया 49.14 प्रतिशत लाभ।     

अपोलो हॉस्पिटल्स ने खर्चों में कटौती कर समाप्त तिमाही में अर्जित किया 49.14 प्रतिशत लाभ।     

हे.जा.स. February 15 2021 18123

रोगियों को शिक्षित करने के हमारे सफल प्रयासों का यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि अपोलो अस्पताल समूह बह

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने 150 टीबी मरीजों को मासिक पुष्टाहार वितरित किया

रंजीव ठाकुर May 13 2022 29579

रेडक्रास सोसायटी की लखनऊ शाखा के सचिव अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि 150 मरीजों को सोसायटी ने गोद लिया है औ

पीएम मोदी ने न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया

विशेष संवाददाता August 24 2022 33165

न्यू चंडीगढ़ में पीएम मोदी ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री किसी अस्पताल का

कोरोना के बाद तेजी से फैल रही ये बीमारी, WHO ने चेताया

कोरोना के बाद तेजी से फैल रही ये बीमारी, WHO ने चेताया

एस. के. राणा March 01 2023 37450

विश्व स्वास्थ्य संगठन की हैज़ा टीम के प्रमुख फ़िलिपे बारबोज़ा ने जिनीवा में एक प्रेस वार्ता में बताय

देश में पर्याप्त मात्रा में न्यूमोकोकल टीके उपलब्ध, टीके की कमी बताने वाला समाचार भ्रामक एवं असत्य

देश में पर्याप्त मात्रा में न्यूमोकोकल टीके उपलब्ध, टीके की कमी बताने वाला समाचार भ्रामक एवं असत्य

एस. के. राणा October 08 2022 32403

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, “टीके की कमी बताने वाला मीडिया समाचार भ्रामक एवं असत्य ह

कोविड-19 महामारी का अभी अंत नहीं हुआ है: डॉ टैड्रॉस

कोविड-19 महामारी का अभी अंत नहीं हुआ है: डॉ टैड्रॉस

हे.जा.स. May 24 2022 33824

क़रीब 70 देशों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है और यह ऐसे समय में हो रहा है जब परीक्षण दरो

Login Panel