देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

आँखों की सुंदरता से बढ़ जाती है आपकी खूबसूरती, आजमाइये कुछ घरेलू उपाय

कुछ घरेलू टिप्स के बारे में बता रहे हैं जो आपकी आंखों को सुंदर और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इनके इस्तेमाल से आपकी आंखों को किसी साइड इफेक्ट्स का खतरा भी नहीं है।

सौंदर्या राय
March 07 2022 Updated: March 07 2022 21:16
0 48389
आँखों की सुंदरता से बढ़ जाती है आपकी खूबसूरती, आजमाइये कुछ घरेलू उपाय प्रतीकात्मक

अगर खूबसूरत आंखें हों तो किसी भी व्यक्ति की सुंदरता और बढ़ जाती है इसलिए अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिये आंखों का खास ख्याल रखने की ज़रूरत है। यदि आप थकी थकी और सूजी आंखों से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाया जा सकता है।

हम यहां ऐसे ही कुछ घरेलू टिप्स के बारे में बता रहे हैं जो आपकी आंखों को सुंदर और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इनके इस्तेमाल से आपकी आंखों को किसी साइड इफेक्ट्स का खतरा भी नहीं है।

आपको बस इतना करना है कि बेहतर और जल्द परिणाम के लिये इन टिप्स को अपने दैनिक रूटीन में शामिल करना है। तो चलिए जानते हैं, आंखों की सुंदरता को बढ़ाने के उपयोगी टिप्स।

- कुछ मिनटों के लिए बर्फ के पानी के कटोरे में टी बैग्स रखें, इसके बाद उन्हें अपनी आंखों पर रखें और तब तर रहने दें, जब तक टी बैग की ठंडक खत्म ना हो जाए। इससे आपकी आंखें रिफ्रेश होंगी।

- सोने से पहले, अपनी आंखों के चारों ओर बादाम के तेल से धीरे-धीरे मालिश करें। सुबह आपको त्वचा नरम मिलेगी और आंखों में राहत महसूस होगी।

- हर समय अपने साथ गुलाब जल का एक स्प्रे रखें और जब कभी भी आंखों में थकान महसूस हो, तो गुलाब जल को अपने चेहरे और आंखों पर स्प्रे करें। ऐसा करने से आपको काफी राहत महसूस होगी।

- कॉटन पैड को भी गुलाब जल में भिगो कर आंखों पर रखने से आंखों को राहत और ताज़गी मिलती है।

- आंवला में विटामिन सी मौजूद होता है, जो आंखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसे अपने आहार में शामिल करें या इसे पानी में भिगो दें और अपनी आंखों को साफ करने के लिए उस पानी का उपयोग करें।

- अपनी आंखों के चारों ओर उन कलर शेड्स को ही लगाएं, जो आपकी आंखों के रंग से मेल खाता हो। उदाहरण के लिए भूरे रंग की आंखों के लिए, बैंगनी और फिरोज़ी रंग बेहतर होते हैं।

- आंखों के अंदरुनी कोने या निचले भाग में ब्राइट कलर का उपयोग करें। यह आंखों को शाइनी लुक देने में मदद करता है।

- मेकअप इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने आंखों के चारों ओर कंसीलर का इस्तेमाल करें। डार्क सर्कल के पिंक कलर में कंसीलर का इस्तेमाल करें ताकि आपकी आंखें यंग और खूबसूरत दिखें।

- मस्कारा के ज़रिए अपनी पलकों को थोड़ा कर्ल करें, इससे आंखों की सुंदरता बढ़ती है।

- अपने चेहरे के मुताबिक आइब्रो को अच्छी तरह सेट करवाएं, इससे पूरे चेहरे की खूबसूरती बढ़ती है।

अपनी आंखों की सुंदरता कायम रखने के लिये और इन्हें आराम देने के लिये नीचे दिए गए कुछ आसान टिप्स को प्रतिदिन फॉलो करें।

1. पर्याप्त नींद लें ताकि आपकी आंखें थकी हुई ना दिखें।

2. विटामिन C और A से समृद्ध खाद्य पदार्थ को अपने खाने में शामिल करें, जैसे गाजर,बादाम, पपीता, नींबू, संतरा आदि। ये आपकी आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

3. रोज़ाना खूब पानी पिएं, ये शरीर के साथ आपकी आंखों के लिये भी अच्छा होता है।

4. यदि आप कंप्यूटर स्क्रीन के सामने लंबे समय तक बिताते हैं, तो डॉक्टर की सलाह से कोई आईड्रॉप रखें और आंखों में ड्राइनेस या आंखे लाल होने पर इसका इस्तेमाल करें।

