देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

चीन के बच्चों और किशोरों में पनप तेजी से रहा हृदय रोग: शोध

चीन में आम जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है, लेकिन इसकी महंगी कीमत भी वहां के लोगों चुकानी पड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि अब वहां छोटे बच्चों को भी कार्डियोवासकुलर रोग (हृदय और रक्त धमनियों से जुड़ी बीमारी) होने लगा है।

हे.जा.स.
February 19 2022 Updated: February 19 2022 23:31
0 31160
चीन के बच्चों और किशोरों में पनप तेजी से रहा हृदय रोग: शोध प्रतीकात्मक

बीजिंग। चीन में आम जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है, लेकिन इसकी महंगी कीमत भी वहां के लोगों चुकानी पड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि अब वहां छोटे बच्चों को भी कार्डियोवासकुलर रोग (हृदय और रक्त धमनियों से जुड़ी बीमारी) होने लगा है। ये बात एक ताजा अध्ययन से सामने आई है। इस अध्ययन के लिए देश भर में कराए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट इसी हफ्ते जारी हुई है। इस अध्ययन की रिपोर्ट अमेरिकन कॉलेज ऑफ कॉर्डियोलॉजी एशिया (journal American College of Cardiology Asia) नाम के जर्नल में विस्तार से छपी है।

इस अध्ययन के सिलसिले में 15,500 बच्चों और किशोरों से बातचीत की गई। इस सर्वे में शामिल व्यक्ति सात से 17 वर्ष तक उम्र के थे। उनमें से 1.9 फीसदी लड़कों और 1.7 फीसदी लड़कियों के बारे में यह जानकारी मिली कि उनमें कार्डियोवासकुलर रोग के लक्षण हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकन हेल्थ एसोसिएशन (American Health Association) ने कार्डियोवासकुलर  हेल्थ के लिए जो सात पैमाने तय कर रखे हैं, उन सब पर इन बच्चों की सेहत ठीक नहीं पाई गई। ये पैमाने हैं- तंबाकू का सेवन, खराब भोजन, शारीरिक सक्रियता का अभाव, उच्च रक्तचाप और रक्त में कॉलेस्ट्रॉल (cholesterol) की ज्यादा मात्रा।

बीजिंग स्थित पिकिंग यूनिवर्सिटी और ग्वांगझाऊ स्थित सुन यात-सेन यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने ये अध्ययन किया है। अध्ययनकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि चीन (China) के बच्चों और किशोरों में ऐसे बहुत कम हैं, जिनकी हृदय संबंधी सेहत आदर्श स्थिति में हो। अध्ययनकर्ताओं ने कहा कि जो चिंताजनक सूरत सामने आई है कि उसकी वजह शारीरिक सक्रियता का अभाव और खराब खान-पान है।

चीन के वयस्क लोगों में पक्षाघात और दिल का दौरा (Paralysis and heart attack) मृत्यु के सबसे बड़े कारण बन चुके हैं। इन दोनों समस्याओं की जड़ कार्डियोवासकुलर (cardiovascular disease) रोगों में होती है। पक्षाघात और दिल का दौरा पड़ने के कारण हर साल चीन में 40 लाख से ज्यादा लोगों की मौत होती है। इन समस्याओं से पीड़ित होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुजुर्ग लोगों में ये बीमारियां आम हैं, लेकिन अब युवा लोग भी इनसे पीड़ित होने लगे हैं। विशेषज्ञों ने इसको लेकर चेतावनी दी है और इस बारे में समाज में जागरूकता लाने पर जोर दिया है।

ताजा अध्ययन में पाया गया कि चीन में बच्चे अक्सर व्यायाम नहीं करते। साथ ही उनका खान-पान भी सेहतमंद नहीं है। इसकी वजह से उनकी कार्डियोवासकुलर सेहत खतरे में पड़ रही है। सर्वे के दौरान पाया गया कि 30 प्रतिशत से भी कम छात्र जरूरी मात्रा में कसरत करते हैं। इसकी वजह से उनमें मोटापे की समस्या बढ़ रही है। पहले भी सरकार की तरफ से कराए गए अध्ययनों से ये बात सामने आई है कि चीन में मोटापा (obesity) एक बड़ी समस्या बन गया है। इसे देखते हुए कुछ समय पहले चीन सरकार ने स्कूलों में खेल-कूद को अनिवार्य कर दिया।

