देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

जानसेन फार्मास्युटिकल वेबसाइट के माध्यम से त्वचा, जोड़ों और पाचन सम्बन्धी रोगियों का सुधरेगी जीवन स्तर 

icare4u कार्यक्रम का संचालन एक वेबसाइट के माध्यम से होगा, जिसमें रोगों के बारे में व्यापक जानकारी, चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ वीडियो, फेसबुक और यूट्यूब पर रोगियों और देखभाल करने वालों के लिए पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। 

विशेष संवाददाता
May 21 2022 Updated: May 21 2022 00:56
0 36409
जानसेन फार्मास्युटिकल वेबसाइट के माध्यम से त्वचा, जोड़ों और पाचन सम्बन्धी रोगियों का सुधरेगी जीवन स्तर  प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। विश्व आईबीडी दिवस (World IBD Day) पर, जॉनसन एंड जॉनसन की फार्मा कंपनी जैनसेन फार्मास्युटिकल ने अत्यधिक सूजन के कारण होने वाले विकारों से प्रभावित लाखों भारतीयों के मानसिक (mental) और शारीरिक (physical) स्वास्थ्य का समर्थन करने के लिए एक व्यापक कार्यक्रम icare4u के शुभारंभ की घोषणा की है।

जैनसेन फार्मास्युटिकल (Janssen Pharmaceutical) का यह कार्यक्रम icare4u ऐसे समय पर शुरू किया जा रहा है, जब भारत में लोग महामारी के कारण त्वचा, जोड़ों और पेट के रोगों से ग्रस्त और त्रस्त हैं। उनके लिए इन समस्याओं से निपटना कठिन हो रहा है।

icare4u कार्यक्रम का संचालन एक वेबसाइट (website) के माध्यम से होगा, जिसमें रोगों के बारे में व्यापक जानकारी, चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ वीडियो, फेसबुक और यूट्यूब पर रोगियों और देखभाल करने वालों के लिए पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। 

जैनसेन इंडिया के चिकित्सा मामलों के प्रमुख, डॉ जितेंद्र दीक्षित ने कहा कि रूमैटॉइड ऑर्थरिटिस (rheumatoid arthritis), सोरायसिस, सोरियाटिक ऑर्थरिटिस, एक्सियल स्पोंडिलोआर्थ्रोपैथी और आँतों के सूजन के कारण प्रभावित लोगों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर "भारी प्रभाव" पड़ा है।

अनुसंधान से पता चलता है कि सूजन संबंधी विकारों से पीड़ित लोगों में अवसाद और चिंता का खतरा बढ़ जाता है। प्रभावित लोगों को बीमारी के कारण बदतर जिंदगी जीना पड़ रहा है।

डॉ दीक्षित ने कहा कि icare4u कार्यक्रम के माध्यम से पीड़ित लोगों के जीवन में सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए कंपनी पीड़ित लोगों तक उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी और समर्थन पहुचायेगी।

उन्होंने बताया कि भारत में, 5.2% लोग रूमैटॉइड ऑर्थरिटिस के साथ जी रहे हैं। 6% लोग एक्सियल स्पोंडिलोआर्थ्रोपैथी से पीड़ित हैं। 2.8% लोग सोरायसिस (psoriasis) से पीड़ित हैं, जिनमें से 5 से 10% लोगों को सोरियाटिक गठिया (psoriatic arthritis) हो जाता है। लगभग 16.2 प्रति 1,00,000 लोग  आँतों में सूजन के रोगों जैसे कि अल्सरेटिव कोलाइटिस (ulcerative colitis) और क्रोहन रोग (Crohn's disease) से पीड़ित हैं।

वे बतातें हैं कि शोध से पता चलता है कि रूमैटॉइड ऑर्थरिटिस से पीड़ित चार में से चार लोग अवसाद से पीड़ित होते हैं और चार में से एक चिंता से प्रभावित होता है। सोराटिक गठिया के साथ रहने वाले आधे लोग, एक्सियल स्पोंडिलोआर्थ्रोपैथी (axial spondyloarthropathyaxial spondyloarthropathy) वाले दो तिहाई और आँतों में सूजन वाले एक तिहाई लोग अवसाद से प्रभावित होते हैं।

