देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सर्दियों के दौरान उम्र दराज़ महिलाओं में मूत्र असंयम की बढ़ती है समस्या।

प्रारंभिक अवस्था में मूत्र असंयम के इलाज के लिए कीगल एक्सरसाइज करके पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों की एक्सरसाइज करना उपयोगी हो सकता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
December 02 2021 Updated: December 02 2021 22:56
0 33093
सर्दियों के दौरान उम्र दराज़ महिलाओं में मूत्र असंयम की बढ़ती है समस्या। प्रतीकात्मक

लखनऊ। मूत्र असंयम या मूत्राशय पर काबू रखने में परेशानी होना एक आम और अक्सर शर्मनाक महसूस करने वाली समस्या है। सर्दियों के दौरान महिलाओं को इससे पीड़ित होने का ज्यादा खतरा होता है। लखनऊ के रीजेंसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने नोट किया है कि मूत्रमार्ग की छोटी लंबाई, इसकी अतिसक्रियता और योनि के बढ़ने के कारण महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। 50 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को इस स्थिति का अनुभव होने की ज्यादा संभावना होती है। सर्दियों के महीनों में लोग अक्सर पानी पीना कम देतें हैं। डीहाइड्रेशन के कारण मूत्र ज्यादा गाढ़ा हो जाता है, जो मूत्राशय में समस्या पैदा कर सकता है और इससे कब्ज भी हो सकती है।

रीजेंसी सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के यूरोलॉजी कंसल्टेंट डॉ सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि डाइट में बदलाव और वजन को सही रखने से इस समस्या से निजात पाई जाती है।  उन्होंने कहा, यूआई तब होता है जब न चाहते हुए भी मूत्र का रिसाव होने लगता है। इसका मतलब है कि मूत्र को रोकने वाले यंत्र पर नियंत्रण नहीं रह  पाता है। मूत्राशय और मूत्रमार्ग में बाहरी पेशीय समर्थन होता है, जो अक्सर कई गर्भधारण, लंबे समय तक मेहनत और जटिल प्रसव के कारण कमजोर हो जाता है। इसलिए हम प्रसवपूर्व महिलाओं को पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज कराने की सलाह देते हैं। मेनोपॉज के बाद महिलाओं के लिए भी यही सलाह दी जाती है।

हमारे हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने नोट किया है कि 50 से ज्यादा उम्र की महिलाओं में यह समस्या होना ज्यादा  आम है। हमारे हॉस्पिटल में हर साल सर्दियों में कई यूआई यूरीन इंकॉन्टिनें केसेस देखे जाते हैं, जिनमें से ज्यादातर 50 से ज्यादा उम्र की पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाएं होती हैं। कुछ केसेस में सर्दी के कारण छींकने और खांसने से भी रिसाव हो सकता है, यह आमतौर पर कमजोर पेल्विक फ्लोर के कारण होता है। 

प्रारंभिक अवस्था में मूत्र असंयम के इलाज के लिए कीगल एक्सरसाइज करके पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों की एक्सरसाइज करना उपयोगी हो सकता है।  इसके अलावा डॉक्टर ब्लैडर ट्रेनिंग की भी सलाह देते हैं, यानी मूत्र को रोकने या जारी करने की कोशिश करना । मूत्राशय पर पर काबू न पाना या यूआई की समस्या किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकता है। यूआई के कुछ सामान्य लक्षण रात के दौरान कई बार पेशाब रोकने और पेशाब करने में असमर्थता होना शामिल हैं। इस समस्या का इलाज घर पर बिना सर्जरी के प्राकृतिक रूप से किया जा सकता है। विटामिन डी का कम  लेवल भी यूआई की समस्या को जन्म दे सकता है। फैटी मछली, पनीर, अंडे की जर्दी, मशरूम,  डेयरी उत्पाद, और अनाज जैसे खाद्य पदार्थ पर्याप्त विटामिन डी हासिल करने में मदद कर सकते हैं।मैग्नीशियम के सेवन की भी सलाह दी जाती है क्योंकि यह मांसपेशियों और तंत्रिका कार्यों में मदद करता है। हरी पत्तेदार सब्जियां, नट, बीज, फलियां, और समुद्री भोजन का भी सेवन इस समस्या से निजात पाने के लिए किया जासकता है ।

