देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना का खतरा टला नहीं, एक लाख कोरोना योद्धा होंगे तैयार - प्रधानमंत्री 

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी लक्ष्य के साथ आज देश में अग्रिम मोर्चे के करीब एक लाख कोरोना योद्धाओं को तैयार करने का ‘‘महा-अभियान’’ शुरु हो रहा है।

एस. के. राणा
June 19 2021 Updated: June 19 2021 02:03
0 31020
कोरोना का खतरा टला नहीं, एक लाख कोरोना योद्धा होंगे तैयार - प्रधानमंत्री  प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार आ रही कमी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को आगाह किया कि खतरा अभी टला नहीं है, क्योंकि यह वायरस अभी मौजूद है और इसके स्वरूप बदलने की संभावना बनी हुई है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ताओं के लिए विशेष रूप से तैयार एक क्रैश कोर्स की शुरुआत करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी सावधानियां बरतने के साथ ही भावी चुनौतियों से निपटने के लिए देश की तैयारियों को ज्यादा मजबूत करना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की यह शुरूआत कोरोना से लड़ने का एक अहम कदम है। उन्होंने कहा, ‘‘इस अभियान से कोविड से लड़ रहे स्वास्थ्य क्षेत्र के लोगों को नई ऊर्जा भी मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।’’

उन्होंने कहा कि इसी लक्ष्य के साथ आज देश में अग्रिम मोर्चे के करीब एक लाख कोरोना योद्धाओं को तैयार करने का ‘‘महा-अभियान’’ शुरु हो रहा है। इस अवसर पर हर देशवासी को मुफ्त टीका लगाने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों से मास्क पहनने और उचित दूरी का पालन करने सहित बचाव के सभी उपायों का पालन करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना की दूसरी लहर में हम लोगों ने देखा कि इस वायरस का बार-बार बदलता स्वरूप किस तरह की चुनौतियां हमारे सामने ला सकता है। ये वायरस हमारे बीच अभी भी है और इसके उत्परिवर्तित होने की संभावना भी बनी हुई है। हर सावधानी के साथ, आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए हमें देश की तैयारियों को और ज्यादा बढ़ाना होगा।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महामारी ने दुनिया के हर देश, हर संस्था, हर समाज, हर परिवार और हर इंसान के सामर्थ्य और उसकी सीमाओं को बार-बार परखा है तथा साथ ही इसने विज्ञान, सरकार, समाज संस्था और व्यक्ति के रूप में भी अपनी क्षमताओं का विस्तार करने के लिए हमें सतर्क भी किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड उपचार और देखभाल के क्षेत्र में पीपीई किट, जांच और अन्य चिकित्सा संरचना में हमारी वर्तमान मजबूत हैसियत इस बात की गवाह है कि हमने इस दिशा में कितना प्रयास किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसी का परिणाम है आज देश के दूर सुदूर इलाकों में अस्पतालों तक वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सांद्रक पहुंचाने का तेज गति से प्रयास किया जा रहा है। डेढ़ हजार से ज्यादा ऑक्सीजन संयंत्र बनाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। हिंदुस्तान के हर जिले में ऐसा करने के लिए एक भगीरथ प्रयास चल रहा है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन सभी प्रयासों के बीच कुशल श्रमशक्ति भी बहुत अहमियत रखती है ओर इस सिलसिले में और कोरोना जांबाजों की मौजूदा फौज को सहयोग देने के लिये एक लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मांग पर देश के शीर्ष विशेषज्ञों ने छह पाठ्यक्रम तैयार किये हैं और यह प्रशिक्षण दो-तीन महीने में पूरा हो जायेगा।

देश में 21 जून से आरंभ हो रहे टीकाकरण अभियान के नये चरण का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब 18 साल से ऊपर के लोगों को वही सुविधा मिलेगी जो अभी 43 साल के ऊपर के लोगों को मिल रही थी। कोरोना से बचाव के सभी उपायों का अनुसरण करने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार हर देशवासी को मुफ्त टीका लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर देश के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में तैनात आशा कर्मी, एएनएम, आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य कर्मी जैसे स्वास्थ्य पेशेवरों को स्वास्थ्य क्षेत्र का मजबूत स्तंभ बताया और देशवासियों की सुरक्षा करने की दिशा में विषम परिस्थितियों में काम करने के लिए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सहित आर के सिंह, नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे जैसे केंद्रीय मंत्री और जाने-माने चिकित्सक नरेश त्रेहन उपस्थित थे। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बर्फ में दबा मिला 48,500 साल पुराना वायरस

