देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

लड़कियों में होने वाली माहवारी को समझें

पीरियड के इन संकेतों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है क्योंकि इससे आप सेनेटरी पैड्स और टेम्पन्स जैसे पीरियड में काम आने वाले प्रोडक्ट रखकर पहले से ही इसके लिए तैयार रह सकतीं हैं।

लेख विभाग
August 13 2022 Updated: August 13 2022 22:37
0 39190
लड़कियों में होने वाली माहवारी को समझें प्रतीकात्मक चित्र

ज़्यादातर लड़कियों में प्यूबर्टी के दौरान ही मेंस्ट्रुएशन (माहवारी) शुरू हो जाती है। इस दौरान लड़कियों में कई तरह के शारीरिक और भावनात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। वो बच्चे से एक वयस्क बन जाते हैं। 11 वर्ष से 15 वर्ष की उम्र के बीच मेंस्ट्रुएशन होना बिलकुल सामान्य बात है।

 

पीरियड आने के संकेत - Signs of period

अगर आपके पीरियड तब भी शुरू नहीं हुए, तो ये आमतौर पर आपके स्तन के विकसित होने के दो साल बाद शुरू हो जाते हैं। लेकिन और भी ऐसे संकेत हैं, जो ये बता सकते हैं कि आपका पहला पीरियड कब आने वाला है। करीब उसी समय के दौरान आपको आपके प्यूबिक एरिया में बाल आते दिखने लगेंगे और एक म्यूकस जैसा डिस्चार्ज दिखेगा जोकि साफ़, सफ़ेद, या हल्का पीला रंग का होता है। ये दोनों ही संकेत यह बताते हैं कि आपका पहला पीरियड आने ही वाला है। अगर आपक मेंस्ट्रुएशन की शुरुआत हो चुकी है, तो कुछ ऐसे संकेत जो हमेशा आपको यह बताएँगे कि आपके पीरियड आने वाले हैं, वो हैं

  • आपको प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (premenstrual syndrome) के संकेत दिखाई दे सकते हैं।
  • आपको पेट का फूलना और गैसीय महसूस हो सकता है।
  • आपको मुहांसे (acne) आ सकते हैं
  • आपको पेट में दर्द (abdominal pain) भी हो सकता है
  • आपको सिर दर्द (headache) भी हो सकता है

पीरियड के इन संकेतों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है क्योंकि इससे आप सेनेटरी पैड्स और टेम्पन्स जैसे पीरियड में काम आने वाले प्रोडक्ट रखकर पहले से ही इसके लिए तैयार रह सकतीं हैं।

 

पीरियड साइकिल - Period cycle

पीरियड साइकिल या मेंस्ट्रुअल साइकिल आपके पीरियड के पहले दिन और अगले पीरियड के बीच का समय है। उदाहरण के लिए अगर आपका पिछले पीरियड 10 जनवरी को शुरू हुआ था और आपका अगला पीरियड 8 फरवरी को आया, तो इसका मतलब है कि आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल 10 जनवरी से 8 फरवरी के बीच का समय है। इस इन चार चरणों में अच्छे से समझा जा सकता है:

  • आपकी यूटेरिन लाइनिंग 28 दिनों में मोटी हो जाती है और आपके पीरियड शरू होने पर टूटने लगती है। आपके पीरियड का पहला दिन आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल (menstrual cycle) का पहला दिन होता है।
  • औसतन एक पीरियड 2 से 7 दिनों तक चल सकता है और इस समय के दौरान यूटेरिन लाइनिंग (uterine lining) टूटटी है और वजाइना (vagina) से बाहर निकल जाती है। जैसे ही आपका पीरियड ख़त्म होता है यूटेरिन लाइनिंग फिर से मोटी हो जाती है - ताकि संभावित प्रेगनेंसी (pregnancy) के लिए तैयार हो सकें।
  • चौदवे दिन के करीब, ओवरी एग बाहर निकालती हैं और इस प्रक्रिया को ओव्यूलेशन कहते हैं, यहाँ से यह एग यूटेरस में जाकर यूटेरिन लाइनिंग से जुड़ जाता है।
  • अगर इस पीरियड के दौरान, एग फर्टिलाइज़्ड (ovulation) नहीं होता है, तो यूटेरस की लाइनिंग टूट जाती है और बाहर निकलने लगती है और फिर से पीरियड आ जाता है।

