देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

खाने-पीने की ये चीज़ें बढ़ाती हैं कैंसर का रिस्क

खाने की कई ऐसी चीजें जो हम रोज खाते हैं वो कैंसर का कारण बन सकती हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कैंसर से ग्रसित होने के पीछे कारण जेनेटिक हो सकते हैं। इसके अलावा खानपान की वजह से कैंसर के होने का रिस्क बढ़ जाता है।

आरती तिवारी
August 19 2022 Updated: August 19 2022 15:55
0 36319
खाने-पीने की ये चीज़ें बढ़ाती हैं कैंसर का रिस्क प्रतीकात्मक चित्र

आपने ये तो सुना होगा कि अच्छा खाना अच्छी सेहत का राज है लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने की कई ऐसी चीजें जो हम रोज खाते हैं वो कैंसर का कारण बन सकती हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कैंसर से ग्रसित होने के पीछे कारण जेनेटिक हो सकते हैं। इसके अलावा खानपान की वजह से कैंसर के होने का रिस्क बढ़ जाता है। 

 

शरीर में आवश्यक सेल्स के नष्ट होने पर कैंसर का खतरा (risk of cancer) ज्यादा होता है। शरीर में कैंसर (cancer) सेल्स तेजी से कोशिकाओं में बढ़ने लगते हैं और इसी कारण हेल्दी सेल्स का निर्माण नहीं हो पाता है। आइए जानें  कैंसर का रिस्क बढ़ाने वाली खानें (foods) की चीजों के बारे में। 


अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड – Ultra processed food

आज के समय में लोग हेल्दी हरी सब्जियों को छोड़ बाजार में मिलने वाले प्रोसेस्ड फूड को रूटीन का हिस्सा बनाने लगे हैं। कई रिसर्च में सामने आया है कि इन फूड को स्टोर करने के लिए इनमें केमिकल डाले जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद घातक होते हैं। डब्ल्यूएचओ ने भी ये माना है कि चिकन, सलामी, सॉसेज जैसे नॉनवेज फूड्स कैंसर का रिस्क बढ़ाते हैं। रिसर्च आधारित पत्रिका ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक शोध के नतीजे में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड भोजन का सेवन कैंसर जोखिम से जुड़ा है।

डिब्बाबंद अचार - Canned Pickles

व्यावसायिक स्तर पर अचार बनाने के लिए कई तरह के प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल होता है, जैसे नाइट्रेट, नमक और आर्टिफिशियल रंग। इनके ज्यादा सेवन से पाचन तंत्र यानी पेट और कोलोन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। 

 

मैदा - Fine flour

चोकर वाला आटा जितना फायदेमंद है, मैदा सेहत के लिए उतना ही खराब है। आटे से मैदा बनाने की प्रक्रिया में कई कार्सिनोजेनिक तत्व निकलते हैं। इसके अलावा मैदे को सफेद रंग देने के लिए उसे क्लोरीन गैस से गुजारा जाता है। ये बहुत खतरनाक और कैंसर की कारक है। डायबिटीज के मरीजों के लिए मैदा और भी ज्यादा खतरनाक है क्योंकि इससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है। 

 

सोडा – Soda

इस बारे में सालों से कहा जा रहा है कि सोडा सेहत के लिए कितना खतरनाक है। चीनी, आर्टिफिशियल केमिकल और रंगों की वजह से ये कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। अगर आपको कैफीन लेने की इच्छा हो रही हो, तो सोडा की बजाए हल्की चीनी वाली चाय या कॉफी लेना ज्यादा बेहतर विकल्प है। 

 

माइक्रोवेव पॉपकॉर्न - Microwave popcorn

माइक्रोवेव में बनाया गया पॉपकॉर्न कैंसर की वजह बनता है। क्योंकि माइक्रोवेव में पॉपकॉर्न डालने से परफ्यूरोक्टानोइक एसिड बनता है। ये एक तरह का सिंथेटिक रसायन है जिससे पैंक्रियाज, किडनी, ब्लैडर, लिवर और टेस्टिकुलर कैंसर हो सकता है। पॉपकॉर्न स्नैक का अच्छा विकल्प है, बशर्तें इसे एयर पॉपर में बनाया जाए और लहसुन मिलाकर खाया जाए। 

 

अल्कोहल – Alcohol

शरीर में शराब की बहुतायत से लिवर और किडनी को अतिरिक्त काम करना होता है। कई स्टडीज ये बताती हैं कि ज्यादा मात्रा में शराब पीना मुंह, इसोफेगस, लिवर, कोलोन और रेक्टम कैंसर का खतरा बढ़ा देता है। अब सवाल ये है कि शराब कितनी पीनी चाहिए। शोध कहते हैं कि औरतें रोज एक ड्रिंक और पुरुष रोज 2 ड्रिंक लें, तभी ये सुरक्षित है। 

