देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

बिहार के स्वास्थ्य विभाग में 7987 नए पदों पर होगी भर्ती, तेजस्वी यादव ने किया एलान

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए बड़ा एलान किया है। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए 7987 पदों का सृजन किया गया है।

विशेष संवाददाता
September 21 2022 Updated: September 21 2022 04:22
0 27466
बिहार के स्वास्थ्य विभाग में 7987 नए पदों पर होगी भर्ती, तेजस्वी यादव  ने किया एलान तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

पटना। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव  ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए बड़ा एलान किया है। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए 7987 पदों का सृजन किया गया है।  तेजस्वी ने एक ट्वीट में कहा- 'खुशखबरी! राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं पर्याप्त संख्या में कार्यबल बढ़ाने हेतु सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के विभिन्न विभागों में ड्रेसर, चिकित्सक एवं अन्य कर्मियों के 7987 पदों का सृजन करने के स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को आज कैबिनेट ने स्वीकृति दी है।

 

बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन की सरकार को विपक्ष रोजगार के मुद्दे पर घेरता रहा है। इस साल अगस्त में जब बिहार में सत्ता परिवर्तन हुआ, उसके बाद तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा था कि बेरोजगारी की समस्या को दूर किया जाएगा और सरकार इस दिशा में उचित निर्णय लेगी।

 

बता दें कि इससे पहले बिहार में स्वास्थ्य विभाग (health Department) में ही 60 हजार पदों पर बहाली निकाली गई थी। आज कैबिनेट की मीटिंग में सदर अस्पतालों में ड्रेसर के पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। कैबिनेट की बैठक में बिहार के 35 सदर अस्पतालों में ड्रेसर के अतिरिक्त पदों के सृजन की आवश्यकता को देखते हुए कुल 210 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई हैं। वहीं छपरा में बनने वाले नए मेडिकल कॉलेज के लिए 423 नये पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।

 Updated by Aarti Tewari

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

एम्स दिल्ली को मिलेगा नया डायरेक्टर, डॉ रणदीप गुलेरिया 23 मार्च को हो रहे रिटायर

एम्स दिल्ली को मिलेगा नया डायरेक्टर, डॉ रणदीप गुलेरिया 23 मार्च को हो रहे रिटायर

एस. के. राणा February 18 2022 30227

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को नया डायरेक्टर मिलने वाला है। इस प्रतिष्ठित पद के लिए 32 ल

भारत कोरोना वैक्सीन के समान वितरण को सुनिश्चित करने लिए वैश्विक मंचों से तेज करेगा मुहिम। 

भारत कोरोना वैक्सीन के समान वितरण को सुनिश्चित करने लिए वैश्विक मंचों से तेज करेगा मुहिम। 

एस. के. राणा December 23 2021 33772

किसी भी वैक्सीन का वितरण समान रूप से हो इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सीओवीएएक्स केंद्र बनाया था

अमृत समान होता है माँ का पहला गाढ़ा पीला दूध, जरूर पिलायें: डॉ. पियाली

अमृत समान होता है माँ का पहला गाढ़ा पीला दूध, जरूर पिलायें: डॉ. पियाली

हुज़ैफ़ा अबरार July 31 2022 48456

वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पियाली भट्टाचार्य का कहना है कि शिशु के लिए स्तनपान अमृत के समान होता है

मजबूत बाल और हेल्दी त्वचा के लिए इस्तेमाल करें आंवला

मजबूत बाल और हेल्दी त्वचा के लिए इस्तेमाल करें आंवला

सौंदर्या राय May 09 2023 36413

आंवला बालों के लिए एक शानदार आयुर्वेदिक औषधि है। यह न सिर्फ बालों की ग्रोथ को प्रेरित कर सकता है, बल

श्रावस्ती दौरे पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सीएचसी का किया निरीक्षण

श्रावस्ती दौरे पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सीएचसी का किया निरीक्षण

आरती तिवारी August 31 2022 28409

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक दो दिनों के श्रावस्ती दौरे पर है। जहां डीएम नेहा प्रकाश और एसपी अरविं

गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार June 28 2022 34078

अस्पताल के महानिदेशक डा. महेश गोयल ने कहा कि  बेहतर स्वास्थ्य (health) के लिए यह जरूरी है कि लोगों क

जानकीपुरम ट्रामा सेन्टर में 24 घंटे होगा इलाज

जानकीपुरम ट्रामा सेन्टर में 24 घंटे होगा इलाज

आरती तिवारी September 10 2023 68768

जानकीपुरम और आसपास रहने वाले लाखों लोगों के लिए राहत की खबर है। जानकीपुरम विस्तार सेक्टर तीन में बने

कोरोना वैक्सीन की स्थिति पर समीक्षा बैठक।

कोरोना वैक्सीन की स्थिति पर समीक्षा बैठक।

एस. के. राणा June 27 2021 22988

अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री को बताया है कि हम टीकाकरण को लोगों तक पहुंचाने के लिए नव

पोस्ट कोविड सिंड्रोम के रोगियों के लिए रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने लांच किया पोस्ट कोविड क्लिनिक।

पोस्ट कोविड सिंड्रोम के रोगियों के लिए रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने लांच किया पोस्ट कोविड क्लिनिक।

हुज़ैफ़ा अबरार January 05 2021 0

पोस्ट आईसीयू सिंड्रोम के लक्षण उन लोगों में भी देखे जा रहे हैं जिनमे बीमारी माइल्ड थी या थी ही नहीं

एम्स बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी

एम्स बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी

विशेष संवाददाता July 26 2022 31407

एम्स ने बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। एम्स दिल्ली ने यह नतीजे आधि

Login Panel