प्यूबर्टी की शुरुआत से यह पूरी साइकिल बार-बार होती है मतलब आपके पहले पीरियड से लेकर मेनोपॉज़ (menopause) तक, मतलब आपका पीरियड आना बंद होने तक। ज़्यादातर महिलाओं को 40 वर्ष की उम्र के बाद से 50 वर्ष की उम्र के दौरान मेनोपॉज़ के लक्षणों का और फिर पीरियड पूरी तरह से बंद हो जाने का अनुभव होने लगता है।

जब आपके पीरियड आना शुरू होते हैं, आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल कुछ सालों के लिए अनियमित होती है और इसके आने का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। क्योंकि इस समय आपका शरीर अपना प्राकृतिक तालमेल बना रहा होता है, जोकि पूरी तरह से सामान्य है। एक बार यह तालमेल बैठ जाए, फिर आपके पीरियड हर महीने आना शुरू हो जाते हैं।

 

माहवारी के दौरान होने वाली परेशानियाँ - Problems during menstruation

कई महिलाओं को उनके पीरियड आने के पहले के कुछ हफ़्तों से प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम या पीएमएस का अनुभव होता है। जिन्हें मूड स्विंग्स, मुहांसे, एंग्जायटी (उत्कंठा), पेट फूलना, चिड़चिड़ाहट या गुस्सा आने जैसे लक्षणों से समझा जा सकता है।

आपको अपने पीरियड के शुरुआती कुछ दिनों में दर्द महसूस हो सकता है। इसमें पीरियड के दिनों में कमर दर्द के साथ-साथ आपको पेट के नीचले हिस्से में दर्द या हल्का पेट दर्द हो सकता है।

वैसे तो पीरियड के दौरान दर्द (pain) एक आम बात है, लेकिन अगर यह दर्द असहनीय हो जाए और आपके रोजमर्रा के जीवन पर असर डालने लगे तो बेहतर होगा कि दर्द का सही कारण जानने के लिए आप अपने डॉक्टर को दिखाएं।

 

पीरियड के समय होने वाले दर्द का उपाय - Remedy for pain during period

आमतौर पर जैसे-जैसे दिन बीतते जाते हैं पीरियड का दर्द कम होता जाता है लेकिन अगर पीरियड का दर्द आपके रोज के कामों में रुकावट ला रहा है तो आप इन नुस्खों को आजमा सकते हैं:

  • एक हॉट वाटर बैग या दर्द से चटकारा देने वाला गर्म पैड आपके पीरियड के दर्द को असरदार रूप से कम कर सकता है।
  • दर्द निवारक दवाई लें।

हालाँकि अगर दर्द निवारक गोलियों (pain relief pills) से पीरियड के दर्द में कोई राहत ना मिले, तो आपको अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

 

पीरियड मैनेजमेंट - Period Management

सबसे ज़रूरी चीज जो आपके पीरियड का अनुभव आरामदायक बना सकती है, वो है पीरियड के लिए सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना। पीरियड के लिए ऐसे प्रोडक्ट चुनना जो आपकी ज़रूरतों को पूरा करें आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि आपको उसके लिए कई प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके देखना होगा। इसलिए ज़रूरी है कि अपने लिए सही प्रोडक्ट का फैसला करने से पहले आप अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। आपका प्रोडक्ट आपके पीरियड में होने वाले बहाव के हिसाब से होना चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मेदांता सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल ने अंतर्राष्ट्रीय मंच से किया सीटीओ तकनीक का लाइव प्रदर्शन

