











































डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में दस दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences) के एकेडमिक ब्लॉक भवन के दसवें तल के हॉल में प्रातः काल 6:30 बजे से दस दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुभारंभ हुआ। यह योग शिविर आगामी 9 दिवस तक प्रतिदिन प्रातः काल 6:30 बजे से 7:30 बजे के बीच चलेगा तथा समापन 21 जून 2022 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर होगा।
संस्थान की निदेशक प्रो. डॉ. सोनिया नित्यानंद ने छात्रों की जीवन शैली में योग के महत्व तथा उससे होने वाले मानसिक शारीरिक स्वास्थ्य व आत्मिक सुख के विषय में बताया तथा उसे पूर्ण निष्ठा से अपने जीवन में ढालने के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम के आयोजक, अध्यक्ष एवं संस्थान के छात्र कल्याण अध्यक्ष, प्रो. डॉ. ए पी जैन ने बताया की नेशनल मेडिकल कमिशन National Medical Commission) द्वारा इस वर्ष 2022 के सत्र से दस दिवसीय योग प्रशिक्षण अब एमबीबीएस स्थापना पाठ्यक्रम में सम्मिलित कर छात्रों के लिए प्रतिवर्ष अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही में यह कार्यक्रम राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा प्रेरित तथा दिशा निर्देशित भी है। इसके अलावा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूनिवर्सिटी ग्रांटस् कमिशन (UGC) की ओर से भी इस कार्यक्रम को महत्वपूर्ण स्थान प्रदान करते हुए इससे संबंधित वीडियो प्रमाणों को साझा करने के निर्देश हैं।
योग शिविर (yoga camp) में प्रदेश के कई स्थानों से अतिथि योगाचार्यों के रूप में कई योग विशेषज्ञ नित्य प्रतिदिन कार्यक्रम में योग विशेषज्ञों के रूप में योग प्रशिक्षण देने पधार रहे हैं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व दिल्ली की योग-विशेषज्ञ कनिका सत्यानंद रहीं। उनके व संस्थान की निदेशक प्रो. डॉ. सोनिया नित्यानंद तथा बाहर से आए हुए अतिविशिष्ट अतिथि योगाचार्यों श्वेता शर्मा (लखनऊ), सुश्री मोनिका पांडे (लखनऊ), शेलेश कुमार गौड़ (गोरखपुर) एवं संस्थान के योग विशेषज्ञ ओम नारायण अवस्थी व अध्यक्ष छात्र कल्याण और कार्यक्रम के आयोजक अध्यक्ष प्रो. डॉ. ए पी जैन द्वारा योग शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व योग वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम के आयोजन सचिव संस्थान के नाक कान गला विभाग के सह आचार्य डॉ० मोहित सिन्हा रहे।
कार्यक्रम का संचालन संस्थान के योग विशेषज्ञ ओम नारायण अवस्थी द्वारा किया गया और मंचासीन अतिविशिष्ट अतिथि योगाचार्यों द्वारा योगासनों का अभूतपूर्व प्रदर्शन कर हॉल में उपस्थित प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 200 प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता रही, जिसमें प्रमुख रूप से एमबीबीएस छात्र रहे और इनके अतिरिक्त संस्थान के शीर्षस्थ प्रशासन, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक वर्ग, संकाय सदस्यों, रेजिडेंट डॉक्टर्स की सक्रिय प्रतिभागिता रही। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 400 लोगों की क्षमता वाला कार्यक्रम स्थल खचाखच भर गया। संस्थान के अन्य कार्मिकों ने बड़ी तादाद में ऑनलाइन लिंक के माध्यम से प्रतिभागिता करी।
लगभग 45 मिनट के योग प्रशिक्षण के उपरांत कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि व गणमान्य अतिविशिष्ट अतिथि योगाचार्यों को स्मृति चिन्हों से सम्मानित कर किया गया।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9765
एस. के. राणा January 20 2026 0 5950
एस. के. राणा February 01 2026 0 5936
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35631
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
बूंदी में तैनात राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी मानवीय पहल सामने आई है, जो कि चर्चा विषय बन चुकी है।
अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर छापेमारी जारी है। वहीं इस छापेमारी में कई खामियां निकल कर सामने आयी
निदेशक पैरामेडिकल ने सभी सीएमओ को निर्देश दिया कि तत्काल प्रभाव से तबादला आदेश निरस्त किया जाए। इस प
डॉ अनुरूद्ध वर्मा, वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक ने बताया कि कुछ विशेष परिस्थितियों में ही कोरोना मरीज
भागती दौड़ती जिंदगी में कई बार अभिभावक जान नहीं पाते हैं और बच्चे मानसिक समस्याओं में घिर जाते है। बा
वन विभाग के रेंजर अहमद कमाल सिददीकी का कहना है कि चमगादड़ शेडयूल प्राणी है। इसलिए इस पर नजर रखी जा रह
रोड साइड से खरीदे गए चश्मे सस्ते जरूर होते हैं लेकिन इनका प्लास्टिक हमारी आँखों को बहुत नुकसान पहुंच
सोहनलाल लाल बालिका इंटर कॉलेज में टीबी यूनिट डीटीसी द्वारा “क्षय रोग निवारण में युवाओं की भूमिका” वि
नवजात शिशु जन्म दर की ये संख्या बताती है कि हर 10 में से एक शिशु, यानि लगभग 10 प्रतिशत शिशुओं का जन्
242 लोगों का किया गया परीक्षण, 19 मरीजों को आपरेशन के लिए चिन्हित कर निशुल्क इलाज के लिए भेजे गए अस्

COMMENTS