देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

खाने की स्‍वस्‍थ आदतों से बच्‍चे होते है स्वस्थ्य - माधुरी रूइया

बादाम- बादाम बच्चों के लिये बेहतरीन स्नैक्स हैं- वे कुरकुरे, स्वादिष्ट और मीठे होते हैं, इसलिये उन्हें नकारना आसान नहीं होता है। और, उनमें कई पोषक-तत्व होते हैं, जैसे विटामिन ‘ई’, मैग्नीशियम, प्रोटीन, रिबोफ्लेविन, आदि, जो शरीर की वृद्धि और विकास के लिये महत्वपूर्ण हैं।

लेख विभाग
February 24 2021 Updated: February 24 2021 01:53
0 28599
खाने की स्‍वस्‍थ आदतों से बच्‍चे होते है स्वस्थ्य - माधुरी रूइया प्रतीकात्मक फोटो

हरी सब्जियाँ और पोषक भोजन लेने के मामले में बच्चे चिढ़ते हैं और उनसे बचने की कोशिश करते हैं। जब मैं बड़ी हो रही थी, तब मेरी माँ इसका खास ध्यान रखती थी कि मैं क्या खा रही हूँ। अब मैं अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत होने और फिटनेस का श्रेय उन्हें ही देती हूँ। मुझे स्वास्थ्यकर खाने का महत्व समझ आया और मेरे शेड्यूल के लिये मैं उनकी आभारी थी। इससे मुझे अपनी बेटियों के लिये भी छोटी उम्र से ही हेल्‍दी डाइट की योजना बनाने में मदद मिली। कभी-कभी स्वाद के लालच में आना ठीक है, लेकिन हमें अपने शरीर में पोषक-तत्वों का संतुलन सुनिश्चित करना चाहिये।

मेरा निजी तौर पर मानना है कि छोटी उम्र से ही खाने से जुड़ी अच्छी आदतें डालने से लंबी अवधि में कई फायदे मिलते हैं और इसलिये, चूंकि मैंने छोटी उम्र से इसकी शुरूआत की थी, मैं आपको भी इसकी सलाह देती हूँ। शुरूआत का सर्वश्रेष्ठ तरीका है स्मार्ट फूड चॉइसेस को पर्याप्त मात्रा में अपने घर पर उपलब्ध रखकर अपने बच्चों में उनकी आदत डालना, जब बच्चा भूखा हो, तब उसे शुद्ध और स्वास्थ्यकर स्नैक्स देना और जब भी वह खाना मांगे, पोषक भोजन को सबसे पसंदीदा विकल्प के रूप में रखना। शुरूआत से ही बच्चे में निहित चेतना के लिये यह सचेत कोशिशें करने से बेहतर स्वास्थ्य का मार्ग बनाने में मदद मिलेगी, तब भी जब वह बड़ा हो जाएगा

बादाम- बादाम बच्चों के लिये बेहतरीन स्नैक्स हैं- वे कुरकुरे, स्वादिष्ट और मीठे होते हैं, इसलिये उन्हें नकारना आसान नहीं होता है। और, उनमें कई पोषक-तत्व होते हैं, जैसे विटामिन ‘ई’, मैग्नीशियम, प्रोटीन, रिबोफ्लेविन, आदि, जो शरीर की वृद्धि और विकास के लिये महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा, बादाम संतुष्टि देने वाले गुणों के लिये जाने जाते हैं और भोजन के बीच बच्चों को पूर्णता का अनुभव देते हैं। उनमें इम्युनिटी को सपोर्ट करने वाले पोषक-तत्व भी होते हैं, जैसे जिंक, कॉपर और फोलेट- इसलिये मैं आपको अपने बच्चे की डाइट में रोजाना एक मुट्ठी बादाम जोड़ने की सलाह दूंगी।

