देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

शिक्षा

झारखंड के तीन मेडिकल कॉलेजों में अब मेडिकल की पढ़ाई का रास्ता साफ।

अब इन तीनों मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 100-100 सीटों पर दाखिला होगा। दुमका, हजारीबाग और पलामू मेडिकल कॉलेजों में पहली बार 2019-20 में 100-100 सीटों पर दाखिला हुआ था।

हे.जा.स.
December 16 2021 Updated: December 16 2021 01:11
0 33572
झारखंड के तीन मेडिकल कॉलेजों में अब मेडिकल की पढ़ाई का रास्ता साफ। प्रतीकात्मक

राँची। झारखंड के तीन मेडिकल कॉलेजों दुमका, पलामू और हजारीबाग में अब मेडिकल की पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है। लंबे अरसे से लंबित इस मामले में राज्य सरकार को एक बड़ी कामयाबी मिली है। इसकी घोषणा बुधवार को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड राज्य चिकित्सा पर्षद के भवन और वेबसाइट के उद्घाटन समारोह में की।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह भी मौजूद थे। दुमका मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई की अनुमति कुछ दिन पूर्व ही मिल गई थी, जबकि पलामू और हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने की घोषणा आज स्वास्थ्य मंत्री ने की। 

100 सीटों पर हो सकेगा दाखिला:
गौरतलब है कि अब इन तीनों मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 100-100 सीटों पर दाखिला होगा। दुमका, हजारीबाग और पलामू मेडिकल कॉलेजों में पहली बार 2019-20 में 100-100 सीटों पर दाखिला हुआ था। हालांकि, संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए नेशनल मेडिकल काउंसिल ने इन कॉलेजों में नामांकन पर रोक लगा दी थी। तीनों नए मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की अनुमति मिलने के बाद अब राज्य में राज्य सरकार द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। इनमें रिम्स (रांची), पीएमसीएच(धनबाद) और एमजीएम (जमशेदपुर) में पहले से मेडिकल की पढ़ाई हो रही है।

राज्य के लिए बड़ी कामयाबी: बन्ना गुप्ता
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि यह राज्य के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मैंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया जी से बार-बार आग्रह किया था कि राज्य के बच्चों के भविष्य के बारे में सोचें। सरकार इन मेडिकल कॉलेजों में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था हो इसके लिए हम कृतसंकल्पित हैं। हम एक तरफ संसाधनों की पूर्ति कर रहे हैं। दूसरी तरफ शिक्षकों की कमी न हो, इसके लिए प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति अनुबंध पर कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले बार इन मेडिकल कॉलेजों में कम संसाधनों का हवाला देते हुए एडमिशन की अनुमति रद्द कर दी गई थी, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पहल जारी रखते हुए एक तरफ आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया। वहीं, केंद्र सरकार पर भी लगातार दबाव बनाया कि एडमिशन मिल सके।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, कोरोना की जगह लगा दिया एंटी रैबीज का इंजेक्शन

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, कोरोना की जगह लगा दिया एंटी रैबीज का इंजेक्शन

रंजीव ठाकुर May 04 2022 29964

यूपी में स्वास्थ्य विभाग से फिर ऐसी खबर आई है जिसने विभाग की छवि एक बार फिर धूमिल कर दी है। लखीमपुर

जम्मू कश्मीर में हर साल वायु प्रदूषण से मरते हैं 10 हजार लोग

जम्मू कश्मीर में हर साल वायु प्रदूषण से मरते हैं 10 हजार लोग

आरती तिवारी December 17 2022 30073

जम्मू-कश्मीर के सबसे बड़े अस्पताल शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. परवेज कौल ने पिछले

कोविड-19 को हरा चुकें लोगों के दिमाग पर असर डाल रहा कोरोना वाइरस।

कोविड-19 को हरा चुकें लोगों के दिमाग पर असर डाल रहा कोरोना वाइरस।

लेख विभाग August 19 2021 27639

कोविड-19 के संक्रमण को हराकर ठीक हुए लोगों पर एक चौकाने वाला शोध सामने आया है। इस शोध के अनुसार कोरो

जानिए गर्मियों में खीरा खाने के अद्भुत फायदे

जानिए गर्मियों में खीरा खाने के अद्भुत फायदे

लेख विभाग April 20 2023 34600

खीरे को मिनरल, विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स का पावरहाउस कहा जाता है। खीरे की सबसे बड़ी खासियत ये है कि

अब 2 मिनट में मिलेगी चेस्ट की एक्स-रे रिपोर्ट

अब 2 मिनट में मिलेगी चेस्ट की एक्स-रे रिपोर्ट

विशेष संवाददाता December 30 2022 21238

अब एक्स-रे करवाने के दो मिनट के भीतर ही रिपोर्ट दे दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में आर्टिफ

दुनिया में विकलांगता का प्रमुख कारण स्ट्रोक : डा. राजकुमार

दुनिया में विकलांगता का प्रमुख कारण स्ट्रोक : डा. राजकुमार

हुज़ैफ़ा अबरार November 01 2022 35343

स्ट्रोक के कई जोखिम कारक हैं, जिनमें मधुमेह , उच्च रक्तचाप , हृदय रोग, डिस्लिपिडेमिया, मोटापा, तनाव,

एम्स दिल्ली में 5 साल के बच्चे का हुआ किडनी ट्रांसप्लांट

एम्स दिल्ली में 5 साल के बच्चे का हुआ किडनी ट्रांसप्लांट

विशेष संवाददाता September 17 2022 33658

एम्स अस्पताल में 5 साल के एक बच्चे की सफल एन-ब्लॉक किडनी ट्रांसप्लांट की गई। हालांकि यह काफी चुनौतीप

विश्व पोषण दिवस: सही खाएं, स्वस्थ रहें

विश्व पोषण दिवस: सही खाएं, स्वस्थ रहें

आयशा खातून May 28 2022 66486

गतिविधि कोई भी हो बिना ऊर्जा के सम्भव नहीं होती है। शारीरिक गतिविधियों के ऊर्जा का स्रोत स्वच्छ, रुच

औषधीय पौधों से होगा बड़ी बीमारियों का इलाज, इस यूनिवर्सिटी ने किया दावा

औषधीय पौधों से होगा बड़ी बीमारियों का इलाज, इस यूनिवर्सिटी ने किया दावा

विशेष संवाददाता September 02 2022 31492

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय रिसर्च एंड बायोलॉजिकल साइंस डिपार्टमेंट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

संतोष होमियो सेवा धाम ने आयोजित किया निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर

संतोष होमियो सेवा धाम ने आयोजित किया निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर

आनंद सिंह April 09 2022 64525

शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगियों के अलावा कुछ जटिल रोगों से पीड़ित मरीज भी उपस्थित हुए। शिविर में

Login Panel