5. कभी भी अपनी आंखों को मत रगड़ें, आपकी आंखें और उनके चारों ओर की त्वचा बहुत कोमल होती है इसलिए सावधानी ज़रूरी है।

6. मेकअप लगे आंखों के साथ कभी ना सोएं, इससे बहुत सारे संक्रमण का खतरा रहता है।

हमने यहां आंखों को स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए कुछ टिप्स और घरेलू उपायों के बारे में बताया है, अगर आप नियमित रूप से इनको फॉलो करेंगी तो आपकी आँखें लोगों में चर्चा का विषय बन जाएंगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, कोरोना की जगह लगा दिया एंटी रैबीज का इंजेक्शन

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, कोरोना की जगह लगा दिया एंटी रैबीज का इंजेक्शन

रंजीव ठाकुर May 04 2022 29950

यूपी में स्वास्थ्य विभाग से फिर ऐसी खबर आई है जिसने विभाग की छवि एक बार फिर धूमिल कर दी है। लखीमपुर

हरी मिर्च खाने के ये है फायदे

हरी मिर्च खाने के ये है फायदे

लेख विभाग November 02 2022 25850

हरी मिर्च में कई सारे पोषक तत्व होते है जो हेल्थ और ब्यूटी का ख्याल रखती है। हरी मिर्च में विटामिन ए

खूबसूरती पाने के लिए, रोजाना सुबह 30 मिनट करिये मॉर्निंग वॉक

खूबसूरती पाने के लिए, रोजाना सुबह 30 मिनट करिये मॉर्निंग वॉक

सौंदर्या राय February 23 2022 45936

क्या आप जानती हैं कि इससे ना सिर्फ आपकी बॉडी फिट रहती है, बल्कि इससे आपकी खूबसूरती भी बढ़ती है, तो आप

एम्स नागपुर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

एम्स नागपुर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

विशेष संवाददाता December 12 2022 36665

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का उद्घाटन

बाल विकास एवं पुष्टाहार की मुख्य सेविका पद के हजारों पद निकले देखिए विस्तृत जानकारी  

बाल विकास एवं पुष्टाहार की मुख्य सेविका पद के हजारों पद निकले देखिए विस्तृत जानकारी  

रंजीव ठाकुर July 05 2022 37032

महज 25 रुपए के आवेदन शुल्क को जमा कर आप बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में नौकरी पा सकते हैं। मुख्य स

स्वस्थ शरीर है सबसे बड़ा खजाना !

स्वस्थ शरीर है सबसे बड़ा खजाना !

लेख विभाग January 08 2021 23503

खुद भी स्वस्थ रहे तथा परिवार को भी स्वस्थ रखते हुए अन्य लोगों को भी अच्छे स्वास्थय के लिए जागरूक करे

कोरोना के नए संक्रमण में कोविड का कोई नया वैरिएंट नहीं मिला

कोरोना के नए संक्रमण में कोविड का कोई नया वैरिएंट नहीं मिला

हुज़ैफ़ा अबरार June 13 2022 24085

बीते 24 घंटे में कोविड के 236 नए केस सामने आए हैं और 152 लोग ठीक हुए हैं। सक्रिय केस की संख्या 1087

पीठ और गर्दन का दर्द एक आम समस्या है, इसको गंभीरता से लेना चाहिए: डॉ अनुराग सक्सेना

पीठ और गर्दन का दर्द एक आम समस्या है, इसको गंभीरता से लेना चाहिए: डॉ अनुराग सक्सेना

लेख विभाग March 22 2022 42172

पीठ के दर्द को दूर रखने के लिए अच्छे स्वास्थ्य, उचित वजन, सही मुद्रा और पर्याप्त व्यायाम की आवश्यकता

बरसात में नारियल तेल से मसाज करने से दूर होंगी ये ब्यूटी प्रोब्लम्स

बरसात में नारियल तेल से मसाज करने से दूर होंगी ये ब्यूटी प्रोब्लम्स

श्वेता सिंह September 02 2022 25484

कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और इंटरनेशनल ब्यूटी ब्लॉगर्स भी नारियल तेल को स्किन केयर रूटीन में ना केवल शा

देश में स्वास्थ्य और विज्ञान में परिवर्तन लाने में

देश में स्वास्थ्य और विज्ञान में परिवर्तन लाने में ''अग्रणी महिलाएं" विषय पर एक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे डॉ. जितेंद्र सिंह

एस. के. राणा December 06 2022 26958

यह सम्मेलन पिछले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व चुनौतियों पर काबू पाने में भारतीय महिलाओं की उपलब्धियों का

Login Panel