अगर आप सोच रहे हैं कि अपने बच्चे को बादाम कैसे दें और बच्चे में बादाम खाने की आदत कैसे डालें, तो इसके कई तरीके हो सकते हैं। सबसे पहले तो सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा बादाम से दिन की शुरूआत करे, भीगे या छिले हुए, या अपने मॉर्निंग मिल्कशेक के हिस्से के तौर पर, या भोजन के बाद के डेजर्ट के रूप में उन्हें उसके टिफिन बॉक्स में डाल दें। आप दिन के दौरान निश्चित समय पर उसे मुट्ठीभर बादाम भी दे सकते हैं। इसके अलावा, बादाम को ओट्स, दलिया, दाल में मिलाकर भी बच्चे को खिलाया जा सकता है। एक बार आपका बच्चा इस रूटीन में आने के बाद, मेरा आश्वासन है कि बादाम नहीं मिलने पर वह मांगेगा, और यह पूरी जिंदगी के लिये रोजाना की आदत बन जाएगी और आपको खुशी होगी कि आपने अपने बच्चे की मदद की।

हरी सब्जियाँ- बच्चों को हरी सब्जियाँ पसंद नहीं होती हैं, यह एक वैश्विक तथ्य है। जब मैं छोटी थी, तब मुझे भी वह पसंद नहीं थीं, लेकिन मेरी माँ ने सुनिश्चित किया कि मैं उन्हें खाऊं। पेरेंट्स के लिये, अपने बच्चे को हरी सब्जियाँ खिलाना, वह भी खुशी से, इसमें थोड़ी रचनात्मकता और नवाचार चाहिये, लेकिन बच्चे को इसकी आदत पड़ने के बाद, मेरा विश्वास कीजिये, आप जीत जाएंगे! हरी सब्जियों में फाइबर, फोलेट और विटामिन ‘ए’ और ‘सी’ प्रचुर मात्रा में होता है और वे शरीर के विकास में मदद करती हैं। इसके अलावा, माना जाता है कि हरी सब्जियाँ मोटापे के जोखिम को कम करने में सहायक होती हैं और उनमें एंटीऑक्सीडेंट्स उच्च मात्रा में होते हैं, जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। अपने आस-पास बहुत सारा जंक फूड और मीठा देखते हुए, हरी सब्जियाँ अपने बच्चे के वजन को नियंत्रित रखने के लिये किसी भी पेरेंट के लिये स्वागत योग्य हो सकती हैं।

आपका बच्चा हरी सब्जियों का मजा ले, इसका एक अच्छा तरीका है उन्हें उनकी पसंद के स्वाद में मिलाना, आप अनूठे और रोचक सलाद बना सकते हैं (सलाद पत्ता, फेटा या मौसमी फल के साथ), उन्हें घर के बने पिज्जा या पास्ता में मिला सकते हैं, या अनोखे सैंडविच कॉम्बिनेशन बना सकते हैं। हरी सब्जियों के लिये नवाचार जरूरी है, आप जितना प्रयोग करेंगे, उतना ही आपका बच्चा उनका मजा लेगा, तो मिक्सिंग शुरू कर दीजिये!

डेयरी उत्पाद- नाश्ते से पहले या डिनर, दलिया के नाश्ते के बाद गर्म दूध हो या लंच/डिनर के साथ दही या पेय के तौर पर लस्सी, हम भारतीयों को डेयरी उत्पाद बहुत पसंद हैं। हमारे पास कई विकल्प हैं और डेयरी का कॉन्सेप्ट हमारे भोजन में रचा-बसा है, इसलिये अपने बच्चे को डेयरी उत्पादों के लिये लुभाना ज्यादा कठिन नहीं है। दूध, पनीर, दही, छाछ जैसे डेयरी फूड्स में कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस और अन्य पोषक-तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो डिहाइड्रेशन, दांत का क्षय, और छोटी आयु के रोगों की रोकथाम में मदद करते हैं। आमतौर पर बच्चों को गर्म दूध की गंध अच्छी नहीं लगती है, लेकिन अगर आप उसमें थोड़ा शहद या स्वीटनर डाल दें, तो वे उसे आसानी से पी लेंगे। इसके अलावा, ताजे फलों को दूध या दही में मिलाइये और जल्दी से स्वादिष्ट मिल्कशेक और स्मूथीज बनाइये, अगर आपका बच्चा दूध पीने से चिढ़ता हो। मिल्कशेक में बादाम मिलाइये, ताकि वह ज्यादा स्वास्थ्यकर और पोषक-तत्वों से प्रचुर बन जाए।

