देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

सफ़ेद दाग: लक्षण, कारण, निदान और प्रबंधन

सफ़ेद दाग तब होता है, जब मेलानोसाइट्स, त्वचा के रंग  के लिए उत्तरदायी कोशिकाएं मर जाती है या प्रक्रिया करने में समर्थ नहीं होती है। विटिलिगो का कारण अज्ञात है। इस रोग का कोई विशिष्ट उपचार नहीं है।

लेख विभाग
June 11 2022 Updated: June 11 2022 21:30
0 32820
सफ़ेद दाग: लक्षण, कारण, निदान और प्रबंधन प्रतीकात्मक चित्र

यह वह स्थिति है, जिसके कारण त्वचा पर पीले एवं सफ़ेद (skin depigmentation) दाग विकसित हो जाते है। विटिलिगो (Vitiligo) त्वचा के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकता है, लेकिन सबसे अधिक सूर्य के संपर्क में आने वाली त्वचा, जैसे कि चेहरे, गर्दन एवं हाथों को प्रभावित करता है। यह स्थिति एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न हो सकती है।

यह तब होता है, जब मेलानोसाइट्स (melanocytes), त्वचा (pigmentation) के रंग  के लिए उत्तरदायी कोशिकाएं मर जाती है या प्रक्रिया करने में समर्थ नहीं होती है। विटिलिगो का कारण अज्ञात है, लेकिन शोध से पता चलता है, कि यह रोग स्व-प्रतिरक्षित (autoimmune), आनुवंशिक (genetic), तनाव (stress) से संबंधित प्रक्रिया, तंत्रिका (nerve) या विषाणु (virus) के कारण होता है।

 

विटिलिगो के लक्षण - Symptoms of Vitiligo

विटिलिगो त्वचा पर सपाट, सफ़ेद धब्बे या दाग है।
 
दाग हाइपोपिगमेंटिड़ है। रोगियों को उसकी स्थिति के लिए कलंकित किया जाता है और उसे अवसाद एवं मनोदशा विकारों के समान अनुभव हो सकते है।

 

विटिलिगो के कारण - Causes of Vitiligo
 
विटिलिगो मेलेनिन (melanin) नामक त्वचा वर्णक की कमी के कारण होता है। यह अन्य स्थितियों के साथ जुड़ा हो सकता है: 
 
1. स्व-प्रतिरक्षित की स्थिति - Autoimmune conditions
नॉन सेगमेंट विटिलिगो (एनएसवी), विटिलिगो का सबसे सामान्य प्रकार है, इसे स्व-प्रतिरक्षित स्थिति माना जाता है। इसका मतलब है, कि प्रतिरक्षा प्रणाली (शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली) ठीक से काम नहीं कर रही है। वायरस जैसे बाहरी तत्वों के हमला करने के बजाय प्रतिरक्षा प्रणाली (संक्रमण से लड़ने वाले प्रोटीन) एंटीबॉडी पैदा करती है। ये एंटीबॉडी शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं एवं ऊतकों पर हमला करते हैं।
 
2. न्यूरो रसायन - Neuro chemistry
सेगमेंट विटिलिगो, विटिलिगो का असामान्य प्रकार है। इसका कारण त्वचा में तंत्रिका की समाप्ति से उत्पन्न होने वाले रसायनों को माना जाता है। ये रसायन मेलेनोसैट त्वचा कोशिकाओं के लिए विषाक्त होते हैं।

 

निदान - Diagnosis
 
आमतौर पर विटिलिगो का निदान चिकित्सक द्वारा शारीरिक परिक्षण के आधार पर किया जाता है।

इसके अलावा परीक्षण:
वुड लैंप परीक्षण/दीपक त्वचा विश्लेषक
 
यदि उपलब्ध हों, तो चिकित्सक पराबैंगनी लैंप का उपयोग कर सकता है, जिसे वुड लैंप परीक्षण/दीपक त्वचा विश्लेषक कहा जाता है, ताकि त्वचा को अधिक विस्तार से देखा जा सकें।
इसके लिए अंधेरे कमरे की ज़रूरत होती है तथा लैंप को त्वचा से दस से तेरह सेंमी (चार से पांच इंच) दूर हो रखा जाता है। पराबैंगनी प्रकाश के भीतर विटिलिगो के धब्बों को आसानी से देखा जा सकता है।
 

विटिलिगो का प्रबंधन - Management of vitiligo
 
इस रोग का कोई विशिष्ट उपचार नहीं है। हालांकि, त्वचा के रंग की उपस्थिति को निश्चित उपचार की सहायता से दोबारा प्राप्त किया जा सकता है।
1. चिकित्सा उपचार - Medical treatment
त्वचा पर लगायी जाने वाली दवाएं (जैसे कि स्टेरॉइड क्रीम)।
उपचार, जिसमें दवा के साथ पराबैंगनी ए (यूवीए) प्रकाश (पीयूवीए) का उपयोग किया जाता है।

