देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

 कोरोना संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक मौतें। 

संक्रमण से 354 और लोगों की मौत हो गई जो इस साल एक दिन में सर्वाधिक मृतक संख्या है। 17 दिसंबर 2020 को इस महामारी से 355 लोगों की मौत हुई थी।

एस. के. राणा
April 01 2021 Updated: April 01 2021 03:26
0 27499
 कोरोना संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक मौतें।  प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 53,480 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,21,49,335 हो गई। वहीं, संक्रमण से 354 और लोगों की मौत हो गई जो इस साल एक दिन में सर्वाधिक मृतक संख्या है। इसी के साथ देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,62,468 हो गई। देश में 17 दिसंबर को इस महामारी से 355 लोगों की मौत हुई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब भी 5,52,566 मरीज उपचाराधीन हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.55 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 94.11 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक 1,14,34,301 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 30 मार्च तक 24,36,72,940 नमूनों की जांच की जा चुकी है। मंगलवार को 10,22,915 नमूनों की जांच की गई।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

चीन में कोरोना का कोहराम, 27 शहरों में लगा लॉकडाउन

चीन में कोरोना का कोहराम, 27 शहरों में लगा लॉकडाउन

हे.जा.स. April 29 2022 34337

जीरो कोविड पॉलिसी के तहत चीन में लॉकडाउन, मास टेस्टिंग, क्वारंटीन और सीमाएं बंद करने, लोगों को घर से

यूपी में सर्दी से हार्ट अटैक के केस बढ़े

यूपी में सर्दी से हार्ट अटैक के केस बढ़े

आरती तिवारी January 10 2023 32767

दिल के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि पीजीआई, केजीएमयू और लोहिया संस्थान के स

स्वस्थ्य और चमकदार बालों के लिए घरेलू हेयर मास्क बनायें।

स्वस्थ्य और चमकदार बालों के लिए घरेलू हेयर मास्क बनायें।

सौंदर्या राय September 05 2021 34362

न तो हम स्वस्थ खाना चाहते हैं और न ही हमारे पास उस एक्स्ट्रा केयर के लिए समय है। ये सब हमारे बालों क

प्रेगनेंसी के दौरान इन सूजन को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

प्रेगनेंसी के दौरान इन सूजन को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

लेख विभाग April 25 2023 39282

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरना पड़ता है। प्रेगनेंसी क

बाबा रामदेव के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज।

बाबा रामदेव के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज।

एस. के. राणा June 17 2021 29491

रायपुर के एसएसपी अजय यादव ने बताया कि बाबा रामदेव के खिलाफ सेक्शन 188, 269 और 504 के तहत केस फाइल कि

मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता June 04 2023 57415

रक्तदान बहुत जरूरी है अगर कोई रक्तदान करता है तो एक आदमी के रक्तदान करने से तीन लोगों का जीवन बचाया

डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने अमेरिकी बाज़ार से एटोरवास्टेटिन टैबलेट वापस लिया।

डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने अमेरिकी बाज़ार से एटोरवास्टेटिन टैबलेट वापस लिया।

हे.जा.स. June 07 2021 33682

उक्त एटोरवास्टेटिन की 2,980 बोतलों का उत्पादन डॉ रेड्डीज बचुपल्ली (तेलंगाना) संयंत्र में किया गया था

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में बढ़ाए जाएंगे 26,346 बेड

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में बढ़ाए जाएंगे 26,346 बेड

आरती तिवारी March 22 2023 23909

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संसाधनों का विकास

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान आक्सीजन बांटने वालों को राहत।

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान आक्सीजन बांटने वालों को राहत।

एस. के. राणा August 07 2021 23657

नई दिल्ली ड्रग कंट्रोलर ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जरूरतमंदों को आक्सीजन बांटने वालों

स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा, पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर ने पिता को थमा दिया बेटी का शव

स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा, पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर ने पिता को थमा दिया बेटी का शव

आरती तिवारी June 27 2023 23296

मैनपुरी में स्वास्थ्य विभाग एक औऱ कारनामा सामने आया है। डिप्टी सीएम ने जांच के आदेश दिए।

Login Panel