देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन के सब-स्ट्रेन को लेकर चिंता जताई

कोरोना वायरस महामारी में तीसरी लहर लाने वाले ओमिक्रॉन वैरिएंट का असर दुनिया भर में धीमा हो रहा है। कई देश संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए कड़े प्रतिबंधों को हटा रहे हैं लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक अधिकारी ने ओमिक्रॉन सब-स्ट्रेन को लेकर एक नई चिंता जताई है।

हे.जा.स.
February 19 2022 Updated: February 19 2022 21:50
0 32188
डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन के सब-स्ट्रेन को लेकर चिंता जताई डब्ल्यूएचओ में कोविड-19 तकनीकी प्रमुख मारिया वान केरखोव

जेनेवा। कोरोना वायरस महामारी में तीसरी लहर लाने वाले ओमिक्रॉन वैरिएंट का असर दुनिया भर में धीमा हो रहा है। कई देश संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए कड़े प्रतिबंधों को हटा रहे हैं। लेकिन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एक अधिकारी ने ओमिक्रॉन सब-स्ट्रेन (Omicron sub-strain) को लेकर एक नई चिंता जताई है।

ओमिक्रॉन के नए रूप चिंता का सबब
डब्ल्यूएचओ (WHO) में कोविड-19 तकनीकी प्रमुख मारिया वान केरखोव (Maria Van Kerkhove) ने गुरुवार को एक ब्रीफिंग में कहा, वायरस विकसित हो रहा है और ओमिक्रॉन में कई सब-स्ट्रेन हैं जिन्हें हम ट्रैक कर रहे हैं। इसके BA.1, BA.1.1, BA.2 और BA.3 नए रूप हैं। यह काफी अविश्वसनीय है कि कैसे ओमिक्रॉन दुनिया भर में चिंता का सबब बनते हुए डेल्टा (Delta) से आगे निकल गया। इसके वीडियो को भी डब्ल्यूएचओ ने ट्विटर पर पोस्ट किया है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा, अधिकांश सीक्वेंस इस सब-वैरिएंट BA.1 के हैं। हम BA.2 के मामलों में वृद्धि देख रहे हैं। वीडियो के साथ किए गए ट्वीट में डब्ल्यूएचओ ने कहा कि पिछले सप्ताह कोविड-19 से लगभग 75,000 लोगों की मौत हुई थी। डब्ल्यूएचओ के अधिकारी ने कहा कि दूसरों वायरस की तुलना में BA.2 अधिक संक्रामक है। 

बीए.2 अधिक घातक
केरखोव ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि BA.2, BA.1 से अधिक घातक है, लेकिन हम निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन हल्का नहीं है लेकिन डेल्टा से कम खतरनाक है। हम अभी भी ओमिक्रॉन के मामलों में बड़ी संख्या में मौतें देख रहे हैं। यह सामान्य सर्दी नहीं है, यह इन्फ्लूएंजा नहीं है। हमें अभी वास्तव में सावधान रहना होगा।  

डब्ल्यूएचओ (WHO) ने कहा कि पिछले सप्ताह कोविड -19 से लगभग 75,000 लोगों की मौत हुई थी। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, BA.2 अब दुनिया भर में दर्ज किए गए पांच नए ओमिक्रॉन मामलों में से एक के लिए जिम्मेदार है। मंगलवार को एक ब्रीफिंग में डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोरोना वायरस (corona virus) के ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) से संक्रमण की एक नई लहर यूरोप (Europe) के पूर्व की ओर बढ़ रही है। अधिकारियों से टीकाकरण और अन्य उपायों में सुधार करने का आग्रह किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

रमज़ान में रोज़ा रखने से शरीर प्राकृतिक रूप से शुद्ध होता है - डॉ रज़ीन महरूफ़

रमज़ान में रोज़ा रखने से शरीर प्राकृतिक रूप से शुद्ध होता है - डॉ रज़ीन महरूफ़

आयशा खातून March 06 2025 69407

डॉ. रज़ीन महरूफ़ कहते हैं कि लगातार और लंबी अवधि का उपवास वज़न घटाने का अच्छा तरीका नहीं है। डॉ. महर

कोवैक्सीन के दो डोज लेने वाले व्यक्ति को तीसरे डोज के तौर पर कोविशील्ड देने से एंटीबॉडीज 6 गुना तक बढ़ जाती हैं

कोवैक्सीन के दो डोज लेने वाले व्यक्ति को तीसरे डोज के तौर पर कोविशील्ड देने से एंटीबॉडीज 6 गुना तक बढ़ जाती हैं

एस. के. राणा March 17 2022 25463

जांच के शुरुआती नतीजों से पता चला है कि अगर कोवैक्सीन के दो डोज लेने वाले व्यक्ति को तीसरे डोज के तौ

बिरला आईवीएफ की लखनऊ में फर्टिलिटी प्रिज़र्वेशन सेवाएं शुरु

बिरला आईवीएफ की लखनऊ में फर्टिलिटी प्रिज़र्वेशन सेवाएं शुरु

हुज़ैफ़ा अबरार January 30 2023 39720

बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ दंपत्तियों के फर्टिलिटी के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कोरोना योद्धाओं के लिए केजरीवाल सरकार का ऐलान, परिजनों को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

कोरोना योद्धाओं के लिए केजरीवाल सरकार का ऐलान, परिजनों को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

एस. के. राणा January 14 2023 26032

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि अपनी मानवता की रक्षा करते हुए और ड्यूटी निभाते हुए हमारे कोरोना योद

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लोहिया में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लोहिया में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2022 36911

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रो ए के ठक्कर निदेशक न्यूरोसाइन्स मेदांता लखनऊ ने वृद्ध लोगो मे होने वाली

डीएम ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण

डीएम ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण

admin May 28 2023 31558

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह नें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर परसिया चंदौर का औचक निरीक्षण

लापरवाही: एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद 14 बच्चों की तबियत बिगड़ी

लापरवाही: एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद 14 बच्चों की तबियत बिगड़ी

विशेष संवाददाता March 23 2023 34382

बच्चों के परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। साथ ही

जम्मू में डेंगू से 2 मरीजों की मौत

जम्मू में डेंगू से 2 मरीजों की मौत

विशेष संवाददाता November 11 2022 35669

जम्मू में डेंगू का कहर जारी है। स्टेट मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को कुल 336 संदि

अनुभवों को सुनें: वास्तविक आवाज़ें, वास्तविक बदलाव लोहिया संस्थान में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम

अनुभवों को सुनें: वास्तविक आवाज़ें, वास्तविक बदलाव लोहिया संस्थान में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम

हुज़ैफ़ा अबरार October 12 2026 441

मानसिक रोगों को लेकर समाज में मौजूद झिझक और भेदभाव को दूर करना आवश्यक है। उन्होंने समय पर पहचान उचित

ओमिक्रान के सब-वैरिएंट XBB ने बढ़ाई लोगों की चिंता

ओमिक्रान के सब-वैरिएंट XBB ने बढ़ाई लोगों की चिंता

विशेष संवाददाता October 31 2022 24570

यह वैरिएंट अपने देश के लिए भी खतरा है। XBB.3 सब-वैरिएंट की वजह से सिंगापुर में कोविड इंफेक्शन में ते

Login Panel