 

करें ये उपाय – Solution to problem

ये सच है कि इस बीमारी के होने से खुद को बचाया नहीं जा सकता, लेकिन खानपान में बदलाव करके इसके रिस्क को कम जरूर किया जा सकता है। रोजाना हेल्दी रूटीन फॉलो करें और डाइट में एक टाइम हरी सब्जियों का सेवन जरूर करें। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अमृता हॉस्पिटल के मेडिकल कॉलेज का सीएम खट्टर ने किया शुभारंभ

अमृता हॉस्पिटल के मेडिकल कॉलेज का सीएम खट्टर ने किया शुभारंभ

हे.जा.स. April 08 2023 31253

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अमृता हॉस्पिटल के मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ किया। दो दिवसीय C 20 शिखर

लखनऊ के अर्जुनगंज में मिले डेंगू के मरीज़, फॉगिंग और एंटीलार्वा छिड़काव की खुली पोल

लखनऊ के अर्जुनगंज में मिले डेंगू के मरीज़, फॉगिंग और एंटीलार्वा छिड़काव की खुली पोल

श्वेता सिंह November 09 2022 29075

डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में नगर निगम ज़ोन 4 फेल साबित हो चुका है लेकिन नगर निगम ज़ोन 4 में अ

कोरोना संक्रमण से अमेरिका में अब तक नौ लाख लोग मरे

कोरोना संक्रमण से अमेरिका में अब तक नौ लाख लोग मरे

हे.जा.स. February 06 2022 31604

जॉन हॉप्किंस यूनिवर्सिटी’ के आंकड़ों के अनुसार, मृतकों की कुल संख्या इंडियानापोलिस, सैन फ्रांसिस्को

कोविड-19 के बार-बार इंफेक्शन से बढ़ जाता है मौत का खतरा- स्टडी

कोविड-19 के बार-बार इंफेक्शन से बढ़ जाता है मौत का खतरा- स्टडी

एस. के. राणा November 12 2022 32009

वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि पहले संक्रमण के बाद एंटीबॉडी प्राप्त करने और वैक्सीन या फिर बूस्टर डोज

निशुल्क दांत जांच शिविर का आयोजन, टूथपेस्ट और दवाओं का भी हुआ वितरण

निशुल्क दांत जांच शिविर का आयोजन, टूथपेस्ट और दवाओं का भी हुआ वितरण

अनिल सिंह March 21 2023 35635

नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा कसया नगर स्थित वृद्धाश्रम पर निःशुल्क दांत जांच शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य और तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का तमन्ना संस्थान में किया गया आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य और तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का तमन्ना संस्थान में किया गया आयोजन

विशेष संवाददाता March 19 2023 28066

तम्बाकू निषेध कार्यक्रम और तमन्ना संस्थान के संयुक्त तत्वावधान को राहवेद परिसर में एक सेमिनार का आयो

अधिकतर देश रेडॉन जैसे स्वाभाविक रेडियोधर्मी गैस के कारण  कैंसर जोखिम क्षेत्र बने हुए हैं। 

अधिकतर देश रेडॉन जैसे स्वाभाविक रेडियोधर्मी गैस के कारण  कैंसर जोखिम क्षेत्र बने हुए हैं। 

हे.जा.स. February 07 2021 37012

रेडॉन एक स्वाभाविक रूप से होने वाली रेडियोधर्मी गैस है जो मिट्टी, चट्टानों, निर्माण सामग्री आदि से न

मेदांता सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सीनियर सिटीजन को दिया गया प्रीविलेज कार्ड 

मेदांता सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सीनियर सिटीजन को दिया गया प्रीविलेज कार्ड 

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2022 40579

मेदांता सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सीनियर सिटीजन क्लब सेकेंड इनिंग के मैंमर्स को प्रीविलेज कार्ड दि

एम्स बिलासपुर के दूसरे फेज को बनाने की तैयारी

एम्स बिलासपुर के दूसरे फेज को बनाने की तैयारी

विशेष संवाददाता January 05 2023 28349

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के दूसरे फेज का निर्माण करीब 800 करोड़ रुपये से होगा। इसके

उत्तर प्रदेश में कुपोषित बच्चों के लिए लगेगी पोषण चौपाल

उत्तर प्रदेश में कुपोषित बच्चों के लिए लगेगी पोषण चौपाल

रंजीव ठाकुर July 31 2022 35754

यूपी में पांच वर्ष तक के अति कुपोषित व मध्यम कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य

Login Panel