बर्फ में दबा मिला 48,500 साल पुराना वायरस

विशेष संवाददाता December 01 2022 30735

वैज्ञानिकों के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग के कारण इंसानों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। शोधकर्ताओं के अनुसा

चंदन हॉस्पिटल ने विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया

चंदन हॉस्पिटल ने विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया

हुज़ैफ़ा अबरार October 29 2025 4081

गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को संबोधित करते हुए, डॉ. ऋत्विज बिहारी प्रमुख और अध्यक्ष न्यूरोलॉजी विभाग चंद

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की पहल पर सेनेटरी नैपकिन बना आत्मनिर्भरता का माध्यम ।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की पहल पर सेनेटरी नैपकिन बना आत्मनिर्भरता का माध्यम ।

हे.जा.स. January 01 2021 21441

सफल नाम से नैपकिन बनाकर इन महिलाओं ने तीन माह में ही अपने उत्पाद की साख बना ली है। इससे आकर्षित होकर

अपेंडिसाइटिस के बारे में गलत धारणाएं प्रचलित हैं, डॉ देवदूत सोरेन से समझिये इसका कारण, बचाव और इलाज

अपेंडिसाइटिस के बारे में गलत धारणाएं प्रचलित हैं, डॉ देवदूत सोरेन से समझिये इसका कारण, बचाव और इलाज

लेख विभाग February 21 2022 26989

अपेंडिसाइटिस तब होता है जब यह अंग संक्रमित होता है, और अधिक संभावना है जब इसे निकाल लिया जाता है। ठी

यूपी के इतने जिले फिर आए कोरोना की चपेट में, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

यूपी के इतने जिले फिर आए कोरोना की चपेट में, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

admin March 25 2023 21306

यूपी के 38 जिले कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में प्रदेश भर में 44 नए पॉजिटि

राज्यों में स्वास्थ्य सुधार के लिए डेटा का रियल टाइम विश्लेषण करने की आवश्यकता: राजेश भूषण

राज्यों में स्वास्थ्य सुधार के लिए डेटा का रियल टाइम विश्लेषण करने की आवश्यकता: राजेश भूषण

एस. के. राणा January 13 2023 24864

दो दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली पोर्टल तथा प्रजनन बाल स्वास्थ्य पोर्

दिल्ली में पिछले पांच दिन से अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड-19 के मरीजों की संख्या स्थिर

दिल्ली में पिछले पांच दिन से अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड-19 के मरीजों की संख्या स्थिर

हे.जा.स. January 12 2022 31216

स्वास्थ्य मंत्री जैन ने बताया कि ‘‘बेहद कम’’ संख्या में बच्चे कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं और

रात में बार बार आंख खुलने से हो सकता है कैंसर का खतरा

रात में बार बार आंख खुलने से हो सकता है कैंसर का खतरा

श्वेता सिंह September 07 2022 30923

शोधकर्ताओं ने OSA से पीड़ित 2,093 रोगियों के डेटा का मिलान किया, जिसमें OSA का पता न लगने से 5 साल प

जब लोग कोरोना से डर रहे थें तब पूरी पैथोलॉजी काम कर रही थी।

रंजीव ठाकुर February 10 2021 31543

सब लोगों ने बिना किसी भय के ईमानदारीपूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभायी। सबने बहुत अच्छा काम किया और आज भी

केजीएमयू के डॉ. शैलेन्द्र ने सांस की नली कटे मरीज़ को दी नयी जिंदगी

केजीएमयू के डॉ. शैलेन्द्र ने सांस की नली कटे मरीज़ को दी नयी जिंदगी

हुज़ैफ़ा अबरार August 07 2022 81771

एक पशु को बचाने के चक्कर में 28 वर्षीय युवक तारों की रेलिंग से रगड़ गया था। इससे युवक की खाने और सां

Login Panel