देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कामयाबी: भारतीय वैज्ञानिकों ने मंकीपॉक्स का जिंदा वायरस निकाला

मंकीपॉक्स वायरस को आइसोलेट में कामयाबी मिली है। अब इस वायरस की मदद से वैज्ञानिक जल्द ही संक्रमण की पहचान करने वाली जांच किट की खोज कर सकेंगे।

एस. के. राणा
July 28 2022 Updated: July 28 2022 16:29
0 31188
कामयाबी: भारतीय वैज्ञानिकों ने मंकीपॉक्स का जिंदा वायरस निकाला प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। मंकीपॉक्स (Monkeypox) को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुणे स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट  ऑफ वायरोलॉजी (NIV) की एक टीम ने मंकीपॉक्स वायरस का जिंदा वायरस निकाला है। मंकीपॉक्स वायरस को संक्रमित मरीज (Infected Patients) से जांच के लिए गए सैंपल से अलग किया गया।

जिंदा वायरस निकालने के लिए वैज्ञानिकों की एक टीम गठित की गई थी, जो 14 जुलाई से दिन-रात लैब में वायरल को ढूंढने में लगी हुई थी। 11 दिन बाद एनआईवी (NIV) ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा कि मंकीपॉक्स वायरस (Monkeypox Virus) को एक मरीज के सैंपल से आइसोलेट (Isolate) करने में टीम को कामयाबी मिली है। इसका मतलब यह है कि अब इस वायरस की मदद से वैज्ञानिक जल्द ही संक्रमण की पहचान करने वाली जांच किट (Test Kit) की खोज कर सकेंगे। साथ ही जीवित वायरस को सीरियाई चूहों में इस्तेमाल कर इसकी गंभीरता और उपचार के बारे में अहम जानकारियां भी निकाल पाएंगें। इसके अलावा मंकीपॉक्स रोधी टीके (Anti Monkeypox vaccines) की खोज भी कर सकते हैं।


देश के लिए बड़ी उपलब्धि
वैज्ञानिकों ने इसे भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। एनआईवी की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रज्ञा यादव ने कहा, यह एक बड़ी कामयाबी है। साल 2020 में जब कोरोना महामारी की शुरुआत हुई थी उस दौरान हमने सबसे पहले कोरोना वायरस को आइसोलेट किया था। उसके बाद जांच किट बनाई गईं और कोवाक्सिन टीके की खोज भी की थी। इस बार मंकीपॉक्स को आइसोलेट किया है। जल्द ही इसकी जांच किट, उपचार और टीका इत्यादि के बारे में आगे के अध्ययन शुरू होंगे।


एक वायरस से बनाएंगे और कई वायरस
एनआईवी की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रज्ञा यादव ने बताया, ‘मंकीपॉक्स वायरस को आइसोलेट करने के बाद अब उसके अन्य प्रतिरुप भी तैयार किए जा रहे हैं। पुणे की बीएसएल-3 स्तर की लैब में यह काम चल रहा है। इनमें से एक-एक वायरस को अलग अलग अध्ययन के लिए सौंप दिया जाएगा।’

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

एसजीपीजीआइ लखनऊ में पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल

एसजीपीजीआइ लखनऊ में पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल

एस. के. राणा March 29 2022 29800

एसजीपीजीआइ लखनऊ में सरकारी नौकरी इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। संजय गांधी पोस्ट ग्र

गुजरात में मिला कोरोना का कप्पा वेरियंट।

गुजरात में मिला कोरोना का कप्पा वेरियंट।

हे.जा.स. July 27 2021 19166

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कप्पा घातक साबित नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव

विश्व डायबिटीज दिवस के अवसर पर साइक्लोथॉन, वॉकथॉन और मेगा कैंप का आयोजन

विश्व डायबिटीज दिवस के अवसर पर साइक्लोथॉन, वॉकथॉन और मेगा कैंप का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार November 15 2022 25765

RSSDI के उत्तर प्रदेश चैप्टर के चयनित चेयरमैन डॉ अनुज माहेश्वरी ने कहा, “डायबिटीज के रोकथाम पर होने

मरीज को आया हार्ट अटैक, सूझबूझ से डॉक्टर ने बचाई जान

विशेष संवाददाता September 07 2022 25623

कोल्हापुर में एक मरीज को डॉक्टर के सामने ही हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद डॉक्टर ने कुछ ही देर में मरीज

देश में कोविड-19 के 12,781 नए मामले, 18 की मौत, संक्रमण दर 4% के पार

देश में कोविड-19 के 12,781 नए मामले, 18 की मौत, संक्रमण दर 4% के पार

एस. के. राणा June 20 2022 26126

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 18 औ

सोनभद्र दौरे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र दौरे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

आरती तिवारी February 08 2023 28593

दो दिवसीय भ्रमण पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोनभद्र पहुंचे। जहां डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अ

अविवाहित महिलाओं को भी गर्भपात का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

अविवाहित महिलाओं को भी गर्भपात का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा September 30 2022 27048

अविवाहित महिलाओं के गर्भपात मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिह

एसजीपीजीआईएमएस के नर्सिंग स्टूडेंट्स ने किया भरवारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शैक्षिक भ्रमण

एसजीपीजीआईएमएस के नर्सिंग स्टूडेंट्स ने किया भरवारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शैक्षिक भ्रमण

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2023 29514

भरवारा एसटीपी की कार्यदायी संस्था सुएज इंडिया के प्लांट इंचार्ज राजेश देशराज ने छात्रों को सीवेज ट्र

गहरी नींद से मदद मिलेगी ब्रेन इंजरी को ठीक करने में।

गहरी नींद से मदद मिलेगी ब्रेन इंजरी को ठीक करने में।

लेख विभाग March 15 2021 41376

जो लोग रात में गहरी नींद लेते हैं, उनकी ब्रेन इंजरी को ठीक होने में तुलनात्मक रूप से कम समय लगता है।

कार्डियक और न्यूरोवैस्कुलर मरीज़ को रीजेंसी हेल्थ का तोहफा, कैथ लैब के अत्यधुनिक तकनीक से होगा इलाज

कार्डियक और न्यूरोवैस्कुलर मरीज़ को रीजेंसी हेल्थ का तोहफा, कैथ लैब के अत्यधुनिक तकनीक से होगा इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2026 3157

इंटरवेंशनल प्रक्रिया के दौरान दृश्य की स्पष्टता और रेडिएशन डोज़ हमारे हर फैसले को प्रभावित करते हैं।

Login Panel