












































प्रतीकात्मक
नई दिल्ली। दुनिया अभी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है। इस वायरस के Omicron वेरिएंट को काफी संक्रामक बताया गया है। इस बीच एक स्टडी में दावा किया गया है कि Omicron वेरिएंट का नया स्वरूप अपने मूल स्वरूप से भी ज्यादा तेजी से फैलता है। अध्ययन में कहा गया है कि सार्स-कोव-2 वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप का एक उपस्वरूप इसके मूल स्वरूप (वेरिएंट) से कहीं अधिक संक्रामक है। डेनमार्क में हुए एक नए शोध में यह दावा किया गया है। स्टेटेंस सीरम इंस्टीट्यूट (SSI) के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने 8541 घरों में 17945 लोगों के बीच ओमिक्रॉन के मूल स्वरूप (बीए.1) और उपस्वरूप (बीए.2) के प्रसार का विश्लेषण कर यह दावा किया है।
उन्होंने पाया कि बीए.2 वेरिएंट 39 फीसदी की मारक क्षमता के साथ लोगों को अपनी चपेट में लेता है, जबकि बीए.1 के मामले में यह आंकड़ा 29 प्रतिशत है। बीए.2 के कम समय में ज्यादा लोगों को संक्रमित करने की मुख्य वजह भी यही मानी जा रही है। एसएसआई के शोधकर्ताओं ने यह भी देखा कि पूर्ण टीकाकरण करा चुके या बूस्टर खुराक हासिल कर चुके लोगों के मुकाबले वैक्सीन न लगवाने वाले लोगों के बीए.1 और बीए.2 से संक्रमित होने की आशंका काफी अधिक रहती है।
हालांकि, अध्ययन की समीक्षा की जानी अभी बाकी है। इससे पता चला है कि बीए.2 से संक्रमित उन मरीजों के अन्य लोगों में वारयस का वाहक बनने का खतरा ज्यादा है, जिन्हें कोविड रोधी टीके (Anti Covid Vaccine) की एक भी खुराक हासिल नहीं हुई है। शोध दल में यूनिवर्सिटी ऑफ कोपनहेगन (University of Copenhagen), स्टैटिस्टिक्स डेनमार्क और टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ डेनमार्क के शोधकर्ता भी शामिल थे। शोधकर्ताओं ने वैक्सीन के फायदों पर ज़ोर डालते हुए कहा, जिन्होंने वैक्सीन (vaccine) नहीं ली थी, उन लोगों में दोनों ही तरह के संक्रमण का खतरा अधिक था।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9744
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5929
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
इस अभियान के तहत ओडोमॉस 70 शहरों के 20 लाख लोगों तक पहुंचेगा और उन्हें डेंगु और मलेरिया के बारे में
कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड अस्पतालों में
बांके बिहारी अस्पताल में आई महिला के शिशु की डिलीवरी के दौरान मौत हो गयी। जिससे अस्पताल का पूरा स्टा
ट्रांसप्लांट सर्जन अंतिम समय तक नहीं जानते कि किसका अंग प्रत्यारोपण करने वाले हैं। ट्रांसप्लांट सर्ज
एनआईवी निदेशक डॉ. अब्राहम ने कहा देश की स्थिति अभी काफी बेहतर है। मुझे नहीं लगता कि मंकीपॉक्स का टीक
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि बूस्टर डोज के लिए कोई नया रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यक
घर-घर तुलसी का अभियान भी चलाया जा रहा है। पार्क को तुलसी और औषधीय पार्क का स्वरूप दिया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि तीन सदस्यीय टीमें कोरोना को लेकर इन राज्यों में उन जिलों का दौरा करेंगी
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कुछ अलग से करने की ज़रूरत नहीं है, बस अपने रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ ब्यूट
विशेषज्ञों ने बताया कि विषाणु, जीवाणु, फफून्दी और अन्य परजीवों में समय बीतने के साथ होने वाले बदलावो

COMMENTS