देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

भारी नितंब और जाँघ अच्छे स्वास्थ्य की निशानी: शोध

ब्रिटेन के डॉक्टरों का कहना है कि भारी नितंब हानिकारक रसायनों को पिघलाने में मदद करते हैं और उनमें ऐसे रसायन एजेंट भी मौजूद होते हैं जो दिल तक पहुँचने वाली रक्त वाहिनियों में खून जमने से रोकते हैं।

लेख विभाग
February 27 2022 Updated: February 27 2022 15:55
0 38096
भारी नितंब और जाँघ अच्छे स्वास्थ्य की निशानी: शोध

भारतीय सौंदर्य शास्त्रों में भारी नितंब और भरी-भरी जाँघों को आकर्षक कहा जाता है। अब इन सौंदर्य मानकों का स्वास्थ्य महत्व भी नज़र आने लगा है। अलग-अलग शोध में ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय और ब्रिटिश हार्ट फ़ाउंडेशन के डॉक्टर्स इस पर सहमति जताते हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त शोध पत्रिका इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ ओबीसिटी ने तो एक शोध के माध्यम से इसकी पुष्टि कर दी है।

ब्रिटेन के डॉक्टरों की राय   

ब्रिटेन के डॉक्टरों का कहना है कि जिन महिलाओं के नितंबों (hips) और जाँघों (thighs) पर ज़्यादा वज़न होता है यानी वे भारी होते हैं तो यह उनके अच्छे स्वास्थ्य (good health) की निशानी है क्योंकि ये दिल की बीमारियों (heart diseases) से बचाते हैं। साथ ही, भारी नितंब और भरी-भरी जाँघें पाचन क्रिया (digestion) और शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने में भी मदद करते हैं।

इन डॉक्टरों (doctors) का कहना है कि भारी नितंब हानिकारक रसायनों (harmful chemicals) को पिघलाने में मदद करते हैं और उनमें ऐसे रसायन एजेंट भी मौजूद होते हैं जो दिल तक पहुँचने वाली रक्त वाहिनियों में खून जमने (clotting of blood) से रोकते हैं।

ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का मत 

ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय (University of Oxford) के वैज्ञानिकों के एक दल ने प्रयोग के बाद कहा है कि महिलाओं की कमर के आसपास जो वज़न इकट्ठा हो जाता है उसके मुक़ाबले नितंबों पर इकट्ठा होने वाला वज़न स्वास्थ्य की दृष्टि से ज़्यादा अच्छा होता है क्योंकि कमर के आसपास वाली चर्बी (fat) से कोई स्वास्थ्य लाभ नहीं होता है।

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ ओबीसिटी का शोध 

यह अध्ययन इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ ओबीसिटी (International Journal of Obesity) में प्रकाशित हुआ है। इस निष्कर्ष के बाद यह क़यास लगाया जाने लगा है कि भविष्य में डॉक्टर महिलाओं (women) को इस तरह के तरीक़े बताने लगेंगे जिनके ज़रिए चर्बी कमर के आसपास इकट्ठी होने देने के बजाय नितंबों पर इकट्ठी की जाए जिससे दिल की बीमारियाँ और डॉयबटीज़ (diabetes) जैसी व्याधियाँ ना हों।

शोधकर्ताओं का कहना है कि नितंबों पर बहुत कम वज़न होने की वजह से अनेक गंभीर बीमारियाँ (serious diseases) होने का भी ख़तरा हो सकता है।

वज़न नहीं आकार - weight not size
प्रयोगों से पता चलता है कि नितंबों और जाँघों पर इकट्ठा हुई चर्बी को हटाना मुश्किल होता है, जबकि कमर के आसपास इकट्ठा हुई चर्बी को आसानी से हटाया जा सकता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि जब चर्बी को तेज़ी से पिघलाने या कम करने की कोशिश की जाती है तो इससे ख़ास रासायनिक तत्व निकलते है जो शरीर में कुछ झनझनाहट सी पैदा करता है। इन रासायनिक तत्वों का दिल से संबंधित बीमारियों और डायबटीज़ और इंसुलिन (insulin) से होता है।

शोधकर्ता टीम के मुखिया डॉक्टर कोन्सटेन्टिनोस मैनोलोरॉलोस (Dr Konstantinos Manoloroulos) का कहना था कि यह बहुत ज़रूरी है कि पेट और कमर के आकार को महत्व दिया जाए कि कहाँ और किस तरह से चर्बी इकट्ठी होती है, "नितंबों और जाँघों पर चढ़ी चर्बी तो आपके लिए ठीक है लेकिन पेट के आसपास चढ़ी चर्बी ख़राब है।"

नितंबों की चर्बी हिलने से एक तरह का रसायन बनता है जो दिल की धमनियों (arteries of the heart ) को जमने से बचाता है और ब्लड शुगर (blood sugar) को क़ाबू में रखने में मदद करता है।

जिन लोगों के कमर और पेट के चारों ओर चर्बी इकट्ठी हो जाती है उन्हें दिल की बीमारियों और डायबटीज़ होने का ज़्यादा ख़तरा रहता है। ऐसे लोगों में पेट और कमर के चारों ओर चर्बी इकट्ठी हो जाती है जिससे उसका आकार सेब जैसा दिखता है।

