देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

निजी अस्पताल में ऑक्सीजन और तय शुल्क से अधिक मांग पर प्रशासन से शिकायत करें ।

जिला स्तर पर एडीएम प्रशासन अमर पाल सिंह, डीसीपी प्रोटोकॉल और सीएमओ इन टीमों की निगरानी करेंगे और निर्देश देंगे।

निजी अस्पताल में ऑक्सीजन और तय शुल्क से अधिक मांग पर प्रशासन से शिकायत करें । प्रतीकात्मक

लखनऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में शुक्रवार को डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा कि यदि निजी अस्पताल कोविड इलाज के लिए तय शुल्क से अधिक वसूल रहे हैं या मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने को बोल रहे हैं तो मरीज या उनके तीमारदार इसकी शिकायत कर सकते हैं।  इसके लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें डीएम ने गठित कर दीं। जिले को 24 सेक्टरों में बांटते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को तैनात किया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो 

जिला स्तर पर एडीएम प्रशासन अमर पाल सिंह, डीसीपी प्रोटोकॉल और सीएमओ इन टीमों की निगरानी करेंगे और निर्देश देंगे। ये टीमें शिकायत मिलते ही सक्रिय हो जाएंगी और अपने क्षेत्र के संबंधित अस्पताल की जांच करेंगी। प्रत्येक टीम में चिकित्सा अधिकारी भी शामिल होंगे। टीम का काम अपने सेक्टर में स्थित कोविड अस्पताल में मरीज की भर्ती कराना भी होगा। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक कोविड अस्पताल को सुबह आठ और शाम चार बजे अपने संस्थान के आईसीयू, एचडीयू, आइसोलेशन बेडों की अलग अलग श्रेणी के आधार पर खाली बेडों की जानकारी देनी होगी। यह जानकारी पोर्टल पर जनसामान्य को दिखेगी। नई गठित संयुक्त टीमें इस बात का ध्यान रखेंगी कि बेड की सूचना देने में कोई अस्पताल लापरवाही न बरते। साथ ही अस्पताल को स्पष्ट बताना होगा कि उसके पास किस श्रेणी के कितने बेड खाली हैं।

जरूरत पर शव वाहन के साथ भेजे जाएंगे दो कर्मचारी

कई परिवार ऐसे हैं जहां कोविड से हुई मौत के बाद घर के सदस्य शव उठाने के लिए कम पड़ जा रहे हैं। ऐसे में सूचना देने पर नगर निगम की ओर से भेजे जाने वाले निशुल्क शव वाहन के साथ दो अतिरिक्त कर्मचारी भी जाएंगे। इस संबंध में भी डीएम ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

यूपी को जल्द मिलेगी 20 नए अस्पतालों की सौगात

यूपी को जल्द मिलेगी 20 नए अस्पतालों की सौगात

आरती तिवारी June 26 2023 29148

योगी सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए प्रयासरत है, और मिशन मोड पर कार्य भी

कोर्वेवैक्स टीके से प्रदेश के 12 से 14 साल के 85 लाख बच्चे कोरोना संक्रमण से सुरक्षित होंगे: डॉ मनोज

कोर्वेवैक्स टीके से प्रदेश के 12 से 14 साल के 85 लाख बच्चे कोरोना संक्रमण से सुरक्षित होंगे: डॉ मनोज

हुज़ैफ़ा अबरार March 16 2022 26841

प्रदेश के 12 से 14 साल के करीब 85 लाख बच्चों का टीकाकरण कर कोरोना से सुरक्षित बनाया जा सकेगा। इसके स

देश में बिक रहीं कैंसर-लिवर की नकली दवाएं

देश में बिक रहीं कैंसर-लिवर की नकली दवाएं

हे.जा.स. September 09 2023 167317

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में कैंसर और लिवर की नकली दवाएं बिकने का अलर्ट जारी किया है। डब्ल्यूए

आर्मपिट के बालों को बिना परेशानी के हटाने के उपाय जानिये

आर्मपिट के बालों को बिना परेशानी के हटाने के उपाय जानिये

सौंदर्या राय March 04 2022 33726

वैक्सिंग करवाने के लिए आप हर हफ्ते तो पार्लर जा नहीं सकतीं। ऐसे में हम आपको कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स ब

 नशे से मुक्ति दिलाएंगे देवघर एम्स के डॉक्टर

नशे से मुक्ति दिलाएंगे देवघर एम्स के डॉक्टर

विशेष संवाददाता July 06 2023 45225

देवघर एम्स के डॉक्टरों ने ठाना है कि मरीजों को नशे से छुटकारा दिलाएंगे। भारत सरकार के सामाजिक न्याय

केजीएमयू लखनऊ में क्रिटिकल केयर नर्सिंग का पाठ्यक्रम शुरू

केजीएमयू लखनऊ में क्रिटिकल केयर नर्सिंग का पाठ्यक्रम शुरू

रंजीव ठाकुर August 05 2022 32787

इस पाठ्यक्रम में गंभीर मरीजों की देखभाल की बारीकियां सिखाई जाएंगी। बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) से

महिलाओं से सम्बंधित बीमारियों का होमयोपैथिक इलाज है कारगर।

महिलाओं से सम्बंधित बीमारियों का होमयोपैथिक इलाज है कारगर।

लेख विभाग February 03 2021 49022

लगभग एक तिहाई भारत थायराइड विकार से पीड़ित है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायरॉयड विकार विकसित

औषधीय पौधों से होगा बड़ी बीमारियों का इलाज, इस यूनिवर्सिटी ने किया दावा

औषधीय पौधों से होगा बड़ी बीमारियों का इलाज, इस यूनिवर्सिटी ने किया दावा

विशेष संवाददाता September 02 2022 31464

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय रिसर्च एंड बायोलॉजिकल साइंस डिपार्टमेंट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

महिलाओं और किशोरियों को कुपोषण से मुक्त करेंगी कमिश्नर बरेली

महिलाओं और किशोरियों को कुपोषण से मुक्त करेंगी कमिश्नर बरेली

अबुज़र शेख़ October 05 2022 40697

सोमवार शाम को बरेली कमिश्नर ने डीएम सहित कई विभाग के अधिकारीयों के साथ बैठक की बैठक में उन्होंने विक

चंदौली में डेंगू को लेकर प्रशासन अलर्ट

चंदौली में डेंगू को लेकर प्रशासन अलर्ट

आरती तिवारी November 28 2022 24226

जिला मलेरिया अधिकारी पीके शुक्ला ने कहा कि डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। इ

Login Panel