छोटी आयु से ही यह आदतें डालने से मौसमी बुखार/रोगों के विरूद्ध मजबूत प्रतिरोधकता बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, सुनिश्चित कीजिये कि आप अपने बच्चे के नाश्ते, लंच और डिनर का शेड्यूल सेट करें, ताकि उसे दैनिक पोषण मिलता रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

केजीएमयू में फिर से शुरू होगा लेजर विधि से गुर्दे की पथरी का इलाज

केजीएमयू में फिर से शुरू होगा लेजर विधि से गुर्दे की पथरी का इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार February 28 2022 70774

केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग में लिथोट्रिप्सी मशीन गुजरे पांच माह से खराब है। मशीन खराब होने से लेजर त

दूसरे अस्पतालों को अपने डाक्टर व संसाधन मुहैया कराएगा एम्स

दूसरे अस्पतालों को अपने डाक्टर व संसाधन मुहैया कराएगा एम्स

एस. के. राणा October 31 2022 30810

जो मरीज हल्के लक्षण वाले हैं और उन्हें दूसरे अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तर पर इलाज दिया जा सकता है तो

संचारी रोगों के खिलाफ ‘महाअभियान’ की शुरूआत

संचारी रोगों के खिलाफ ‘महाअभियान’ की शुरूआत

विशेष संवाददाता July 02 2023 33004

से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने अपने द्वारा गोद लिए सामुदायिक स्

लंपी वायरस का कहर, 5 मवेशियों को मौत

लंपी वायरस का कहर, 5 मवेशियों को मौत

विशेष संवाददाता November 12 2022 25665

उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों लंपी वायरस से गायों की मौत हो रही है। स्थिति को देखते हुए पशुप

अपोलोमेडिक्स लखनऊ की टीम ने मिर्गी की जटिल सर्जरी से किया सटीक इलाज

अपोलोमेडिक्स लखनऊ की टीम ने मिर्गी की जटिल सर्जरी से किया सटीक इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 5551

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यह सफलता अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल, लखनऊ को उन्नत मिर्गी इलाज के एक प्रमुख

कोविड टीकाकरण: न्यायाधीश, न्यायिक कर्मचारियों को प्राथमिकता देने पर न्यायालय करेगा सुनवाई।
डायबिटीज के लक्षण, कारण, दुष्प्रभाव और इलाज के बारे में विस्तार से जानिये  डॉ. के. एस. बराड़ से

डायबिटीज के लक्षण, कारण, दुष्प्रभाव और इलाज के बारे में विस्तार से जानिये डॉ. के. एस. बराड़ से

लेख विभाग April 28 2022 44418

जब शरीर के पैन्क्रियाज में इन्सुलिन की कमी हो जाती है, मतलब कम मात्रा में इन्सुलिन पहुंचता है, तो खू

थोड़ी सी बारिश में नवादा सदर अस्पताल बना तालाब

थोड़ी सी बारिश में नवादा सदर अस्पताल बना तालाब

आरती तिवारी July 01 2023 30305

सदर अस्पताल बारिश के कारण तालाब में तब्दील हो चुका है। आलम यह है कि परिजन मरीजों को घुटने भर पानी मे

लंपी वायरस का प्रकोप, पशु मेले और प्रदर्शनी पर रोक

लंपी वायरस का प्रकोप, पशु मेले और प्रदर्शनी पर रोक

विशेष संवाददाता September 13 2022 31747

पशु मेले पर लंपी स्किन वायरस का खतरा मंडराया है। राजस्थान सरकार ने लम्पी स्किन डिजीज को देखते हुए पश

आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में मात्र एक रुपए में दिखाइए सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर्स को

आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में मात्र एक रुपए में दिखाइए सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर्स को

रंजीव ठाकुर August 21 2022 63669

बढ़ती महंगाई के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक अच्छी खबर आई है। शहर के एसएन मेडिकल कालेज में मात्र ए

Login Panel