डॉक्टर कोन्सटेन्टिनोस मैनोलोरॉलोस का कहना था कि अगर महिलाओं का पेट पतला रहता है यानी उस पर कोई चर्बी इकट्ठी नहीं होती है तो जाँघों पर चर्बी इकट्ठी होना वाक़ई अच्छा होता है।

उनका कहना है,"मुश्किल ये है कि जब जाँघों पर चर्बी आती है तो पेट पर भी चर्बी जमती है इसलिए भारी जाँघों के साथ पतला पेट रख पाना मुश्किल काम ज़रूर है। "

ब्रिटिश हार्ट फ़ाउंडेशन (British Heart Foundation) के फ़ोटिनी रोज़ाकीज़ का कहना था, "इस शोध से यह समझने में मदद मिलती है कि शरीर में चर्बी किस तरह से काम करती है और कहाँ की चर्बी अच्छी या बुरी होती है। इससे दिल की बीमारियों को समझने में और ज़्यादा मदद मिल सकती है।"

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यूपी पुलिस अब एम्स के डॉक्टरों से लेगी ट्रेनिंग, सीखेंगे ये गुर

यूपी पुलिस अब एम्स के डॉक्टरों से लेगी ट्रेनिंग, सीखेंगे ये गुर

श्वेता सिंह September 07 2022 27814

एम्स की मेडिको लीगल टीम पुलिस लाइंस के व्हाइट हाउस में आएगी। वहीं प्रशिक्षण के अलग-अलग सत्र चलेंगे।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एलान, जल्द मिलेगा 2,505 नए स्वास्थ्य केंद्र

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एलान, जल्द मिलेगा 2,505 नए स्वास्थ्य केंद्र

आरती तिवारी March 23 2023 23211

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य की भौतिक विषमता को सुधारने के लिए 2505 स्वास्थ्

स्पर्म डोनर निकला 60 बच्चों का पिता दिखने में सभी लगभग एक जैसे

स्पर्म डोनर निकला 60 बच्चों का पिता दिखने में सभी लगभग एक जैसे

हे.जा.स. February 22 2023 27381

ऑस्ट्रेलिया का एक स्पर्म डोनर फर्जी नामों से स्पर्म डोनेट कर 60 बच्चों का पिता बन गया। इसका खुलासा त

दावा: भारत बायोटेक ने कोरोनारोधी टीके कोवैक्सीन को बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावशाली बताया 

दावा: भारत बायोटेक ने कोरोनारोधी टीके कोवैक्सीन को बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावशाली बताया 

एस. के. राणा June 18 2022 31444

भारत बायोटेक ने दो वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के स्वस्थ बच्चों और किशोरों में कोवैक्सीन टीका के सुरक्ष

रूस में मिला कोरोना का गामा वेरिएंट।

रूस में मिला कोरोना का गामा वेरिएंट।

हे.जा.स. July 23 2021 25412

रूस में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट बड़े पैमाने पर कहर बरपा रहा है, लेकिन कुछ मामलों में कोरोना के गामा

16 जिलों के अस्पतालों में शुरू होंगे ICU, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश

16 जिलों के अस्पतालों में शुरू होंगे ICU, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश

आरती तिवारी July 02 2023 30164

यूपी के 16 जिला चिकित्सालयों में गंभीर मरीजों को जल्द आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उप मुख्यम

इंटरनेशनल यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी, शर्तों के साथ क्वारंटाइन नही होने की छूट।

इंटरनेशनल यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी, शर्तों के साथ क्वारंटाइन नही होने की छूट।

एस. के. राणा October 25 2021 19937

निर्धारित यात्रा से पहले ऑनलाइन हवाई सुविधा पोर्टल पर एक स्व-घोषणा पत्र जमा करना होगा और एक नकारात्म

टीबी मरीजों को गोद लेने वाले कहलाएँगे निक्षय मित्र, स्वास्थ्य मेलों में लगेंगे टीबी स्टाल

टीबी मरीजों को गोद लेने वाले कहलाएँगे निक्षय मित्र, स्वास्थ्य मेलों में लगेंगे टीबी स्टाल

रंजीव ठाकुर August 09 2022 42085

टीबी मरीजों को गोद लेने वालों का अब निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेल

कैंसर सेवाओं के विस्तार के लिए कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान और लोहिया अस्पताल में समझौता 

कैंसर सेवाओं के विस्तार के लिए कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान और लोहिया अस्पताल में समझौता 

हुज़ैफ़ा अबरार January 20 2023 93255

कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के डॉ. आयुष लोहिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे आम क

कोरोना के नए स्वरूप के मद्देनजर ‘प्रोएक्टिव’ रहने की आवश्यकता: मोदी

कोरोना के नए स्वरूप के मद्देनजर ‘प्रोएक्टिव’ रहने की आवश्यकता: मोदी

एस. के. राणा November 29 2021 33600

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नये स्वरूप का पता चलने और इसे लेकर दुनिया भर में पैदा हुई आशंकाओं

Login Panel