2. सर्जिकल उपचार - Surgical treatment
किसी व्यक्ति के अपने ऊतकों से त्वचा का प्रत्यारोपण किया जाता है। चिकित्सक रोगी के शरीर के एक हिस्से से त्वचा ले सकता हैं तथा इसे किसी अन्य हिस्से में प्रत्यारोपित कर सकता हैं। इसका उपयोग कभी-कभी विटिलिगो के छोटे धब्बों से पीड़ित रोगियों के लिए किया जाता है।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बीआरडी मेडिकल कालेज में होगी कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान।

बीआरडी मेडिकल कालेज में होगी कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान।

रंजीव ठाकुर July 19 2021 39419

माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में जीनोम सीक्वेसिंग की जाएगी। इस जांच के लिए अन्य मशीनें ‌विभाग में मौ

2-18 साल के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन लाने की तैयारी में भारत बायोटेक। 

2-18 साल के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन लाने की तैयारी में भारत बायोटेक। 

हे.जा.स. February 07 2021 25903

नियमित कक्षायें शुरू कर दी हैं लेकिन अभिभावकों के मन में कोरोना संक्रमण का भय बना हुआ है और वे अपने

Prevention of acute myocardial infarction induced heart failure by intracoronary infusion of mesenchymal stem cells

Prevention of acute myocardial infarction induced heart failure by intracoronary infusion of mesenchymal stem cells

British Medical Journal November 02 2025 3556

Intracoronary infusion of Wharton’s jelly derived mesenchymal stem cells significantly reduced the r

बच्चों में मलेरिया की रोकथाम के लिए, दूसरी वैक्सीन को मिली मंज़ूरी

बच्चों में मलेरिया की रोकथाम के लिए, दूसरी वैक्सीन को मिली मंज़ूरी

हे.जा.स. October 03 2023 233807

ब्रिटेन की ऑक्सफ़र्ड युनिवर्सिटी ने R21/Matrix-M नामक इस वैक्सीन को विकसित किया है। मलेरिया के खिलाफ

सहारा हॉस्पिटल में  फ़ूड नली की जटिल सर्जरी कर महिला को समस्या से दिलाई निजात। 

सहारा हॉस्पिटल में फ़ूड नली की जटिल सर्जरी कर महिला को समस्या से दिलाई निजात। 

हुज़ैफ़ा अबरार December 12 2021 38634

ऑपरेशन के दूसरे दिन से ही महिला मरीज ने खाना पीना शुरू कर दिया तथा पांचवें दिन मरीज को अस्पताल से छु

नोवार्टिस फार्मास्युटिकल मलेरिया और एनटीडी रोगों के खिलाफ लड़ाई में 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर देगा 

नोवार्टिस फार्मास्युटिकल मलेरिया और एनटीडी रोगों के खिलाफ लड़ाई में 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर देगा 

हे.जा.स. June 25 2022 30060

नोवार्टिस फार्मास्युटिकल द्वारा घोषित वित्तीय प्रतिबद्धता से क्रिप्टोस्पोरिडिओसिस और मलेरिया के अला

डॉ हैनिमैन निर्वाण दिवस पर याद किए गए होम्योपैथिक चिकित्सक स्वर्गीय डॉ अनुरुद्ध वर्मा

डॉ हैनिमैन निर्वाण दिवस पर याद किए गए होम्योपैथिक चिकित्सक स्वर्गीय डॉ अनुरुद्ध वर्मा

हुज़ैफ़ा अबरार July 02 2022 76363

डॉ हैनिमैन के निर्वाण दिवस पर राजधानी के जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक तथा पूर्व सचिव व केंद्रीय हो

कोविड संक्रमण: देश में चालीस हज़ार से काम हुए नए मामले।  

कोविड संक्रमण: देश में चालीस हज़ार से काम हुए नए मामले।  

एस. के. राणा July 06 2021 27960

उपचाराधानी मरीजों की संख्या और घटकर 4,82,071 हो गई है और यह कुल संक्रमण का 1.58 प्रतिशत है जबकि कोवि

आयुष्मान योजना का लाभ देने में ये जिला है अव्वल

आयुष्मान योजना का लाभ देने में ये जिला है अव्वल

आरती तिवारी October 03 2022 27560

यूपी के कई  जिलों में प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही

केंद्र सरकार ने फार्मा क्लस्टर और एमएसएमई सेक्टर के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया

केंद्र सरकार ने फार्मा क्लस्टर और एमएसएमई सेक्टर के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया

एस. के. राणा March 12 2022 34943

सरकार ने देशभर में मौजूदा फार्मा क्लस्टर और एमएसएमई सेक्टर के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया ह

Login Panel