देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

आने वाले वर्षों में कोरोना की ही तरह और भी महामारियां आ सकती है: वैज्ञानिक

वैज्ञानिक चिंता जता चुके हैं कि आने वाले वर्षों में कोरोना की ही तरह और भी महामारियां आ सकती हैं, जिसको लेकर हम सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है। एक जर्नल में वैज्ञानिकों ने ऐसी परेशानियों से बचने का कारगर तरीका भी सुझाया है।

एस. के. राणा
February 23 2022 Updated: February 23 2022 23:38
0 27488
आने वाले वर्षों में कोरोना की ही तरह और भी महामारियां आ सकती है: वैज्ञानिक प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। पिछले दो साल से अधिक समय से पूरी दुनिया कोरोना की मार झेल रही है। अब तक सामने आए वैरिएंट्स के कारण बनी स्थिति, लॉकडाउन आदि ने सेहत को गंभीर तौर से प्रभावित किया है। हाल में ही देश में तीसरी लहर का कारण बने ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron variant) के कुछ अन्य सब-वैरिएंट्स भी सामने आए हैं, जिसे अध्ययनों में काफी संक्रामक बताया जा रहा है। मसलन हम सभी अब इस महामारी (pandemic) से पूरी तरह थक चुके हैं। सभी के मन में बस एक ही सवाल है कि कितनी जल्दी इस महामारी से छुटकारा मिलेगा? जन-जीवन कब सामान्य होगा? पर क्या यह इतना आसान है?

कुछ अध्ययनों में वैज्ञानिक चिंता जता चुके हैं कि आने वाले वर्षों में कोरोना की ही तरह और भी महामारियां आ सकती हैं, जिसको लेकर हम सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है। हालांकि हाल ही में साइंस एडवांस जर्नल (Science Advances journal ) में छपी एक रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने ऐसी परेशानियों से बचने का एक कारगर तरीका सुझाया है। विशेषज्ञ कहते हैं, अगर मानव जाति अगली महामारी को रोकने के लिए गंभीर है, तो उसे वनों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। महामारी से बचने के लिए अभी से हम सभी को पेड़ लगाने (plantation) और वनों के संरक्षण पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जिस तरह से हाल के वर्षों में पर्यावरण का प्रदूषण बढ़ा है, ऐसे में कई तरह की महामारियों का जोखिम बढ़ता जा रहा है।

कोरोना के बाद भी बना रह सकता है खतरा - Danger may remain even after Corona
रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में पर्यावरण के क्षरण तेजी से बढ़ा है। बर्फ तेजी से पिघल रहे हैं, वैश्विक तापमान बढ़ रहा है और समुद्र के स्तर में वृद्धि होती देखी जा रही है। इन कारणों से घटते वन आवरण ने जानवरों और पक्षियों की लाखों प्रजातियों को बेघर कर दिया है। पर्यावरण का बढ़ता इस तरह का असंतुलन भविष्य के लिए गंभीर मुसीबतों का कारण बन सकता है। इसके चलते कोरोना की तरह या संभवत: इसे भी खतरनाक महामारी जैसी स्थिति बन सकती है।

वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट - Scientists alert
एनर्जी एंड एनवायरनमेंट न्यूज पीएम की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस (corona virus) से एचआईवी (HIV) जैसी समस्याओं तथा  हर साल उभरती संक्रामक बीमारियों के चलते वैश्विक स्तर पर मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। अगर समय रहते वन्यजीवों की निगरानी और पर्यावरण पर ध्यान न दिया गया तो पशुओं से इंसानों में होने वाली कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना तक बढ़ जाएगा। प्रकृति की व्यवस्था के साथ छेड़छाड़ की हमारी आदतें बड़ी गंभीर समस्याओं का न्योता दे रही हैं।

महामारी के खतरों से बचाव के लिए क्या करें? - What to do to prevent the dangers of epidemics?
रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाली संभावित महामारियों के खतरे से बचने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि वनों की कटाई पर रोकथाम लगाई जाए साथ ही व्यक्तिगत तौर पर हम सभी को पेड़ लगाने चाहिए। सरकारों को वनों के संरक्षण की योजना बनाकर इसपर गंभीरता से काम करना चाहिए। इसके अलावा  वैश्विक स्तर पर वैज्ञानिकों को मुश्तैद रहना होगा जिससे समय रहते उभरते वायरस और रोगजनकों का पता लगाकर उन्हें नियंत्रित करने के उपाय किए जाएं। वन्यजीवों और पशुओं में आकस्मिक रोगों की निगरानी पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