डॉ दीक्षित ने बताया कि रोगियों और देखभाल करने वालों के सामने आने वाली चुनौतियों को समझते हुए, icare4u कार्यक्रम बनाया गया है। इसके माध्यम से लोगों स्वास्थ्य चुनौतियों से पार पा सकेंगें। 
 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लोहिया संस्थान ने तीन दिन बिना डोनर के खून उपलब्ध कराने की घोषणा की।

लोहिया संस्थान ने तीन दिन बिना डोनर के खून उपलब्ध कराने की घोषणा की।

हे.जा.स. January 27 2021 26494

तीन दिनों तक अगर किसी भी गंभीर मरीज को रक्त की जरूरत पड़ती है तो बिना डोनर के उसे ब्लड बैंक में उपलब

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में टी.बी.उन्मूलन पर बैठक।

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में टी.बी.उन्मूलन पर बैठक।

हुज़ैफ़ा अबरार July 15 2021 29288

प्रदेश में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गयी निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत 225 करोड रुपए टीबी से ग्रसित

कोविड-19: पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 2,64,202 नए मामले सामने आए हैं, 315 लोगों की जान गई

कोविड-19: पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 2,64,202 नए मामले सामने आए हैं, 315 लोगों की जान गई

एस. के. राणा January 14 2022 27743

पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 12,72,073 पर पहुंच गया है। इस समय महाराष्ट्र में

पांच प्राइवेट अस्पतालों में छापा, हॉस्पिटल और अल्ट्रासाउंड सेंटर किए गए सील

पांच प्राइवेट अस्पतालों में छापा, हॉस्पिटल और अल्ट्रासाउंड सेंटर किए गए सील

विशेष संवाददाता June 08 2023 47847

प्रदेश के कई प्राइवेट अस्पतालों में छापेमारी की गई। जांच टीम ने 4 हॉस्पिटल और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर

मेडिकल छात्रों की सुनो सरकार ! कही हमी ना बीमार हो जाएँ !!

मेडिकल छात्रों की सुनो सरकार ! कही हमी ना बीमार हो जाएँ !!

हे.जा.स. October 25 2025 3038

भारत स्वास्थ्य के क्षेत्र पर अपनी कुल जीडीपी का लगभग 3.8 प्रतिशत खर्च करता है. यह विश्व स्वास्थ्य सं

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों को बहाल करना होगा: संयुक्त राष्ट्र संघ

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों को बहाल करना होगा: संयुक्त राष्ट्र संघ

हे.जा.स. October 21 2021 25789

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार, क़ानूनी रूप से बाध्यकारी मानवाधिकार सन्धियों, विधिशास्त्र और अन्तरर

लगातार कब्ज़ की समस्या रहने से हो सकती है बवासीर

लगातार कब्ज़ की समस्या रहने से हो सकती है बवासीर

लेख विभाग November 22 2022 25822

पाइल्स यानी बवासीर, जिसे हेमोरॉएड्स भी कहा जाता है। बवासीर होने पर मल द्वार या गुदा में व्यक्ति को स

कोरोना की एक और लहर दे सकती है दस्तक: डब्लूएचओ की चीफ साइंटिस्ट

कोरोना की एक और लहर दे सकती है दस्तक: डब्लूएचओ की चीफ साइंटिस्ट

विशेष संवाददाता October 22 2022 31394

देश में त्योहारों के बीच कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के सब वेरिएंट एक्सबीबी ने डराना शुरू कर दिया है।

कोविड वैक्सीनेशन: 10 जनवरी से लगेगा बूस्टर डोज, पात्र लोग करा सकतें है कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

कोविड वैक्सीनेशन: 10 जनवरी से लगेगा बूस्टर डोज, पात्र लोग करा सकतें है कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

एस. के. राणा January 09 2022 15508

नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक व अतिरिक्त सचिव विकास शील ने कहा, 'अब सीनियर सिटिजन, फ्रंटलाइन व हेल्थकेय

क्या राजनीतिक दबाव में दी गई थी ‘कोवैक्सीन’ टीके की मंजूरी? भारत सरकार ने दिया जवाब

क्या राजनीतिक दबाव में दी गई थी ‘कोवैक्सीन’ टीके की मंजूरी? भारत सरकार ने दिया जवाब

एस. के. राणा November 18 2022 23850

कौवैक्सिन की मंजूरी को लेकर मीडिया की कुछ खबरों को खारिज करते हुए वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने कहा, "

Login Panel