देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अटल चिकित्सा विवि सहित 6 मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का रास्ता साफ़, 18 माह में पूरा होगा निर्माण।

चंदौली, पीलीभीत, बुलंदशहर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, कौशांबी और बिजनौर के मेडिकल कॉलेजों के भवन के लिए तय दरों से ज्यादा रेट पर टेंडर आए हैं। इनके लिए शीघ्र ही दोबारा टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।

हे.जा.स.
February 10 2021
0 22698
अटल चिकित्सा विवि सहित 6 मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का रास्ता साफ़, 18 माह में पूरा होगा निर्माण। प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अटल चिकित्सा विश्वविद्यालय और छह मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का रास्ता साफ़ हो गया है। कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। ठेका पाने वाली फर्म को 18 महीने के भीतर इनका निर्माण पूरा करना होगा। इनके निर्माण के लिए तय रेट से छह फीसदी कम दरों पर टेंडर आए हैं। सात अन्य मेडिकल कॉलेजों के भवन निर्माण के लिए टेंडर तय रेट से ज्यादा आने के कारण पीडब्ल्यूडी दोबारा टेंडर आमंत्रित करेगा।

लखनऊ में अटल चिकित्सा विवि सहित 13 अन्य जिलों में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने निविदाएं आमंत्रित की थीं। औरेया और कुशीनगर में भवन निर्माण की लागत 263-263 करोड़ रुपये, कानपुर देहात में 265 करोड़ रुपये, ललितपुर में 272 करोड़ रुपये, सोनभद्र में 233 करोड़ रुपये, सुल्तानपुर में 251 करोड़ रुपये भवन की लागत तय की गई है। अटल चिकित्सा विवि की लागत 188 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया। सबसे कम रेट पर काम का प्रस्ताव देने वाली फर्म को ठेका देने की व्यवस्था की गयी ।

टेंडर में औरेया के लिए 252 करोड़, कुशीनगर के लिए 255 करोड़, कानपुर देहात के लिए 251.50 करोड़, ललितपुर के लिए 268 करोड़, सोनभद्र के लिए 222.91 करोड़, सुल्तानपुर के लिए 236 करोड़ और अटल चिकित्सा विवि के लिए 184.89 करोड़ रुपये का रेट खुला है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार, इन स्थानों पर शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिससे अगले 18 महीने में भवन बनकर तैयार हो सके।

चंदौली, पीलीभीत, बुलंदशहर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, कौशांबी और बिजनौर के मेडिकल कॉलेजों के भवन के लिए तय दरों से ज्यादा रेट पर टेंडर आए हैं। पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि इनके लिए शीघ्र ही दोबारा टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को मिला मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को मिला मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

हे.जा.स. October 05 2022 34151

सोमवार को स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम में स्थित कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल कमेटी के सचिव थॉमस

यूपी के छह लाख से अधिक शिक्षकों को कैशलेस इलाज मिलेगा

यूपी के छह लाख से अधिक शिक्षकों को कैशलेस इलाज मिलेगा

रंजीव ठाकुर April 26 2022 28000

सूबे की योगी सरकार शिक्षकों को कैशलेस इलाज का तोहफा देने जा रही है। बेसिक शिक्षा परिषद ने इसके लिए प

एक ही सिरिंज से 40 बच्चों को कोविड वैक्सीन लगा वैक्सीनेटर फरार

एक ही सिरिंज से 40 बच्चों को कोविड वैक्सीन लगा वैक्सीनेटर फरार

विशेष संवाददाता July 28 2022 27329

ताज़ा मामला मध्य प्रदेश के सागर में गोपालगंज थाने में स्थित जैन हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे कोविड

निजी अस्पताल का कारनामा, खुलेआम गर्भपात कराने का लगाया गया बोर्ड

निजी अस्पताल का कारनामा, खुलेआम गर्भपात कराने का लगाया गया बोर्ड

विशेष संवाददाता July 18 2023 37414

प्राइवेट हॉस्पिटल का नया कारनामा आया सामने है। प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा खुले आम गर्भपात का प्रचार कि

बिना सुई वाला कोरोनारोधी टीका लगवाएगी केंद्र सरकार।

बिना सुई वाला कोरोनारोधी टीका लगवाएगी केंद्र सरकार।

एस. के. राणा November 07 2021 27007

जाइकोव-डी पहला ऐसा टीका है जिसे भारत के औषधि नियामक ने 12 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के टीकाकर

अपोलोमेडिक्स में शुरू हुआ 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का कोविड वैक्सिनेशन।

अपोलोमेडिक्स में शुरू हुआ 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का कोविड वैक्सिनेशन।

हुज़ैफ़ा अबरार May 27 2021 28493

डॉक्टर मयंक सोमानी ने बताया, "कोरोना के खिलाफ निर्णायक जंग में वैक्सीन ही एक मात्र अचूक हथियार है। स

लोहिया में बनेगा क्रिटिकल केयर का नया अस्पताल

लोहिया में बनेगा क्रिटिकल केयर का नया अस्पताल

आरती तिवारी September 07 2023 42932

राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अब क्रिटिकल केयर का नया हॉस्पिटल बनेगा

 वंदे भारत एक्सप्रेस में पहली बार ट्रेन से लाइव हार्ट का परिवहन  

 वंदे भारत एक्सप्रेस में पहली बार ट्रेन से लाइव हार्ट का परिवहन  

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 1008

हृदय को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड र

गर्मी में ठंडे पानी से परहेज करें जोड़ों के मरीज

गर्मी में ठंडे पानी से परहेज करें जोड़ों के मरीज

विशेष संवाददाता June 01 2023 28780

भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य न

कैंसर को लेकर पूरी दुनिया में चुनौतीपूर्ण स्थिति बनी

कैंसर को लेकर पूरी दुनिया में चुनौतीपूर्ण स्थिति बनी

हे.जा.स. February 03 2023 26179

डब्ल्यूएचओ के अनुसार कैंसर की घटनाओं की रिपोर्ट में यदि इसी प्रकार वृद्धि जारी रही तो 2040 तक कैंसर

Login Panel