देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों के आंकड़ों में गड़बड़झाला

कोरोना से होने वाली दैनिक मृत्यु के आंकड़ों में जबरदस्त खेल हुआ है। आंकड़ों के इसी खेल के चलते फरवरी में 15 हजार से ज्यादा मौतें दर्ज की गईं। यह संख्या पिछले साल जुलाई में हुई मौतों के आंकड़ों के बाद सबसे ज्यादा है।

आनंद सिंह
February 19 2022 Updated: February 19 2022 23:53
0 33090
कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों के आंकड़ों में गड़बड़झाला प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। कोरोना से होने वाली दैनिक मृत्यु के आंकड़ों में जबरदस्त खेल हुआ है। आंकड़ों के इसी खेल के चलते फरवरी में 15 हजार से ज्यादा मौतें दर्ज की गईं। यह संख्या पिछले साल जुलाई में हुई मौतों के आंकड़ों के बाद सबसे ज्यादा है। जुलाई में 24 हजार से ज्यादा मौतें दर्ज की गई थीं, लेकिन अचानक से मौतों की संख्या में हुए इस इजाफे के पीछे नई बात निकलकर सामने आई है। 

दरअसल, फरवरी में कोरोना से सिर्फ 8,673 मौतें ही दर्ज की गई हैं। जबकि, इन आंकड़ों में 6,329(42%) पुरानी मौतों को जोड़ा गया है, जिससे यह संख्या 15 हजार पार कर गई। ऐसा ही खेल जनवरी में हुआ था। जनवरी में 14,752 मौतें दर्ज की गई थीं, जिसमें 5483 मौतों को जोड़ा गया था। 

सबसे ज्यादा केरल में दर्ज हुई मौतें 
कोरोना की पहली व दूसरी लहर में हुई मौतों को फरवरी में जोड़ने के मामले में केरल सबसे आगे रहा। केरल में फरवरी में 6217 मौतें दर्ज की गईं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 936, कर्नाटक में 759, बंगाल 488, तमिलनाडु में 406 और गुजरात में 401 मौतें दर्ज की गईं। 

10 जनवरी के बाद सबसे कम दैनिक मौतें
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को 200 से कम दैनिक मौतें दर्ज की गईं, यह 10 जनवरी के बाद सबसे कम है। वहीं 22,191 नए कोरोना मरीज भी सामने आए। यह संख्या 31 दिसंबर के बाद सबसे कम है।  

पांच लाख के ऊपर मरने वालों की संख्या
देश में कोरोना महामारी से अब तक 5,10,905 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1,43,532 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके अलावा केरल में 63,338 लोगों की मौत, कर्नाटक (Karnataka) में 39,738, तमिलनाडु (Tamil Nadu) में 37,962, दिल्ली (Delhi) में 26,091, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 23,419 तथा पश्चिम बंगाल (West Bengal) में 21,094 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 59,738 महिलाएं हुई लाभान्वित।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 59,738 महिलाएं हुई लाभान्वित।

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2021 32560

प्रसव चाहे सरकारी स्वास्थ्य सुविधा में हुआ हो या निजी, लाभ सभी को मिलता है | पंजीकरण के लिए गर्भवती

केजीएमयू में पहुंचे नवागत एमबीबीएस छात्र, एंटी रैगिंग सेल सक्रिय।

केजीएमयू में पहुंचे नवागत एमबीबीएस छात्र, एंटी रैगिंग सेल सक्रिय।

अखण्ड प्रताप सिंह February 01 2021 37094

कैंपस में रैगिंग को लेकर सीनियर्स छात्रों को सख्त हिदायत दिया गया है। सोमवार को एक समारोह आयोजित किय

विकलांगजन के लिये सुलभ दुनिया के निर्माण में नवाचार की भूमिका अहम: संयुक्त राष्ट्र

विकलांगजन के लिये सुलभ दुनिया के निर्माण में नवाचार की भूमिका अहम: संयुक्त राष्ट्र

हे.जा.स. December 04 2022 24727

यूएन के शीर्षतम अधिकारी ने अपने सन्देश में ज़ोर देकर कहा कि सार्वजनिक-निजी सैक्टर के बीच विशाल रचनात

चीन में कोरोना का तांडव, सेना उतरी मैदान में

चीन में कोरोना का तांडव, सेना उतरी मैदान में

हे.जा.स. April 06 2022 22453

चीन में आए दिन कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां 27 से अधिक  प्रांत कोरोना महामारी की चपेट मे

टला नहीं है निपाह का खतरा, चमगादड़ों में मिला एंटीबॉडी

टला नहीं है निपाह का खतरा, चमगादड़ों में मिला एंटीबॉडी

admin April 06 2022 39036

ICMR ने 573 चमगादड़ों पर किया था शोध जिनमें से 51 में एंडीबाडी मिले थे। वैज्ञानिकों ने देश भर में नि

BBV-154 Nasal Vaccine: नाक से दी जाने वाली कोविड वैक्सीन का सफल परीक्षण हुआ

BBV-154 Nasal Vaccine: नाक से दी जाने वाली कोविड वैक्सीन का सफल परीक्षण हुआ

एस. के. राणा August 15 2022 38873

देश की पहली नाक से दी जाने वाली कोविड वैक्सीन का सफल परीक्षण कर लिया गया है। परीक्षण के आंकड़े प्राध

केजीएमयू में अब डिजिटल पेमेंट की भी सुविधा शुरू

केजीएमयू में अब डिजिटल पेमेंट की भी सुविधा शुरू

आरती तिवारी July 18 2023 48341

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में ऑनलाइन भुगतान के लिए 7 अलग-अलग क्यूआर स्कैनर की सुविधा शुरू क

वायरल फीवर के उपचार एवं बचाव में कारगर है होम्योपैथिक दवाइयाँ। 

वायरल फीवर के उपचार एवं बचाव में कारगर है होम्योपैथिक दवाइयाँ। 

हुज़ैफ़ा अबरार September 05 2021 45842

यदि आप या आपके घर में कोई वायरल से पीड़ित हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि होम्योपैथी में

मासिक धर्म से पहले महिलाएं क्यों हो जाती हैं उदास, जानिए इससे बचाव के उपाय

मासिक धर्म से पहले महिलाएं क्यों हो जाती हैं उदास, जानिए इससे बचाव के उपाय

श्वेता सिंह September 15 2022 29071

मासिक धर्म से पहले शारीरिक परेशानियों के बारे में तो महिलाएं जानती हैं लेकिन उससे जुड़े मानसिक बदलाव

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ और रोटरी क्लब प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, जिलाधिकारी ने किया उदघाटन।

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ और रोटरी क्लब प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, जिलाधिकारी ने किया उदघाटन।

February 14 2021 30695

रोटरी क्लब के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों को चिकित्सीय सुविधा का लाभ मिला है। यह कार्य सराहनीय है। इसके

Login Panel