देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

जरूरी सावधानियों से ही मिलेगी बीमारियों से आजादी: डॉ सूर्यकांत 

डॉ. सूर्यकांत का कहना है कि कोरोना के साथ ही इस समय मौसमी बीमारियों फ्लू सर्दी, जुकाम व बुखार, डेंगू, चिकनगुनिया, कॉलरा, निमोनिया, टाइफाइड से भी खास सावधान रहने की जरूरत है। इसलिए घर व आस-पास साफ़-सफाई का विशेष ख्याल रखें।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 13 2022 Updated: August 13 2022 23:35
0 32466
जरूरी सावधानियों से ही मिलेगी बीमारियों से आजादी: डॉ सूर्यकांत  प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। प्रदेश में कई महीने बाद एक बार फिर से 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों की तादाद हजार के आंकड़े को पार कर गयी है। इतना ही नहीं, एक बार फिर से कोरोना की चपेट में आने वाले गंभीर बीमार, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी (weak immunity) वालों के सामने यह बड़ी दिक्कत खड़ी कर रहा है, हालत अस्पताल में भर्ती होने तक की पैदा हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण मौसमी बीमारियों के लिए मुफीद इस मौसम में समुदाय का जरूरी सावधानी न बरतना है। यह कहना है आईएमए-एएमएस के वाइस चेयरमैन डॉ. सूर्यकांत का।  

  
डॉ. सूर्यकांत का कहना है कि हर किसी को यह जानना बेहद जरूरी है कि कोरोना (corona) अभी पूरी तरह से ख़त्म नहीं हुआ है बल्कि कमजोर हुआ है। ऐसे में कोरोना को लेकर लापरवाही बरतना खुद के साथ घर-परिवार और समाज को संकट में डालने वाला साबित हो सकता है। इसलिए पिछले दो-ढाई साल से जिस अनुशासन का पालन कर समय-समय पर कोरोना को पीछे धकेलने का काम समुदाय के हर किसी ने किया है, उसी अनुशासन का कड़ाई से पालन करने का वक्त एक बार फिर से आ गया है। यह अनुशासन है, 

  • एक दूसरे से उचित शारीरिक दूरी बनाकर रखना,
  • भीडभाड़ में जाने से बचना,
  • घर से बाहर निकलने पर नाक व मुंह को मास्क से अच्छी तरह ढकना और
  • हाथों के साथ शारीरिक साफ-सफाई का ख्याल रखना। 


इसके अलावा अगर किसी अन्य ने कोरोना को सही मायने में मात देने में कारगर साबित हुआ है तो वह है टीकाकरण (vaccination)। इसलिए कोविड टीके की पहली और दूसरी डोज लेने में हर किसी ने जैसी तत्परता दिखाई थी, वैसी ही तत्परता अब एहतियाती डोज (precautionary dose) को लेकर भी दिखाने का समय आ गया है। इसी गंभीरता को देखते हुए सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 दिनों के लिए 18 से 59 साल वालों के लिए कोविड टीके की एहतियाती डोज को बिल्कुल मुफ्त कर दिया है। 60 साल से ऊपर वालों को यह डोज पहले से ही फ्री दी जा रही थी। इसलिए बिना समय गंवाए जिनको दूसरी डोज लिए हुआ छह माह बीत चुके हैं वह एहतियाती डोज जरूर लगवाएं। यह डोज कोरोना से सुरक्षा प्रदान करने में पूरा साथ निभाएगी। 


डॉ. सूर्यकांत का कहना है कि कोरोना के साथ ही इस समय मौसमी बीमारियों फ्लू (viral) सर्दी, जुकाम व बुखार, डेंगू (dengue), चिकनगुनिया (chikungunya), कॉलरा (cholera), निमोनिया (pneumonia), टाइफाइड (typhoid) से भी खास सावधान रहने की जरूरत है। इसलिए घर व आस-पास साफ़-सफाई का विशेष ख्याल रखें, जलजमाव न होने दें ताकि मच्छर न पनपने पाएँ। मच्छरों को पनपने से रोककर इनमें से कई बीमारियों से समुदाय को सुरक्षित बनाया जा सकता है। इसके अलावा घर का बना ताजा और पौष्टिक भोजन का ही सेवन करें, हरी साग-सब्जी और मौसमी फल का सेवन करें। स्ट्रीट फ़ूड (street food) से दूरी बनाकर संक्रमण से बचें। इस समय फ्लू, कोरोना, मंकीपॉक्स, निमोनिया और टीबी के मिलते-जुलते लक्षणों के चक्कर में इलाज में देरी करना भारी पड़ सकता है। इसलिए जब भी ऐसे मिलते-जुलते लक्षण नजर आयें तो बिना घबराये स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र (health center) पर जाकर चिकित्सक से सम्पर्क करें, जहाँ जाँच और इलाज की सुविधा मुफ्त है। साधारण जुकाम-बुखार-सर्दी समझकर अपने मन से कोई इलाज कतई न करें, यह जोखिम में डालने वाला कदम साबित हो सकता है। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, ऐसे में बीमारियों से आजादी पाने के लिए इन सभी जरूरी कर्तव्य को निभाकर हर कोई इसमें बड़ा योगदान दे सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डेल्टा वैरिएंट संक्रमण जैसे हालात बन रहे भारत में, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी

डेल्टा वैरिएंट संक्रमण जैसे हालात बन रहे भारत में, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी

एस. के. राणा January 14 2022 29893

कोरोना के बेहद संक्रामक ओमिक्रॉन स्वरूप के कारण संक्रमण की नई लहर चल पड़ी है। इसलिए यह महामारी एक बा

गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के केस में मेडन फार्मा को बड़ी राहत

गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के केस में मेडन फार्मा को बड़ी राहत

एस. के. राणा December 17 2022 27366

मेडेन फार्मा की खांसी (कफ) की दवा के नमूने गुणवत्ता में खरे पाए गए हैं। कंपनी मेडेन फार्मास्युटिकल्स

सीएमओ को मिले एक्सपायर्ड इन्जेक्शन, बॉयोमेडिकल वेस्ट डस्टबिन नदारद तो दो को शार्ट नोटिस

सीएमओ को मिले एक्सपायर्ड इन्जेक्शन, बॉयोमेडिकल वेस्ट डस्टबिन नदारद तो दो को शार्ट नोटिस

रंजीव ठाकुर September 09 2022 26000

एक होटल में लगी आग के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और कहीं फॉयर मॉक ड्रिल तो कहीं निरीक्षण कर

आईसीएमआर के वैज्ञानिकों ने गर्भवती महिला और नवजात शिशुओं पर संक्रमण प्रभाव के बारे में जानने के लिए अध्ययन शुरू किया

आईसीएमआर के वैज्ञानिकों ने गर्भवती महिला और नवजात शिशुओं पर संक्रमण प्रभाव के बारे में जानने के लिए अध्ययन शुरू किया

एस. के. राणा March 29 2022 41905

गर्भवती महिला और नवजात शिशुओं में कोरोना संक्रमण के जोखिम को लेकर अब तक कई वैज्ञानिक दस्तावेज सामने

मुख्यमंत्री ने टीम-9 के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण के स्थिति की समीक्षा की 

मुख्यमंत्री ने टीम-9 के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण के स्थिति की समीक्षा की 

रंजीव ठाकुर May 17 2022 29707

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से कोविड

सरोगेट मदर ने बेटे-बहू की बच्ची को दिया जन्म

सरोगेट मदर ने बेटे-बहू की बच्ची को दिया जन्म

हे.जा.स. November 07 2022 39547

अमेरिका के उटाह में एक 56 साल की महिला नैन्सी हॉक ने अपने ही बेटे-बहू की पांचवी संतान को जन्म दिया।

सोहन लाल बालिका इंटर कालेज में क्षय रोग संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित।

सोहन लाल बालिका इंटर कालेज में क्षय रोग संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित।

हुज़ैफ़ा अबरार November 14 2021 25362

सोहनलाल लाल बालिका इंटर कॉलेज में टीबी यूनिट डीटीसी द्वारा “क्षय रोग निवारण में युवाओं की भूमिका” वि

लंबे समय तक सुंदर दिखने में प्लास्टिक सर्जरी मददगार होती है: डॉक्टर कनिका

एस. के. राणा February 01 2026 6132

सुंदर दिखने की चाह में कभी-कभी लोग बहुत कुछ गलत भी कर बैठते हैं। कभी-कभी पार्लर में बहुत प्रकार के प

नीट यूजी की काउंसिलिंग 27 से 31 जनवरी के बीच केजीएमयू व लोहिया संस्थान लखनऊ में

नीट यूजी की काउंसिलिंग 27 से 31 जनवरी के बीच केजीएमयू व लोहिया संस्थान लखनऊ में

हे.जा.स. January 24 2022 32269

एमबीबीएस, बीडीएस में दाखिला लेने वाले छात्रों को सात फरवरी तक दाखिला देना होगा। 15 फरवरी से काउंसिलि

अंग प्रत्यारोपण के लिए विकसित हुई ऑर्गनएक्स टेक्नोलजी

अंग प्रत्यारोपण के लिए विकसित हुई ऑर्गनएक्स टेक्नोलजी

हे.जा.स. September 16 2022 36354

येल यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं की एक टीम ने अंग प्रत्यारोपण के लिए ऑर्गनएक्स टेक्नोलजी को विकसित किय

Login Panel