हुज़ैफ़ा अबरार June 26 2022 57904

डॉ पीके गोयल ने बताया कि सीटीओ (Chronic Total Occlusion) यानि क्रोनिक टोटल आक्लूजन में मरीज की आर्टर

देश में मंकीपॉक्स संक्रमण का तीसरा मामला सामने आया

देश में मंकीपॉक्स संक्रमण का तीसरा मामला सामने आया

रंजीव ठाकुर July 22 2022 28592

देश में एक बार फिर मंकी पॉक्स संक्रमण का नया मामला सामने आया है और वह भी केरल से ही है तथा यह व्यक्त

कोरोना पर कहर, ओमिक्रॉन का

कोरोना पर कहर, ओमिक्रॉन का 'XBB' वैरिएंट सबसे ज्यादा सक्रिय

विशेष संवाददाता January 04 2023 24362

इन्साकॉग के मुताबिक, भारत में कोविड के ओमिक्रॉन का 'XBB' सब-वेरिएंट सबसे ज्यादा सक्रिय है।

अमेरिका में हिरण में कोरोना वायरस के चिंताजनक स्वरूप की मौजूदगी मिली: रिसर्च

अमेरिका में हिरण में कोरोना वायरस के चिंताजनक स्वरूप की मौजूदगी मिली: रिसर्च

हे.जा.स. February 03 2023 20064

कॉर्नेल यूनिवर्सिटी, अमेरिका के शोधकर्ताओं ने कहा कि हिरण में इन अप्रचलित स्वरूपों की मौजूदगी लंबे स

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर प्रधानमंत्री चिंतित, बुधवार को मुख्‍यमंत्रियों से होगी चर्चा।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर प्रधानमंत्री चिंतित, बुधवार को मुख्‍यमंत्रियों से होगी चर्चा।

हे.जा.स. March 16 2021 26341

चिंता का कारण महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में बढ़ता कोरोना संक्रमण है। नए मामले सा

बीआरडी मेडिकल कालेज में होगी कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान।

बीआरडी मेडिकल कालेज में होगी कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान।

रंजीव ठाकुर July 19 2021 39153

माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में जीनोम सीक्वेसिंग की जाएगी। इस जांच के लिए अन्य मशीनें ‌विभाग में मौ

ओमिक्रोन संक्रमण के मामले बढ़ रहे तेजी से
कान पर पड़ रहा कोरोना का असर।

कान पर पड़ रहा कोरोना का असर।

हे.जा.स. September 20 2021 40542

कोरोना या सामान्य वायरस न्यूरोपैथी क्रिएट करता है। इसके संक्रमण से कान की नसों को नुकसान होता है। 60

Clitorally Stimulated Orgasms Are Associated With Better Control of Sexual Desire and Not Associated With Depression or Anxiety, Compared With Vaginally Stimulated Orgasms

Clitorally Stimulated Orgasms Are Associated With Better Control of Sexual Desire and Not Associated With Depression or Anxiety, Compared With Vaginally Stimulated Orgasms

NCBI March 02 2023 52622

Most women reported that clitoral and vaginal stimulation is important in orgasm. Women experience o

कोरोना संक्रमण से उत्पन्न प्रतिरोधक क्षमता नौ महीने, टीके से छह महीने और हाइब्रिड इम्यूनिटी दस महीने तक असरदार

कोरोना संक्रमण से उत्पन्न प्रतिरोधक क्षमता नौ महीने, टीके से छह महीने और हाइब्रिड इम्यूनिटी दस महीने तक असरदार

हे.जा.स. December 31 2021 30445

आईसीएमआर के महानिदेशक डा. बलराम भार्गव ने कहा कि संक्रमण से तीन प्रकार से प्रतिरोधकता पैदा होती है।

Login Panel