ताजा अध्ययन से यह भी सामने आया है कि चीन के बच्चे सेंकडरी स्मोकिंग का अब अधिक शिकार हो रहे हैं। दूसरों के धूम्रपान करने से आसपास के लोगों के अंदर धुआं जाने को सेंकडरी स्मोकिंग कहा जाता है। वैसे सर्वे यह जरूर सामने आया कि पश्चिमी देशों (western countries) की तुलना में अभी चीन में बहुत कम बच्चे खुद धूम्रपान करते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

प्राइवेट अस्पताल में टीका लगने से नवजात की मौत, एफआईआर दर्ज़ 

प्राइवेट अस्पताल में टीका लगने से नवजात की मौत, एफआईआर दर्ज़ 

अनिल सिंह March 10 2023 48570

इस मामले में सौरभ ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । बताया जा रहा है कि दो और

स्वामी रामदेव के खिलाफ दिल्ली के रेजीडेंट चिकित्सकों का ‘काला दिवस’ प्रदर्शन।

स्वामी रामदेव के खिलाफ दिल्ली के रेजीडेंट चिकित्सकों का ‘काला दिवस’ प्रदर्शन।

एस. के. राणा June 02 2021 27806

एम्स आरडीए ने एक बयान में कहा कि रामदेव की ऐसी ‘‘अपमानजक टिप्पणियां स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के खिलाफ

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने को 80 फीसदी महिलायें ठीक मानती हैं: सर्वे

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने को 80 फीसदी महिलायें ठीक मानती हैं: सर्वे

विशेष संवाददाता May 10 2022 44728

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने के कई कारण बताये गएँ हैं, जैसें साथी को यौन संचारित रोग हो, उसका क

सीरम इंस्टीट्यूट बनाएगी रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी।

सीरम इंस्टीट्यूट बनाएगी रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी।

एस. के. राणा June 05 2021 38376

सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एसआइआइ) ने देश में ही कोविड-19 वैक्‍सीन स्पुतनिक वी के उत्‍पादन के लिए प

देसी घी है त्वचा के लिए लाभदायक, जानिए कैसे करें इस्तेमाल?

देसी घी है त्वचा के लिए लाभदायक, जानिए कैसे करें इस्तेमाल?

सौंदर्या राय July 24 2023 120899

आज हम आपको ऐसे नुस्खे के बारे में बताने जा रहे है जो जिसके इस्तेमाल करने से आप अपनी स्किन से जुड़ी क

लखनऊ में नौ से 22 मार्च  तक सघन क्षय रोगी खोज अभियान चलेगा: मुख्य चिकित्सा अधिकारी   

लखनऊ में नौ से 22 मार्च  तक सघन क्षय रोगी खोज अभियान चलेगा: मुख्य चिकित्सा अधिकारी   

हुज़ैफ़ा अबरार March 02 2022 36381

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी की जांच क

यूपी के इन जिलों में डेंगू का प्रकोप

यूपी के इन जिलों में डेंगू का प्रकोप

आरती तिवारी October 05 2022 30076

यूपी के कई जिले डेंगू से प्रभावित हुए है। अधेड़ उम्र के लोग इसकी जद में कम, बच्चे और युवा ज्यादा आ र

7 महीने से बेहोश पड़ी महिला ने दिया बच्ची को जन्म

7 महीने से बेहोश पड़ी महिला ने दिया बच्ची को जन्म

एस. के. राणा November 01 2022 32693

23 वर्षीय महिला जो करीब 7 माह से अस्पताल में बेहोश पड़ी है, उसने पिछले सप्ताह एक बच्ची को जन्म दिया।

कोविड-19: देश में पिछले 15 दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में 445 प्रतिशत की बढ़ोतरी 

कोविड-19: देश में पिछले 15 दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में 445 प्रतिशत की बढ़ोतरी 

एस. के. राणा June 16 2022 28197

जून महीने में कोविड-19 संक्रमण की बात करें तो एक दिन या 24 घंटे में बीते 15 जून को 8,822, 14 जून को

ड्यूटी से गैरहाजिर और मरीजों की अनदेखी करने वाले 26 डॉक्टर बर्खास्त, 9 पर कार्रवाई

ड्यूटी से गैरहाजिर और मरीजों की अनदेखी करने वाले 26 डॉक्टर बर्खास्त, 9 पर कार्रवाई

हुज़ैफ़ा अबरार September 04 2026 1323

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर कार्रवाई- स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित र

Login Panel