देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोरोना के नए संक्रमण में कोविड का कोई नया वैरिएंट नहीं मिला

बीते 24 घंटे में कोविड के 236 नए केस सामने आए हैं और 152 लोग ठीक हुए हैं। सक्रिय केस की संख्या 1087 है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 96 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट (covid tests) किए गए।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 13 2022 Updated: June 13 2022 02:21
0 24085
कोरोना के नए संक्रमण में कोविड का कोई नया वैरिएंट नहीं मिला प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एक सुकून भरी खबर है। नए संक्रमित मरीज़ों की जीनोम सीक्वेंसिंग (genome sequencing) की नई रिपोर्ट आ गयी है। कोविड का कोई नया वैरिएंट नहीं मिला है। संक्रमित मरीज़ों में ओमिक्रॉन (Omicron) वैरिएंट पाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह जानकारी शनिवार को टीम 9 की बैठक में कोविड की स्थिति की समीक्षा के दौरान दी। 


उन्होंने निर्देश दिया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज (booster dose) दिए जाने में तेजी लाई जाए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोविड के 236 नए केस सामने आए हैं और 152 लोग ठीक हुए हैं। सक्रिय केस की संख्या 1087 है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 96 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट (covid tests) किए गए। अब तक राज्य में 11 करोड़ 54 लाख 92 हजार 701 कोविड टेस्ट किए गए हैं। राज्य में अब तक 33 करोड़ 21 लाख 90 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) की डोज लगाई जा चुकी हैं। 


18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 13 करोड़ 87 लाख 17 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज दिया जा चुका है। इस प्रकार 94.09 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। इसी तरह 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 98.46 प्रतिशत किशोर कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज और 81.21 प्रतिशत किशोर टीके की दूसरी खुराक प्राप्त कर चुके हैं। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 91.44 प्रतिशत बच्चों ने टीके की पहली खुराक तथा 46.79 प्रतिशत बच्चों ने टीके की दूसरी खुराक प्राप्त कर ली है। 32 लाख 82 हजार लोगों को प्रीकॉशन डोज दी जा चुकी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई से संचारी रोगों (communicable diseases) पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रदेशव्यापी अभियान शुरू हो रहा है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, फॉगिंग, सैनिटाइजेशन के संबंध में जागरूकता बढ़ाई जाए। इसमें जनप्रतिनिधि का भी सहयोग लिया जाए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बदायूं में एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी

बदायूं में एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी

आरती तिवारी June 27 2023 29818

बदायूं जिले में संचालित 102 एम्बुलेंस एक नन्हे से बच्चे ने जन्म लेकर एक परिवार मे खुशी का माहौल बना

जीनोम इंजीनियरिंग और सुपरह्यूमन  बनाने की सम्भावनाएँ

जीनोम इंजीनियरिंग और सुपरह्यूमन बनाने की सम्भावनाएँ

श्वेता सिंह August 22 2022 27595

वर्तमान परिदृश्य में तो आनुवांशिकी को लेकर सुपरमैन जैसे चरित्र भी गढ़ दिए गए हैं लेकिन अब आप सोंच रह

इन्फ्लूएंजा और कोविड को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश

इन्फ्लूएंजा और कोविड को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश

विशेष संवाददाता March 27 2023 36536

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए यूपी में सभी संसाधन उपलब्ध हैं। देश में बढ़ते केस को देखते

बच्चे में पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने पर कोरोना संक्रमण की संभावना। 

बच्चे में पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने पर कोरोना संक्रमण की संभावना। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2021 36425

गाइडलाइन के मुताबिक अगर बच्चे को तीन दिन से ज्यादा बुखार आ रहा है या परिवार में किसी को कोरोना हुआ ह

फिर बढ़े ओमिक्रोन संक्रमण के मामले, कोरोना के सक्रिय मामले घटे।

फिर बढ़े ओमिक्रोन संक्रमण के मामले, कोरोना के सक्रिय मामले घटे।

एस. के. राणा December 28 2021 33419

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 6,358 नए मामले सामने आए हैं, 293 लोगों की जान गई है जबकि 6,450 लोग इ

होम्योपैथी के अविष्कारक डॉ हैनीमैन की जयंती पर राजधानी में कई कार्यक्रमों का आयोजन

होम्योपैथी के अविष्कारक डॉ हैनीमैन की जयंती पर राजधानी में कई कार्यक्रमों का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार April 11 2022 227885

वेबिनर होम्योपैथी कि स्त्री रोगों में भूमिका विषय पर था। कार्यक्रम कि अध्यक्षता डॉ0 रचना श्रीवास्तव

ब्रिटेन की महिला धावक ने खेल के प्रदर्शन पर मासिक धर्म के असर को लेकर की शोध की मांग

ब्रिटेन की महिला धावक ने खेल के प्रदर्शन पर मासिक धर्म के असर को लेकर की शोध की मांग

श्वेता सिंह August 20 2022 31489

अच्छा प्रदर्शन देने वाली लड़कियों का प्रदर्शन अचानक से नीचे गिर जाता है। परदे के पीछे वो बहुत संघर्ष

देश में खोले जाएंगे 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज

देश में खोले जाएंगे 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज

एस. के. राणा April 26 2023 27112

केंद्रीय कैबिनेट ने मौजूदा मेडिकल कॉलेजों के साथ सह-स्थान में 1570 करोड़ रुपये की लागत से 157 नए नर्

सात दिन में बने ढाई लाख गोल्डन कार्ड, पांच लाख तक का होगा मुफ्त इलाज।

सात दिन में बने ढाई लाख गोल्डन कार्ड, पांच लाख तक का होगा मुफ्त इलाज।

हुज़ैफ़ा अबरार August 03 2021 27399

इस योजना के तहत आने वाले व्यक्ति को हर साल पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है। ये इलाज सभी

मेरठ मेडिकल कॉलेज उधार मांग रहा दवाएं, मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन मौन

मेरठ मेडिकल कॉलेज उधार मांग रहा दवाएं, मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन मौन

विशेष संवाददाता July 29 2022 19393

उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन अस्पतालों में दवा की सप्लाई ढंग से नहीं कर पा रहा है जिसका खामि

Login Panel