देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

आपकी खूबसूरती को बनाकर रखेगा अंडा, इस तरह करें इस्तेमाल

अंडे में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं तभी इसे खाने से शरीर को तमाम तरह के फायदे मिलते हैं। इसे खाने के साथ ही लगाया भी जा सकता है। अभी तक आपने अंडे को बालों पर तो कई बार लगाया होगा पर क्या आप जानते हैं कि इसे चेहरे पर भी अप्लाई किया जा सकता है।

आरती तिवारी
October 22 2022 Updated: October 22 2022 22:08
0 33078
आपकी खूबसूरती को बनाकर रखेगा अंडा, इस तरह करें इस्तेमाल सांकेतिक चित्र

अंडे को कुछ लोग सुपरफूड और वंडर फूड कहते हैं क्योंकि अंडों में प्रोटीन, विटामिन ए, फोलेट, विटामिन बी5, विटामिन बी12, फॉस्फोरस, कोलीन और सेलेनियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंडा सिर्फ सेहत के लिए ही फायदेमंद नहीं होता, बल्कि बालों और त्वचा के लिहाज से भी काफी हेल्दी है। अंडे में ऐसे कई मिनरल्स पाए जाते हैं जो स्किन की तमाम परेशानियों को दूर करते हैं और 40 की उम्र के बाद भी खूबसूरती को बरकरार रखते हैं। जानिए इसके फायदे के बारे में-

 

ड्राय स्किन के लिए लगाएं पैक - Apply pack for dry skin

अगर आपकी स्किन भी ड्राय रहती है और कुछ भी करने के बाद यानी मॉइश्चराइजर लगाने के बाद भी ड्रायनेस नहीं जाती तो ये तरीका अपनाएं। इसके लए एक अंडे की सफेदी लें और उसमें एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं। इसे मिक्स कर लें और चेहरे पर अप्लाई करें। अब 15 से 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ये ड्राइ स्किन को मॉइश्चराइज करता है।

 

रिंकल्स करता है कम - Wrinkles less

अंडे का सफेद हिस्सा लेकर इसमें आधा चम्मच शहद मिलाकर रोजाना चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन को पोषण मिलेगा, साथ ही सप्ताहभर के अंदर आपको चेहरे पर फर्क नजर आने लगेगा। करीब 15 दिन लगातार लगाने के बाद आप इसे हर दो से तीन दिन में लगाएं। झुर्रियां दूर होने के साथ चेहरा ग्लो करने लगेगा।

 

मुंहासे की समस्या होगी दूर - Acne problem will go away

एक चम्मच संतरे के रस में अंडे का सफेद हिस्सा डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। जब झाग आ जाए तब इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं और उंगलियों को चेहरे पर घुमाते हुए हल्के हाथों से मसाज करें। सूखने के बाद इसे स्क्रब करते हुए हटाएं। ऐसा कुछ दिन करने से मुंहासों की समस्या में राहत मिलेगी।

 

ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम को करेगा खत्म - Will eliminate the problem of blackheads

ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम हम सभी को होती है। इससे चेहरे पर गंदगी दिखने लगती है। इसके लिए अंडे की सफेदी बहुत कारगर सिद्ध होती है। इस पैक को बनाने के लिए एक अंडे की सफेदी लें, इसमें थोड़ा सा कॉर्न स्ट्रार्च पाउडर डालें और एक छोटा चम्मच शुगर ऐड करें। अब तीनों को मिला लें और ब्लैकहेड्स पर अप्लाई करें। इसे कुछ देर लगा रहने दें और फिर धो लें। इससे ब्लैकहेड्स की समस्या खत्म होती है।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जीवन में पांच करोड़ की आक्सीजन पेड़ों से लेते हैं तो इनके शुक्रगुजार बनें : डॉ. सूर्यकान्त

जीवन में पांच करोड़ की आक्सीजन पेड़ों से लेते हैं तो इनके शुक्रगुजार बनें : डॉ. सूर्यकान्त

रंजीव ठाकुर June 07 2022 36683

विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार की शाम किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग न

एक्शन में डीएम डॉ. चंद्रशेखर, अस्पतालों का किया जा रहा निरीक्षण

एक्शन में डीएम डॉ. चंद्रशेखर, अस्पतालों का किया जा रहा निरीक्षण

हे.जा.स. May 29 2023 44343

डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर के निर्देश पर सोमवार को पटना जिला अंतर्गत अनेक अल्ट्रासाउंड सेंटर क्लीनिक का

स्वदेशी नेजल वैक्सीन के 3 और बैच को हरी झंडी

स्वदेशी नेजल वैक्सीन के 3 और बैच को हरी झंडी

एस. के. राणा February 11 2023 29055

खास बात यह है कि इस वैक्सीन से कोविड-19 के खिलाफ म्यूकोसेल इम्युनिटी मिलती है। इससे अंदरुनी हिस्सों

ललित मोदी दूसरी बार कोरोना संक्रमित, लंदन में ऑक्सीजन सपोर्ट पर

ललित मोदी दूसरी बार कोरोना संक्रमित, लंदन में ऑक्सीजन सपोर्ट पर

विशेष संवाददाता January 17 2023 28865

ललित मोदी को तीन दिन पहले ही मेक्सिको सिटी से एयरलिफ्ट कर लंदन के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अ

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में लंपी डिजीज के सैम्पल निकले पॉजिटिव

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में लंपी डिजीज के सैम्पल निकले पॉजिटिव

श्वेता सिंह August 27 2022 30850

सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से 20-20 सैंपल और मेरठ से पांच सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई के लैब में भेज गए थ

योग का संदेश जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य हैदराबाद में योग उत्सव कार्यक्रम आयोजित 

योग का संदेश जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य हैदराबाद में योग उत्सव कार्यक्रम आयोजित 

विशेष संवाददाता May 28 2022 27313

आयुष मंत्री ने इस अवसर पर गार्जियन रिंग की घोषणा की, जिसके तहत 21 जून को दुनिया भर में हो रहे योग सम

ऑनलाइन वेबसाइट का जिला अस्पताल में शुभारंभ

ऑनलाइन वेबसाइट का जिला अस्पताल में शुभारंभ

जीतेंद्र कुमार October 18 2022 42438

सीकर जिले के नीमकाथाना में जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए राहत।अस्पताल की ओर से ऑनलाइन वेबस

ब्राजील में भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल रद्द। 

ब्राजील में भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल रद्द। 

हे.जा.स. July 25 2021 32554

ब्राजीलियाई स्वास्थ्य नियामक एन्विजा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘एन्विजा में नैदानिक शोध के समन्वय के साथ

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पताल सील

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पताल सील

आरती तिवारी August 07 2023 38259

अल्ट्रासाउंड संचालक पर गाज गिरी है। जिसके बाद संचालक के पिता की बौखलाहट सामने आयी है। बता दे कि पूरा

सर्दियों में बढ़ जाती है टॉन्सिलाइटिस की समस्या, रहें सतर्क।

सर्दियों में बढ़ जाती है टॉन्सिलाइटिस की समस्या, रहें सतर्क।

लेख विभाग November 16 2021 55555

सर्दी के मौसम में गले में इन्फेक्शन का खतरा अधिक रहता है। लेकिन इसके संक्रमण को फ़ैलने से रोकने के उप

Login Panel