जम्मू के इस अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

जम्मू के इस अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

विशेष संवाददाता March 06 2023 28439

जीएमसी की इमरजेंसी अल्ट्रासाउंड पर 24 घंटे में 250 से 300 अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। दिन में रेडिय

बीपी की समस्या से 60% लोग बेखबर, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

बीपी की समस्या से 60% लोग बेखबर, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

लेख विभाग May 20 2023 32879

अगर आपकी नाक से खून आ रहा है तो, इसे अनदेखा न करें। ये हाई बीपी की वजह से हो सकता है। दरअसल, जब ब्लड

एचआईवी या एड्स पर काबू पाने के लिए जनसहभागिता जरूरी: डॉ. हीरा लाल

एचआईवी या एड्स पर काबू पाने के लिए जनसहभागिता जरूरी: डॉ. हीरा लाल

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2022 31328

एचआईवी ग्रसित के हित को लेकर तमाम तरह की व्यवस्थाएं की गयी हैं। एक जनआन्दोलन का रूप देकर जल्द से जल्

बीएचयू में डेढ़ साल में बिना इलाज लौटे 21 हजार दिल के मरीज: प्रो. ओमशंकर

बीएचयू में डेढ़ साल में बिना इलाज लौटे 21 हजार दिल के मरीज: प्रो. ओमशंकर

विशेष संवाददाता July 09 2023 41394

प्रो. ओमशंकर ने कहा कि एमएस पर गलत तरीके से कमेटियां बनवाए जाने का आरोप लगाया है। जिससे कायाकल्प मद

अमेरिका में बच्चों पर कहर बरपा रहा कोरोना, एक दिन में पांच लाख अस्सी हज़ार नए मामले  

अमेरिका में बच्चों पर कहर बरपा रहा कोरोना, एक दिन में पांच लाख अस्सी हज़ार नए मामले  

हे.जा.स. December 31 2021 62116

देश में मामलों की संख्या में नाटकीय रूप से वृद्धि देखने जा रहे हैं। आने वाले समय में हमारे लिए रोज़म

स्टेट रिव्यू मिशन से स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहा सुधार बढ़ा जनता का भरोसा:अमित घोष

स्टेट रिव्यू मिशन से स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहा सुधार बढ़ा जनता का भरोसा:अमित घोष

हुज़ैफ़ा अबरार June 02 2026 1407

योगी सरकार द्वारा संचालित स्टेट रिव्यू मिशन के तहत प्रदेश भर में स्वास्थ्य संस्थानों का बड़े पैमाने

पुरुषों के लिए आ सकती हैं गर्भ निरोधक गोलिया, चल रहा है शोध  

पुरुषों के लिए आ सकती हैं गर्भ निरोधक गोलिया, चल रहा है शोध  

लेख विभाग March 03 2023 51026

बक ने बताया कि शोधकर्ताओं का लक्ष्य एक ऐसी नॉन-हार्मोनल गोली बनाने का है जो एक घंटे के अंदर काम करना

जानिये गंजेपन या बाल झड़ने से बचाने के कारण और उपाय

जानिये गंजेपन या बाल झड़ने से बचाने के कारण और उपाय

लेख विभाग July 30 2022 53566

आमतौर पर गंजापन रोग के कारण नहीं होता है। यह उम्र बढ़ने, आनुवंशिकता या हार्मोन में बदलाव से भी संबंध

समलैंगिक शादियाँ मौलिक अधिकार नहीं: सुप्रीम कोर्ट

समलैंगिक शादियाँ मौलिक अधिकार नहीं: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा October 20 2023 284719

सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा अगर अदालत एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों को विवाह का अधिकार देने के लिए स्पेशल

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लक्ष्य के करीब पहुंचा उत्तर प्रदेश। 

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लक्ष्य के करीब पहुंचा उत्तर प्रदेश। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 26 2021 34873

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली व धात्री महिला को तीन किश्तों में 50

Login Panel