












































प्रतीकात्मक
वाशिंगटन (एपी)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रसार को रोकने के लिए एक नयी ‘‘कार्य योजना’’ पेश की है।
यह कार्य योजना संघीय कर्मियों और अनुबंधकर्ताओं तथा कुछ खास स्वास्थ्य कर्मियों के लिए टीके की व्यवस्था करती है। इसके तहत 100 या इससे अधिक श्रमिकों वाली कंपनियों में साप्ताहिक रूप से टीकाकरण किया जाएगा या जांच की जाएगी। साथ ही, यह कार्य योजना टीके की एक बूस्टर खुराक अभियान के लिए जमीनी कार्य निर्धारित करेगी और यह इस बात की सिफारिश करती है कि बड़े समागम स्थलों पर टीकाकरण या नेगेटिव कोविड जांच के सबूत प्रस्तुत किये जाएंगे।
योजना के मुख्य अंश हैं:
टीका शासनादेश:
-सभी संघीय कर्मी और अनुबंधकर्ता को सीमित अपवाद के साथ अवश्य टीकाकरण कराना होगा।
-सौ या इससे अधिक श्रमिकों वाले निजी नियोक्ताओं को साप्ताहिक रूप से टीकाकरण कराने या जांच कराने की व्यवस्था करनी होगी। नियोक्ताओं को टीकाकरण के लिए अवश्य ही पारिश्रमिक युक्त अवकाश देना होगा।
स्कूल एवं कार्यक्रम:
-गर्वनरों से आग्रह किया जाएगा कि वे स्कूल जिला कर्मचारियों के लिए टीकाकरण की व्यवस्था करें।
-स्टेडियम, समारोह भवन और बड़े कार्यक्रमों के लिए अन्य आयोजन स्थलों से टीकाकरण या नेगेटिव कोविड जांच के सबूत का आग्रह किया जाएगा।
बूस्टर:
-संघीय एजेंसियों को सुगमता से बूस्टर खुराक के लिए जमीनी कार्य करना होगा, जो 20 सितंबर वाले सप्ताह से शुरू किया जाएगा-बशर्ते कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन बूस्टर खुराक के लिए मंजूरी प्रदान कर दे।
मास्क एवं जांच:
-अंतरराज्यीय यात्रा के लिए और संघीय भवनों में मास्क की जरूरत होगी।
-वालमार्ट, एमेजॉन और क्रोगर घर पर कोविड जांच कराएंगे, जिसकी दर में करीब 35 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
कोविड देखभाल:
पेंटागन (अमेरिकी रक्षा मंत्रालय) कोविड रोगियों से भरे स्थानीय अस्पतालों की मदद के लिए सैन्य मेडिकल टीमों की संख्या दोगुनी करेंगे।
अर्थव्यवस्था:
-महामारी से प्रभावित छोटे कारोबारों के लिए रिण की राशि मौजूदा पांच लाख डॉलर बढ़ा कर 20 लाख डॉलर की जाएगी।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1246
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 1043
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 539
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 511
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 490
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 427
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 399
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 378
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 511
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 378
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 91
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5929
एस. के. राणा February 01 2026 0 5901
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5544
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87449
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35617
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36099
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73477
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 102 नए
प्रदेश में मंकीपाक्स की जांच के लिए केजीएमयू में व्यवस्था की गई है। प्रदेश भर से संदिग्ध रोगियों के
पोस्ट आईसीयू सिंड्रोम के लक्षण उन लोगों में भी देखे जा रहे हैं जिनमे बीमारी माइल्ड थी या थी ही नहीं
एंटीबायोटिक्स का दुरुपयोग रोकने के लिए सभी प्रमुख चिकित्सक कई वर्षों से चेता रहे हैं, लेकिन दुरुपयोग
लिवर प्रत्यारोपण लिवर कैंसर और हेपेटाइटिस-बी एवं सी से पीड़ित मरीजों में भी सफलतापूर्वक किया गया है।
सुनीता अनुभव साझा करते हुए बताती हैं कि वह खुद भी टीबी से पीड़ित रह चुकी हैं।क्षय रोग के दौरान उनके म
स्वास्थ्य मंत्री विभिन्न विभागों के अध्यक्षों, डॉक्टरों, नर्सों, सुरक्षा तथा शुचिता सेवाओं के प्रमुख
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश आयुष विभाग के तहत चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद)
यह वायरल अचानक बच्चों को बीमार कर देता है। इसमें बच्चों को क्वारंटाइन होने की सलाह दी जाती है क्योंक

COMMENTS