देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दिल्ली के निजी अस्पताल पर अदालत ने लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना

अस्पताल प्रशासन का कहना था कि उनकी तरफ से कोई लापरवाही नहीं हुई। पीड़ित दिल की बीमारी का मरीज था और अचानक दिक्कत बढ़ने पर उसकी मौत हुई थी।

हे.जा.स.
March 07 2022 Updated: March 07 2022 20:19
0 46600
दिल्ली के निजी अस्पताल पर अदालत ने लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। लापरवाही से एक मरीज की मौत के 25 साल पुराने मामले में दिल्ली की एक अदालत ने एक निजी अस्पताल पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने निजी अस्पताल की उन तमाम दलीलों को खारिज कर दिया, जिसमें अस्पताल प्रशासन का कहना था कि उनकी तरफ से कोई लापरवाही नहीं हुई। पीड़ित दिल की बीमारी का मरीज था और अचानक दिक्कत बढ़ने पर उसकी मौत हुई थी।

रोहिणी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश किरण गुप्ता की अदालत ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि चिकित्सा पेशा सम्पूर्ण रूप से एक नोबल पेशा है, क्योंकि यह जिंदगी बचाने में सहायता करता है। आमतौर पर एक मरीज ऐसे प्रतिष्ठित डॉक्टर या अस्पताल का रुख करता है, जहां उसे भरोसा हो कि वहां उसे डॉक्टर और जीवन संरक्षण संबंधी यंत्र दोनों मिलेंगे, लेकिन अगर डॉक्टर से सही इलाज नहीं मिलता है, तो इसकी एक वजह अस्पताल भी होता है क्योंकि डॉक्टर की योग्यता को परखना और उसका सही उपयोग करना अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है।

वर्ष 1997 का मामला
पेशे से खुद डॉक्टर सुभाष गोयल को 5 फरवरी 1997 को छाती में दर्द की शिकायत पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 6 फरवरी 1997 की सुबह सुभाष गोयल की मौत हो गई थी। परिवार का आरोप था कि डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की वजह से उनकी मौत हुई। इस मामले में निचली अदालत ने अस्पताल प्रशासन को लापरवाही से मौत का दोषी करार दिया था।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सीएम आरोग्य स्वास्थ्य मेला में लाभान्वित हुए मरीज

सीएम आरोग्य स्वास्थ्य मेला में लाभान्वित हुए मरीज

आरती तिवारी September 26 2022 24716

यूपी के कई जिलों के सभी ग्रामीण व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य

हाथ साबुन से धुलें, सैनिटाइज़र को विकल्प के रूप में इस्तेमाल करें- के. के. सचान, चीफ फार्मासिस्ट

हुज़ैफ़ा अबरार February 17 2021 32277

आदिकाल से यह मानना  है कि स्वच्छ रहने से स्वच्छ जीवन रहता है।जीवाणु गंदगी से पनपते हैं। स्वच्छ नहीं

जिला स्तरीय अधिकारी अस्पतालों का निरीक्षण करके व्यवस्था सुधारें: ब्रजेश पाठक

जिला स्तरीय अधिकारी अस्पतालों का निरीक्षण करके व्यवस्था सुधारें: ब्रजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 26 2022 33566

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को गोण्डा में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य का जायजा ले

राजधानी दिल्ली में लंपी वायरस ने दी दस्तक

राजधानी दिल्ली में लंपी वायरस ने दी दस्तक

विशेष संवाददाता September 10 2022 28442

देश के कई राज्यों के बाद राजधानी दिल्ली में गायों और पशुओं में लंपी वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे ह

डेंगू की जांच निजी लैब में 1200 से 1400 रुपये में होगी

डेंगू की जांच निजी लैब में 1200 से 1400 रुपये में होगी

आरती तिवारी September 02 2023 34881

डेंगू की जांच का शुल्क 1200-1400 रुपये जबकि चिकनगुनिया का 1200 से 1700 और स्क्रब टाइफस का 1200-1400

कोरोनारोधी टीके की चौथी खुराक लेकर आई अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना

कोरोनारोधी टीके की चौथी खुराक लेकर आई अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना

हे.जा.स. March 19 2022 33964

मॉडर्ना ने कहा कि सभी वयस्कों के लिए मंजूरी की खातिर रोग नियंत्रण व रोकथाम केंद्र और चिकित्सा प्रदात

कानपुर देहात में 26 मवेशी मिले लंपी वायरस से पीड़ित

कानपुर देहात में 26 मवेशी मिले लंपी वायरस से पीड़ित

श्वेता सिंह October 15 2022 28443

कानपुर देहात के ब्लॉक क्षेत्र में कस्बा समेत आठ गांवों में 26 मवेशी लंपी वायरस से पीड़ित मिले हैं। प

पोस्ट कोविड सिंड्रोम के रोगियों के लिए रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने लांच किया पोस्ट कोविड क्लिनिक।

पोस्ट कोविड सिंड्रोम के रोगियों के लिए रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने लांच किया पोस्ट कोविड क्लिनिक।

हुज़ैफ़ा अबरार January 05 2021 0

पोस्ट आईसीयू सिंड्रोम के लक्षण उन लोगों में भी देखे जा रहे हैं जिनमे बीमारी माइल्ड थी या थी ही नहीं

मेरठ में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले।

मेरठ में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले।

हे.जा.स. October 26 2021 26226

रविवार को मेरठ में डेंगू के 34 नए मरीज मिले। डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 1081 हो गई है। 275 सक्रिय

डायबिटीज के पेशेंट भी खा सकते है दिवाली पर ये मिठाई

डायबिटीज के पेशेंट भी खा सकते है दिवाली पर ये मिठाई

लेख विभाग October 22 2022 30366

दिवाली पर सबसे ज्यादा टेंशन डायबिटीज वालों की होती है। फेस्टिवल की डिशेज़ देखकर मुंह में पानी आना तो

Login Panel