रीजेंसी सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के यूरोलाजी –एम सीएच, डॉ राजीव कुमार ने कहा, मेडिकल और सर्जिकल इलाज इस समस्या से निजात दिला सकते है लेकिन लाइफस्टाइल में बदलाव से भी इस समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती हैं। मरीजों को पहले परंपरागत इलाज या घरेलू इलाज का प्रयास करना चाहिए क्योंकि इन तरीको में दवा या सर्जरी नहीं करनी होती है। हालांकि कई केसेस में मूत्राशय को सामान्य काम पर वापस आने के लिए दवाएं बहुत अच्छी तरह से काम कर सकती हैं। इस समस्या के लिए सर्जरी अंतिम विकल्प होना चाहिए। जिन लोगों को यह समस्या है उन्हें अपने कैफीन और शराब का सेवन रोकना चाहिए क्योंकि इन दोनों के सेवन से मूत्राशय में जलन पैदा हो सकती हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात हाइड्रेटेड रहें और सर्दियों के दौरान कम से कम दो लीटर पानी पीने का लक्ष्य रखें।"

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सीरम इंस्टीट्यूट बनाएगी रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी।

सीरम इंस्टीट्यूट बनाएगी रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी।

एस. के. राणा June 05 2021 38376

सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एसआइआइ) ने देश में ही कोविड-19 वैक्‍सीन स्पुतनिक वी के उत्‍पादन के लिए प

दवाओं के ओवरडोज  पर जागरूकता आवश्यक है :सुनील यादव

दवाओं के ओवरडोज पर जागरूकता आवश्यक है :सुनील यादव

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2026 1421

चिकित्सकीय दवाओं की गलत मात्रा एक से अधिक दवाओं का असावधानीपूर्वक सेवन दवाओं के बीच हानिकारक पारस्पर

वाराणसी में टैटू बनवाने से एक साथ दर्जन भर लोग एचआईवी संक्रमित

वाराणसी में टैटू बनवाने से एक साथ दर्जन भर लोग एचआईवी संक्रमित

विशेष संवाददाता August 06 2022 42553

लोग अक्सर टैटू यह जानते हुए बनवाते हैं कि ये खतरनाक भी हो सकता है लेकिन फैशन के चक्कर में लापरवाही ह

टीबी से डरना नहीं बल्कि बचना है: डॉ. सूर्यकांत

टीबी से डरना नहीं बल्कि बचना है: डॉ. सूर्यकांत

हुज़ैफ़ा अबरार March 29 2022 50148

डॉ. सूर्यकांत ने ऑटो चालकों को सलाह दी कि ऑटो चलाते समय मास्क (mask) का जरूर इस्तेमाल करें, यह टीबी,

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए चेहरे की देखभाल ऐसे करें

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए चेहरे की देखभाल ऐसे करें

सौंदर्या राय June 21 2022 35347

माँइश्चराइजर लगायें जिससे प्रतिदिन कोलेजन और इलास्टिन का प्रोडक्शन हो। स्किन को अच्छी तरह से हाइड्रे

देश में अब तक 22% लोगों ने लगवाई ‘प्रिकॉशन डोज़’

देश में अब तक 22% लोगों ने लगवाई ‘प्रिकॉशन डोज़’

विशेष संवाददाता September 27 2022 27617

देश में अब तक 22% लोगों ने लगवाई ‘प्रिकॉशन डोज़’ लगवाई है। वयस्कों के लिए फ्री वैक्सीनेशन ड्राइव शुर

उत्तर प्रदेश के 48 ज़िलों में मेडिकल कॉलेज, 16 और जिलों में खोलने की प्रक्रिया चालू

उत्तर प्रदेश के 48 ज़िलों में मेडिकल कॉलेज, 16 और जिलों में खोलने की प्रक्रिया चालू

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2022 31797

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राज्य के 27 जिलों में कोई राजकीय या निजी मेडिकल कॉलेज नहीं हैं।

बदलते मौसम में जरूरी है सावधानी

बदलते मौसम में जरूरी है सावधानी

विशेष संवाददाता February 01 2023 34333

डॉ. साहनी ने बताया कि ऐसे मौसम में वायरल बुखार के मामले सबसे अधिक आते हैं। इसलिए इस मौसम में बच्चों

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड में वेदालाइफ-निरामयम् का उद्घाटन किया 

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड में वेदालाइफ-निरामयम् का उद्घाटन किया 

विशेष संवाददाता May 05 2022 32813

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड में वेदालाइफ-निरामयम् की स्थापना से प्रदेश में पलायन घटे

पढ़िए पैरा मेडिकल के विभिन्न कोर्सेस की पूरी जानकारी।

पढ़िए पैरा मेडिकल के विभिन्न कोर्सेस की पूरी जानकारी।

अखण्ड प्रताप सिंह December 06 2021 61390

पैरामेडिकल कोर्स करने वाले विद्यार्थी को पैरामेडिक कहा जाता है। एक पैरामेडिक हेल्थकेयर की सर्विस देन

Login Panel