देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

चीन में पढ़ने वाले 23,000 से ज्यादा भारतीय छात्रों का भविष्य अधर में, समस्या का हल आश्वासनों तक सीमित

चीन ने वादा किया है कि जल्द ही भारतीय छात्रों की वापसी का रास्ता खोलेगा। करीब दो वर्ष से 23,000 से ज्यादा भारतीय छात्र कोविड प्रतिबंधों की वजह से घर बैठे हैं।

हे.जा.स.
February 23 2022 Updated: February 23 2022 22:51
0 31249
चीन में पढ़ने वाले 23,000 से ज्यादा भारतीय छात्रों का भविष्य अधर में,  समस्या का हल आश्वासनों तक सीमित प्रतीकात्मक

बीजिंग। चीन ने वादा किया है कि जल्द ही भारतीय छात्रों की वापसी का रास्ता खोलेगा। करीब दो वर्ष से 23,000 से ज्यादा भारतीय छात्र (Indian students) कोविड प्रतिबंधों (COVID restrictions) की वजह से घर बैठे हैं। चीन (China) के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय दूतावास से कहा कि भारतीय छात्रों की वापसी में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा, क्योंकि पढ़ाई पूरी तरह गैर राजनीतिक मुद्दा है। चीन भारतीय छात्रों सहित सभी विदेशी छात्रों के कल्याण के बारे में सोचता है।

ज्यादातर भारतीय छात्र चीन में चिकित्सा अध्ययन (medical studies) के लिए जाते हैं। चीन के विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) ने बताया है कि समन्वित तरीके से चीन में छात्रों की जल्द वापसी पर काम शुरू किया जाएगा, इस संबंध में दूतावास (embassy) के साथ लगातार संपर्क रखा जाएगा। पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के चलते यह मुद्दा भी गंभीर हो चला था। 

भारत और चीन के बीच 2020 से व्यावसायिक उड़ानें (Commercial flights) बंद हैं, इसके अलावा चीन भारतीयों को वीजा (Visa) भी जारी नहीं कर रहा है। बीजिंग स्थिति भारतीय दूतावास ने कहा कि चीन व्यावसायिक उड़ानों के लौटने के इच्छुक छात्र दिल्ली बंद होने और वीजा जारी स्थिति चीनी न होने का भी है मुद्दा दूतावास से लगातार संपर्क में रहें। इसके साथ ही दूतावास ने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास (online classes) कारगर उपाय नहीं है, उनका कॉलेज और प्रयोगशाला में उपस्थित होना बेहद जरूरी है।

चीन ने मंगोलिया, सिंगापुर और श्रीलंका सहित कई अन्य देशों के नेताओं को भी यही आश्वासन दिया है। हालांकि, चीन ने इस वादे के साथ कोई समयसीमा तय नहीं की है। असल में दुनियाभर के हजारों छात्रों के लिए यह भविष्य का मुद्दा बनता जा रहा है। मोटी फीस का भुगतान करने के बावजूद कई देशों के छात्र घर बैठे हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डेली कंट्रोलर ट्रीटमेंट सिर्फ़ आराम नहीं अस्थमा में बेहतर नतीजों का सहारा है: डॉ. अभिषेक टंडन

डेली कंट्रोलर ट्रीटमेंट सिर्फ़ आराम नहीं अस्थमा में बेहतर नतीजों का सहारा है: डॉ. अभिषेक टंडन

हुज़ैफ़ा अबरार May 07 2026 3052

विशेषज्ञों ने भारत में अस्थमा केयर में एक बड़ा अंतर बताया है। बेरोक ज़िंदगी और टफ़ीज़ जैसी पहल समय प

देहरादून में लगातार बढ़ रहे डेंगू के केस बने चिंता का सबब

देहरादून में लगातार बढ़ रहे डेंगू के केस बने चिंता का सबब

विशेष संवाददाता August 30 2022 29451

डेंगू एक गंभीर बीमारी है जो एडीस एजिप्टी नामक प्रजाति के मच्छरों से फैलता है। इसके कारण हर साल अनेक

 ब्रिटेन से भारत आने-वाले विमानों पर 7 जनवरी तक बढ़ाया गया प्रतिबंध।

 ब्रिटेन से भारत आने-वाले विमानों पर 7 जनवरी तक बढ़ाया गया प्रतिबंध।

हे.जा.स. December 30 2020 16718

कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन को फैलने से रोकने के लिए ब्रिटेन से आने-जाने वाले विमानों पर 7 जनवरी तक

सोशल मीडिया के इस्तेमाल से खराब हो रही है सेहत।

सोशल मीडिया के इस्तेमाल से खराब हो रही है सेहत।

लेख विभाग October 20 2021 33638

सिडनी की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसी साइटों के उपय

दावा: भारत बायोटेक ने कोरोनारोधी टीके कोवैक्सीन को बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावशाली बताया 

दावा: भारत बायोटेक ने कोरोनारोधी टीके कोवैक्सीन को बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावशाली बताया 

एस. के. राणा June 18 2022 31535

भारत बायोटेक ने दो वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के स्वस्थ बच्चों और किशोरों में कोवैक्सीन टीका के सुरक्ष

गाम्बिया सरकार ने लिया यू-टर्न, कफ सिरप से 66 बच्चों की मौत की जिम्मेदार भारतीय कंपनी नहीं?

गाम्बिया सरकार ने लिया यू-टर्न, कफ सिरप से 66 बच्चों की मौत की जिम्मेदार भारतीय कंपनी नहीं?

एस. के. राणा November 03 2022 28270

गाम्बिया ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि भारत की मेडेन फार्मास्युटिकल्स के कफ सिरप से बच्चों की मौत ह

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स द्वारा स्पाइरोमेट्री कार्यशाला आयोजित

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स द्वारा स्पाइरोमेट्री कार्यशाला आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार February 22 2026 2611

कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में फेफड़ों की कार्यप्रणाली की मूल अवधारणा,  अनुपात तथा स्नश्वस्न 25-75 ज

कोरोना से निपटने के लिए केंद्र ने कसी कमर, यूपी-पंजाब और हिमाचल भेजी गईं हाई लेवल टीमें।

कोरोना से निपटने के लिए केंद्र ने कसी कमर, यूपी-पंजाब और हिमाचल भेजी गईं हाई लेवल टीमें।

हे.जा.स. November 23 2020 23092

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि तीन सदस्यीय टीमें कोरोना को लेकर इन राज्यों में उन जिलों का दौरा करेंगी

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की पहली वैक्सीन

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की पहली वैक्सीन

आरती तिवारी August 31 2022 30334

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत को पहली स्वदेशी वैक्सनी मिलने वाली है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और बा

सीएमओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण|

सीएमओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण|

हुज़ैफ़ा अबरार June 09 2021 35721

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने का मतलब यह नहीं है कि हम सावधानी बरतना छोड़ द

Login Panel