देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोविड मुक्त टोंगा द्वीप में पहुँचा कोरोना वायरस, लगा लॉकडाउन

ज्वालामुखी से तबाह टोंगा बुधवार को अपनी सीमाओं को बंद कर देगा क्योंकि कोविड-19 के मामले यहां पाए गए हैं। इससे पहले तक यह द्वीप कोविड मुक्त था।

हे.जा.स.
February 02 2022 Updated: February 03 2022 05:39
0 26257
कोविड मुक्त टोंगा द्वीप में पहुँचा कोरोना वायरस, लगा लॉकडाउन प्रतीकात्मक

नुकुआलोफा। अधिकारियों ने कहा कि ज्वालामुखी से तबाह टोंगा बुधवार को अपनी सीमाओं को बंद कर देगा क्योंकि कोविड-19 के मामले यहां पाए गए हैं। इससे पहले तक यह द्वीप कोविड मुक्त था। टोंगा के अधिकारियों ने बताया है कि सुनामी प्रभावित द्वीप में बंदरगाह पर काम करने वाले श्रमिकों में से दो कोविड​​-19 से प्रभावित हुए हैं। इन बंदरगाहों का इस्तेमाल विदेशी नौसैनिक जहाजों द्वारा मदद पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। यह द्वीप अब तक कोविड-19 के वायरस से बचा हुआ था। द्वीप ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए बुधवार से लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।

टोंगा के प्रधानमंत्री सियाओसी सोवलेनी ने बताया कि राजधानी नुकुआलोफा में इस हफ्ते दो लोग कोरोना पॉजिटिव (corona positive) पाए गए हैं और उन्हें अलग-थलग रखा गया है। उन्होंने कहा कि दोनों पुरुष शहर के बंदरगाह में काम कर रहे थे, जहां 15 जनवरी के ज्वालामुखी विस्फोट के बाद से दुनिया भर से मानवीय सहायता आ रही है। सोवलेनी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा, "इस समय सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा प्रसार को रोकना और उन्हें रोकना है जो प्रभावित हो गए हैं" उन्होंने आगे कहा, "यही हमारे राष्ट्रीय लॉकडाउन का कारण है | किसी भी नाव को एक द्वीप से दूसरे द्वीप पर जाने की अनुमति नहीं होगी, कोई और घरेलू उड़ान नहीं होगी" सोवलेनी ने कहा कि हर 48 घंटे पर हालात की समीक्षा की जाएगी।

टोंगा ने पहली बार 2020 की शुरुआत में अपनी सीमाओं को बंद कर दिया था जब कोरोना वायरस महामारी ने दुनिया भर में तबाही मचा दी थी। उसके बाद से टोंगा की 1,00,000 लोगों की आबादी में सिर्फ एक व्यक्ति में कोविड-19 पाया गया था। वह पिछले साल अक्टूबर में न्यजीलैंड से लौटा था। उसके बाद से वह पूरी तरह से ठीक हो चुका है। पिछले महीने सुनामी टोंगा के 'हुंगा टोंगा-हुंगा हापई' अंतर्जलीय ज्वालामुखी के फटने के बाद आई थी। इससे द्वीप को काफी नुकसान हुआ था और सुनामी की लहरों का कहर दूर-दूर तक महसूस किया गया था।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सीएम योगी ने नवचयनित 1442 स्टाफ नर्सों को दिया नियुक्ति पत्र

सीएम योगी ने नवचयनित 1442 स्टाफ नर्सों को दिया नियुक्ति पत्र

आरती तिवारी June 11 2023 36140

सीएम योगी ने नवचयनित 1442 स्टाफ नर्सों को एक समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपा है। इस मौके पर मुख्यमंत्

वर्तमान मौसम और कोरोना के प्रति लापरवाही बन सकती है बड़ी मुसीबत। 

वर्तमान मौसम और कोरोना के प्रति लापरवाही बन सकती है बड़ी मुसीबत। 

हे.जा.स. July 12 2021 30775

जब हम खांसते, छींकते, बातें करते हैं या गाना गाते हैं तो हमारे मुंह से पानी की बहुत छोटी बूंदें (एरो

कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 8 महिने में वैक्सीन के 4 सैंपल फेल

कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 8 महिने में वैक्सीन के 4 सैंपल फेल

हे.जा.स. May 06 2023 61075

कोरोना की वैक्सीन के आठ माह के भीतर चार सैंपल फेल हो चुके हैं। एक सैंपल वर्ष 2021 में फेल हो चुका है

अब 2 मिनट में मिलेगी चेस्ट की एक्स-रे रिपोर्ट

अब 2 मिनट में मिलेगी चेस्ट की एक्स-रे रिपोर्ट

विशेष संवाददाता December 30 2022 21105

अब एक्स-रे करवाने के दो मिनट के भीतर ही रिपोर्ट दे दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में आर्टिफ

कोविड-19 अपडेट: 24 घंटे में दोगुने हुए कोरोना संक्रमण केस, यूपी के इन जिलों में मास्‍क हुआ जरुरी 

कोविड-19 अपडेट: 24 घंटे में दोगुने हुए कोरोना संक्रमण केस, यूपी के इन जिलों में मास्‍क हुआ जरुरी 

रंजीव ठाकुर April 19 2022 28400

कोविड-19 संक्रमण के आंकड़े देखते हुए हरियाणा और यूपी की सरकारों ने कई जिलों में मास्‍क लगाना अनिवार्

दुनिया भर में मंकी पॉक्स बढ़ा रहा चिंता 

दुनिया भर में मंकी पॉक्स बढ़ा रहा चिंता 

हे.जा.स. May 20 2022 35303

मंकीपॉक्स एक वायरस है जो रोडेन्ट्स और प्राइमेट जैसे जंगली जानवरों में उत्पन्न होता है और फिर लोगों म

कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10,302 नए मामले, 267 लोगों की मौत 

कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10,302 नए मामले, 267 लोगों की मौत 

एस. के. राणा November 21 2021 32116

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 1,24,868 सक्रिय मरीज बचे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय द्

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत: मेदांता लखनऊ ने शुरू की नि:शुल्क ओपीडी

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत: मेदांता लखनऊ ने शुरू की नि:शुल्क ओपीडी

हुज़ैफ़ा अबरार May 07 2026 1813

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ ने शहर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण पहल करते हुए आशियाना स्थित सेकंड इ

सद्गुरु सेवा ट्रस्ट एवं संगम यूथ फाउंडेशन ने आयोजित किया मुफ्त नेत्र शिविर।

सद्गुरु सेवा ट्रस्ट एवं संगम यूथ फाउंडेशन ने आयोजित किया मुफ्त नेत्र शिविर।

February 14 2021 24484

242 लोगों का किया गया परीक्षण, 19 मरीजों को आपरेशन के लिए चिन्हित कर निशुल्क इलाज के लिए भेजे गए अस्

इंसुलिन प्रतिरोध के लक्षण

इंसुलिन प्रतिरोध के लक्षण

लेख विभाग October 07 2022 37271

इंसुलिन प्रतिरोध के शुरुआती चरणों में, लक्षण स्पष्ट नहीं होते हैं लेकिन जब टाइप 2 डायबिटीज या मेटा

Login Panel